जब सेटर दरोगा के मुख्य परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली setting किया था तो उसके पहले होने वाला prelims exam में क्या गारंटी है कि धांधली नहीं हुआ होगा ???
एक बार जांच कर लें आर्थिक अपराध इकाई.
साथ ही coaching माफिया का नाम सार्वजनिक करे जो AEDO धांधली setting में संलिप्त था...
यह बात बिल्कुल सही है कि बिहार में हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। लेकिन जिस भर्ती का फॉर्म 3 साल पहले भरवाया गया है, उसका कम-से-कम समय पर परीक्षा तो ली जा सकती है। और जिस परीक्षा में धांधली,सेटिंग के गंभीर आरोपों के साथ सबूत सामने आए हैं, उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच तो होनी ही चाहिए।
अगर सरकारी नौकरी देने के लिए संसाधन नहीं हैं, तो पहले बिहार के हर विभाग में खाली पड़े पदों का ऑडिट कराइए। आखिर इतने पद खाली क्यों हैं? विभागों में कर्मचारियों की कमी के कारण आम लोगों के काम समय पर नहीं होते, लेकिन इस समस्या पर गंभीरता से बात होती नजर नहीं आती।
सबसे बड़ा सवाल परीक्षा व्यवस्था पर है। मेहनत करने वाला गरीब छात्र वर्षों तैयारी करता है, फीस भरता है, परीक्षा देता है और उम्मीद करता है कि चयन उसकी मेहनत से होगा। अगर बार-बार पेपर लीक, धांधली या सेटिंग के आरोप सामने आते रहेंगे, तो उस छात्र का भरोसा व्यवस्था से कैसे बना रहेगा?
सरकार और आयोग से बस इतना सवाल है,भर्ती नहीं दे सकते तो साफ कहिए, लेकिन जो भर्ती निकाली है उसकी परीक्षा समय पर लीजिए और जहाँ अनियमितता के आरोप व सबूत हैं, वहाँ निष्पक्ष जाँच कराइए। सरकारी नौकरी किसी की कृपा नहीं, मेहनत करने वाले युवाओं का अधिकार है।
#Bihar #Biharprotest
#BiharSI #70thबीपीएससी
#Bssc
हम मांग करते हैं
केस नहीं किया जाना चाहिए था। आंदोलन में भाग लेने वाले गद्दार स्टूडेंट्स को फांसी की सजा हो । आंदोलन देखने वाले को उम्रकैद की सजा हो।
असली आंतरिक आंतकवादी (भ्रष्टाचारी) को बंग्लो सुरक्षा सब कुछ मिलें।
#BPSC_Scam
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 70वीं BPSC रद्द करने की मांग। पटना में छात्रों ने 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र जेपी गोलंबर के पास जुटे हैं, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है।
#BiharNews #BPSC #BPSCProtest #DarogaBharti #StudentProtest #PatnaNews #BiharStudents #BreakingNews
70BPSC के exam में अनियमितता हुई है इसकी जांच करवाया जाए और अभ्यर्थियों की जायज मांग को पूरा किया जाए...
मुख्य परीक्षा का जांची गई सभी कॉपी को सार्वजनिक किया जाए...
@BPSCOffice@officecmbihar#70BPSC