@myogiadityanath 🇮🇳योगी जी 2 लाख जवानों की भर्ती के बाद भी यूपी पुलिस और पीएसी में ड्यूटी की व्यवस्था नहीं बन पा रही है जवान 14 से 15 घंटे की ड्यूटी कर रहा है उसके बाद ना खाना ना सोना टाइम से कर पाता और जवान से उम्मीद स्वस्थ रहने की करी जाती है जवानो की सबसे बड़ी परेशानी सीमा योजना है ध्यान दीजिए
उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रधानों को प्रशासकों के रूप में नियुक्ति के फैसले पर रोक लगाना हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संवैधानिक मूल्यों की एक बड़ी जीत है।
भारतीय संविधान का 73वां संशोधन साफ तौर पर विकेंद्रीकरण और 'पंचायती राज व्यवस्था' को ग्रासरूट डेमोक्रेसी (ज़मीनी लोकतंत्र) की सबसे मजबूत कड़ी मानता है। जब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों (ग्राम प्रधानों) का कार्यकाल समाप्त होता है, तो पहली प्राथमिकता निष्पक्ष चुनाव कराने की होनी चाहिए, न कि बैकडोर से उन्हें ही प्रशासक बनाकर कार्यकाल बढ़ा देने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को टालने की।
लोकतंत्र तब तक मजबूत नहीं हो सकता जब तक हमारी सबसे छोटी और बुनियादी इकाई—'ग्राम सभा'—इस तरह के मनमाने प्रशासनिक नियंत्रण और शॉर्टकट व्यवस्था से मुक्त न हो। माननीय उच्च न्यायालय का यह फैसला कार्यपालिका को उसकी संवैधानिक सीमाओं की याद दिलाता है।
सरकारों को यह समझना होगा कि स्थानीय स्वशासन (Local Self-Government) में जनता की भागीदारी को प्रशासनिक आदेशों से बदला नहीं जा सकता। उम्मीद है कि इस रोक के बाद अब शासन स्तर पर जल्द से जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की पारदर्शी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि लोकतंत्र की बुनियाद सुरक्षित रहे।
शांत मन से विचार कीजिएगा!
#HighCourtDecision #UPPanchayatiRaj #LocalGovernance
आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
🚨 25 MAY | 11:00 AM 🚨
अब आवाज़ दबेगी नहीं! ✊
मेहनत हमारी, न्याय भी हमारा!
युवाओं की आवाज़ बुलंद करें।
#LekhpalExamInvestigation#JusticeForStudents
एक ट्वीट नहीं, लाखों युवाओं की पुकार है! 🔥
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
निवेदक~ समस्त #UPSI परीक्षार्थी..🙏🚩
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_BHARTI_4543
#UPSI_GIVE_RESERVE_LIST 🙏
@upprpb@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@myogiadityanath 🙏
माननीय मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बावजूद पुलिस भर्ती अधिसूचना में 3 वर्ष की आयु छूट का उल्लेख न होना गंभीर विषय है।
उम्र की सीमा से पीड़ित अभ्यर्थियों के लिए शासन को अधिसूचना जारी करके उम्र सीमा में छूट दें ।
एवं सरकार अविलंब संज्ञान लेकर लिखित आदेश जारी करे।
#UPP_Age_Relaxation
UP पुलिस कांस्टेबल ट्विटर पर लिखित आश्वासन के बाद भी भर्ती शुरू करने की अभी कोई आशंका नहीं हैं?
लाखों अभ्यर्थियों का धैर्य और भविष्य दोनों अधर में लटके हुए हैं। सरकार द्वारा रिक्त पदों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी युवाओं की उम्मीदों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है।
भर्ती बोर्ड से बच्चों की ये मांग हैं कि इसी साल भर्ती आनी चाहिए,
अगर जनवरी में नोटिफिकेशन आया तो बहुत सारा बच्चा ओवरेज हो सकता है तो ऐसे बच्चे वास्तव में बहुत परेशान हैं
भर्ती बोर्ड ऐसे बच्चों के लिए लिखित आश्वासन तथा संज्ञान ले ताकि इस तरह के बच्चों को भी मौका मिल सके?
