@RahulGandhi आदरणीय राहुल भैया नमस्कार मैं सुभाष कुमार मिश्रा जिला टोंक राजस्थान में रहता हूं मैं भी वोट चोरी करते हुए भाजपा के नेताओं को पकड़ा है और उसका खुला का विरोध किया हूं आप अगर टाइम देंगे तो मैं दिल्ली में सबूत के साथ आपके सामने पेश हो सकता हूं
जब सम्राट चौधरी डिप्टी CM थे तब कहते थे
“बिहार में रात के 12 बजे भी अगर किसी ने आपको छू भी दिया तो सम्राट चौधरी सुबह अपना इस्तीफा दे देगा”
लेकिन अब मुख्यमंत्री बनकर धृतराष्ट्र बन गए हैं
जमुई की हैवानियत बिहार में ध्वस्त लॉ एंड ऑर्डर की गवाही है
टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल जी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि जिस विश्वास के साथ जनता ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है, उस विश्वास को पूरा करने के लिए आप एवं सभी पार्षदगण पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।
मैं क्षेत्र की जनता का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पार्टी को सेवा का अवसर प्रदान किया है।
पूर्व मंत्री एवं हिंडौली विधायक भाई श्री अशोक चांदना जी की माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
🙏 @AshokChandnaINC
आज सुबह नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी और महासचिव @priyankagandhi जी से मुलाकात की और पंजाब का दायित्व सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुझे पूरा विश्वास है कि सामूहिक मेहनत, सशक्त संगठन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के साथ मिलकर कांग्रेस की पंजाब में सत्ता में वापसी होगी।
पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए, किसानों, युवाओं समेत हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान के लिए हमारे प्रयास पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ होंगे।
📍10 जनपथ, नई दिल्ली
@kharge@kcvenugopalmp@INCIndia@INCPunjab
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए नवनियुक्त एवं पुनर्नियुक्त AICC महासचिव/प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन की नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
@SachinPilot@bhupeshbaghel@rssurjewala@sukhdeobhagat@sirivellaprasad@pvmohanINC
पंजाब प्रभारी का दायित्व देने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का आभार व्यक्त करता हूं।
आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाले चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। हमारा लक्ष्य और संकल्प है कि पूरी लगन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ना और पार्टी को सत्ता में लाना।
मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम पंजाब में कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे और सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
राजस्थान दौरे के दौरान हवा महल विधानसभा में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ साथी राजीव जी, जुल्फिकार अली जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सीताराम बेरवा जी से आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई।
रिश्तों की सबसे खूबसूरत डोर है विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति सम्मान।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पवित्र पर्व हर परिवार के जीवन में प्रेम, खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
#RakshaBandhan#रक्षाबंधन #Rajasthan
भारत के संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। आपके दूरदर्शी विचार और आधुनिक भारत के निर्माण में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
आज @INCRajasthan वॉर रूम में निकाय चुनावों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीति एवं संगठन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री @Sukhjinder_INC सुखजिंदर जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC जी,सह प्रभारी साथी श्री @Chiranjeev_INC जी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर सार्थक विमर्श हुआ।
पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आज दूसरे दिन भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, सह-प्रभारी चिरंजीव राव जी एवं पूनम पासवान जी के साथ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला स्तर पर संगठन की तैयारियों, स्थानीय परिस्थितियों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव जानें।
राजस्थान की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है, और कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर इस निकम्मी सरकार को सबक सिखाने तैयार है।
🇮🇳 लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा
आज कांग्रेस सेवादल द्वारा ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से शहीद स्मारक तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुई।
सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जी द्वारा आदरणीय श्री टीकाराम जूली जी को तिरंगा सौंपकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय हिन्द 🇮🇳
#लोकतंत्र_बचाओ_तिरंगा_यात्रा
@HemShekhawatINC टोंक सेवादल के तरफ से न्याय तिरंगा यात्रा डी सी सी टोंक से शुरू होकर घंटाघर होते हुए गांधी पार्क में समापन किया गया इस मौके पर मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ तिरंगा अपने हाथों में लेकर चलने को
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत की खबर अत्यंत हृदयविदारक और सरकार की घोर संवेदनहीनता का प्रमाण है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ l
पिछले दिनों कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत, बीकानेर में 2 मौत, भीलवाड़ा में 7 प्रसूताओं की मौत, बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत और जोधपुर सहित अनेकों जिलों में जब एक माँ प्रसव के लिए अस्पताल जाती है और उसकी अर्थी घर लौटती है, तो यह केवल प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि भजनलाल सरकार के माथे पर कलंक है।
लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतें, किडनी फेलियर और मोतियाबिंद जैसी घटनाएँ यह बता रही हैं कि राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था अब वेंटिलेटर पर नहीं, बल्कि कोमा में पहुँच चुकी है। @RajCMO@BhajanlalBjp