TRE-4 अभ्यर्थियों की आवाज़ को अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।
बिहार की बेटियां अपने हक और भविष्य के लिए सड़क पर उतर रही हैं।
20 मई को पटना में “थाली बेलन क्रांति”सिर्फ आंदोलन नहीं,लाखों युवाओं की उम्मीदों की आवाज़ है।
सरकार जल्द TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करे। #TRE4#थाली_बेलन_क्रांति
पटना में BPSC TRE4 की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर पटना पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल!
#BPSCTRE4#TRE4@RahulGandhi@INCBihar
#TRE 4 की नोटिफिकेशन मांग रहे युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश बेहद हीं दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अपने हीं वादे के विपरीत काम कर रही है। हमारे नेता @TejashwiYdvRJD जी और हमारी पार्टी @RJDforIndia शुरू से हीं बिहार के नौजवानों को भाजपा के रोजगार विरोधी चरित्र को उजागर करते रहे हैं और उनकी आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। हमारे नेता और हमारी पार्टी युवाओं के हर जायज मांगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, उनके लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार हमारे नेता तेजस्वी यादव जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#BPSCTRE4 #StudentProtest #Patna
नौकरी मांगना गुनाह है क्या
आखिर सरकार से हमलोग कोई मंत्री पद मांगे हैं क्या
छात्र नेता Dilip Kumar, शाहबाज़ का क्या गुनाह ? बस इतना कि अपना वादा को पूरा करो #TRE4Notification जारी करो
छात्र नेता Dilip Kumar, शाहबाज़
और बाकी साथियों को रिहा किया जाए
#TRE4@ChitranjanGaga1
बिहार में युवाओं ने रोजगार मांगा, BJP सरकार ने लाठियां दीं। TRE 4.0 की अधिसूचना की मांग कर रहे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, भाजपा और बिहार सरकार की युवा विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
जो युवा बच्चों का भविष्य संवारेंगें, उन पर डंडे बरसाना लोकतंत्र और संविधान दोनों का अपमान है।
NSUI मांग करती है कि सरकार तुरंत TRE 4.0 की अधिसूचना जारी करे।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जो मुद्दा उठाया है, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। अपने अधिकार और रोज़गार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज़ उठा रहे युवाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
आज देश का युवा बेरोज़गारी से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के पास युवाओं को अवसर देने के बजाय दमन और लाठी का जवाब है। बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में लाखों पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, पर सरकार उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं दिखती।
कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं की आवाज़ के साथ खड़ी रही है और श्री @RahulGandhi ji के नेतृत्व में युवाओं के अधिकार, सम्मान एवं रोजगार के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।
यह दृश्य पटना के गांधी मैदान के पास का है। कल ही यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता, प्रधानमंत्री से लेकर सारे स्वघोषित महारथी अपने 7वीं फेल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने आए थे, जहां बिना चुनाव लड़े नेताओं के बेटों को मंत्री बनाया जा रहा था।
और आज, ठीक एक दिन बाद, उसी गांधी मैदान के बगल में अपने हिस्से की नौकरी मांगने पर तानाशाह भाजपा सरकार छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है।
पिछले एक दशक का इतिहास गवाह है- जहां-जहां भाजपा की सरकार बनी, वहां सरकारी नौकरियां खत्म ही हो गईं।
भाजपा के शासन में मंत्रियों के बेटों का प्रमोशन होता है, जबकि गरीबों के बच्चों को लाठियां बांटी जाती हैं।
आप भाजपा वालों से सवाल पूछिए कि इन छात्रों को क्यों मारा गया?
उनका जवाब होगा - “हमने 10-10 हजार रुपये देकर वोट खरीदे हैं, अब ये नौकरी भी मांगेंगे?”
बिहार में बेरोजगार युवा रोजगार मांग रहे थे, BJP सरकार ने पुलिस भेजकर लाठियों से पिटवाया।
ये है BJP का 'जंगलराज', जहां जनता की कोई सुनवाई नहीं है।
BJP सरकार का फंडा साफ है- बेरोजगार रहो, नौकरी मांगोगे तो दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटेंगे।
📍 पटना
कल हुए TRE-4 के आंदोलन के बाद 4 नामज़द सहित कुल 5,000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज़ किया गया है।
छात्र नेता दिलीप कुमार सहित तीन लोगों को जेल भेजा जा रहा है। NDA राज में नौकरी मिले न मिले लेकिन बिन मांगे FIR जरूर मिलेगा।
स्वागत है आपका सम्राट चौधरी जी के सरकार में 🤐
What the hell is going on @samrat4bjp
आप हमारी आवाज़ दबा नहीं सकते।
नौकरी हमारा हक़ है, भीख नहीं।
जेल भेजकर हमें खामोश मत समझिए,
हम बिहारी हैं — अपना हक़ लेना जानते हैं।
हम छात्र और हमारे अभिभावक चुप नहीं बैठेंगे,
जनता जल्द आपको आपकी असली जगह दिखाएगी।