मैहर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने 15 दिन तक मानसिक दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
और जानें: https://t.co/ojx1kftXQw
#CyberCrime#DigitalArrest#satna
सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।
और जानें: https://t.co/6R4NGnCnGI
#SatnaNews#CrimeNews#PoliceInvestigation
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय और संतोष विहार कॉलोनी से सांपों को सुरक्षित पकड़ा। प्री-मानसून मौसम में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
और जानें: https://t.co/DvE5t9ROTR
#SatnaNews#SnakeRescue#LocalNews
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
और जानें: https://t.co/t1W4yPD6dg
#SatnaNews#ElectricitySupply#CMPortal#PowerDepartment
सतना सिटी कोतवाली परिसर में ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर मामले की जांच सीएसपी को सौंपी।
और जानें: https://t.co/DSXQEefiKe
#SatnaNews#PoliceNews#ViralVideo#MadhyaPradesh#LocalNews
सतना के बिरहुली रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण देरी से नाराज ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रशासन ने वार्ता के बाद 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर पुल जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
और जानें: https://t.co/75usv4CfCs
#SatnaNews#RailRoko#PublicProtest#Infrastructure
सतना में तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव, घरों में पानी घुसने और बिजली बाधित होने की समस्या सामने आई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
और जानें: https://t.co/lxI9mRiekg
#SatnaNews#RainAlert#MadhyaPradesh#WeatherUpdate#Satna
सिंगरौली के सोन घड़ियाल अभ्यारण में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के आरोपों ने संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों के आवास बचाने और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
और जानें: https://t.co/sda1aTWPtL
#SingrauliNews#SandMining#GharialSanctuary#IllegalMining
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल की बर्न यूनिट में खराब एसी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी, जिससे झुलसे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं।
और जानें: https://t.co/aSMetGyKGv
#RewaNews#GMHRewa#HealthcareCrisis#MadhyaPradesh#Rewa
रीवा के संजय गांधी अस्पताल के शव वाहन का कथित दुरुपयोग कर चोरी की बकरियां सीधी ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बकरियां बरामद कीं।
और जानें: https://t.co/728wHUtZSf
#RewaNews#SanjayGandhiHospital#CrimeNews#PoliceAction
रीवा के मगुरहाई गांव में डंपर से कुचलकर सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा चला, प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
और जानें: https://t.co/qpV1RaLG9k
#RewaNews#RoadAccident#BreakingNews#IndiaNews#Rewa
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित नई हवाई सेवाओं की शुरुआत फिलहाल टल गई है। एयरलाइंस और सरकार के बीच सब्सिडी पर सहमति नहीं बनने से परियोजना आगे बढ़ने में देरी हो रही है।
और जानें: https://t.co/LizjCwpoJi
#RewaAirport#BhopalFlight#KolkataFlight#AllianceAir#RewaNews
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और निजी प्रैक्टिस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों को ओपीडी, बेड और जांच सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
और जानें: https://t.co/8i4TodDSxX
#Rewa#SuperSpecialityHospital#Healthcare#rewanews