गले में नाग, बाएं कंधे के पीछे त्रिशूल और अभय मुद्रा - शिव जी अहिंसा की सीख देते हैं और निर्भयता का ज्ञान।
यही है धर्म का सिद्धांत और यही है कांग्रेस की पहचान - डरो मत, डराओ मत।
योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जीरो हो गई है!
पहले BHU अब इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में ANM की पढ़ाई कर रही एक 18 साल की छात्रा का शव मिला है।
छात्रा के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं आशंका है कि पहले छात्रा के साथ रेप किया गया है फिर उसकी हत्या कर दी गई है!
नारी शक्ति के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने वाली भाजपा सरकार में अब बेटियों का घर से निकलना काल बन चुका है!
राष्ट्रसेवा को अपना सम्पूर्ण जीवन
समर्पित करने वाले पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दुख के समय, मैं उनकी धर्मपत्नी ललिता जी और सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
नारी शक्ति को मेरा प्रणाम!
कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।
• महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।
• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।
• शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।
• अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।
• सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।
कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है।
यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।
#NaariNyay
उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर भाजपा गद्दी छोड़ो को लेकर सीतापुर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित द्वारा रिक्शा चलाकर विरोध किया,देश की जनता मंहगाई,नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है ऐसी सरकार को हम सबको उखाड़ फेंकने का काम करना है।
संसद में सरकार ने कहा पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के नाम पर आम आदमी से लूटे हुई रुपये से ही लोगों को मुफ्त वैक्सीन दे रहे है,
ठीक है भाई फिर गली मोहल्ले,चौराहे, सुलभ काम्प्लेक्स,पान की दुकान,स्टेशन, एयरपोर्ट,बस स्टैंड.अस्पताल,कचहरी और न जाने कहाँ-कहाँ पर मोदीजी को धन्यवाद काहे बोल ।