#Release_UPP_Constable_Vacancy
@UPGovt@dgpup@myogiadityanath@upprpb@Uppolice
#UP_पुलिस_भर्ती
27 मार्च को भर्ती बोर्ड ने ट्वीट किया था अप्रैल में पुलिस भर्ती का विज्ञापन ज़ारी होगा पर 4 महीने से ज्यादा समय हो गया अभी तक कांस्टेबल & दरोगा पदों पर विज्ञापन ज़ारी नहीं हुआ
जल्द विज्ञापन जारी करने की कृपा करें
@upprpb@myogiadityanath@dgpup@RahulGandhi
T 5375 -
छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया !!
जब पत्नी ने कहा "मुझे भी मार दो” !!
तो राक्षस ने कहा “ नहीं !
तू जाके, " …. " को बता “ !
बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :
मानो, वो बेटी " …. “ के पास गई, और कहा :
“ है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति)
तो “ …. “ ने
दे दिया सिंदूर !!!
OPERATION SINDOOR !!!
जय हिन्द 🇮🇳
जय हिन्द की सेना 🇮🇳
तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी
कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ !
अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !!!
जिन संगठनों के मूल में भारत माता और देशभक्ति है तथा श्री राम, श्री कृष्ण, वेद, उपनिषद, गाय, गंगा, गीता, गायत्री और ॐ है उन सभी संगठनों का हमें समय निकालकर सहयोग करना चाहिए✍️✍️
#RailwayLevel1_1Lakh_PostDo
बच्चों कल सुबह 11 बजे सभी तैयार रहें...
ये आपके हक की लड़ाई है जिसके लिए हम सभी teachers एकजुट हैं...
लेकिन सुखद Results Teachers के एकजुट होने से नहीं आप बच्चों के एकजुट होने से मिलेंगे...
कल हम सबका मिलकर पहला उद्देश्य 1M tweet कर trending 1 होगा.
Delhi चुनाव में सरकार इतने वादे कर रही है । और रेलवे में लाखो पद खाली है उन्हें भरने की मंशा भी न तो रेलवे की लग रही है ना ही सरकार की !
आखिर क्या वजह है लाखो पद खाली होने के बाद भी उन्हें भरना ही नहीं है । रोजगार की बात कैसे कर लेती है फिर सरकार
#RailwayLevel1_1Lakh_PostDo
AshwiniVaishnaw सर आख़िर कब स्टूडेंट का दर्द समझ आयेगा आपको
रेलवे में लाखों रिक्त पद है लेकिन भर्तियां सिर्फ 32000. क्या मज़ाक चल रहा है 😡
#RailwayLevel1_1Lakh_VacancyDo
रेलवे जैसी बड़ी संस्था से लंबे इंतजार के बाद सिर्फ 32,000 पदों पर भर्तियां निकलना लाखों छात्रों के लिए बेहद निराशाजनक है
कृपया रेलवे ग्रुप डी कि कुल भर्ती को कम से कम एक लाख किया जाए..
@AshwiniVaishnaw#RailwayLevel1_1Lakh_PostDo
प्यारे बच्चों तैयार हों जाइए आज 11:00 बजे इस महा संग्राम के लिए जहाँ लड़ना है आपको अपने हक के लिए......
क्या आप तैयार हो ??
#RailwayLevel1_1Lakh_PostDo
जाओ.....जीत कर आओ....🤞🤞
पेपर से पहले चिंता और घबराहट होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है....
ये घबराहट होना बताता है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर हैं और उसे प्राप्त करने के लिए आपने अपना सर्वस्व झोंका है....
कुछ जबरदस्त हरियाणवी या भोजपुरी तेज म्यूजिक वाले सांग सुनिए, पानी खूब पीजिए.... दूसरे से परीक्षा की तैयारी के विषय में बात करने से बचिए....
अपनी तैयारी, अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए.... अपने गुरुजनों पर भरोसा रखिए...
पेपर के समय में क्या करना है,कौन सा विषय पहले करना है,सेफ अटेम्प्ट कितने करने हैं, टाइम मैनेजमेंट कैसे करना है....इन सब बातों पर ध्यान देना.... कोई भी गुरु अपना अनुभव आपको बताता है,उसको गंभीरता से लेना चाहिए....
एक बार फिर से आप सभी को परीक्षा के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं व आशीर्वाद..... मां सरस्वती आप सभी की सहायता करें.....🙏
2021 के बाद से UP SI के पदों पर कोई भर्ती नही आई है बहुसंख्यक युवा वर्ग Overage हो रहा है आखिर वैकेंसी का इंतजार कब तक करे जबकि भर्ती बोर्ड इसके लिए पहले भी अवगत करा चुका है फिर इंतजार क्यों ?? भर्ती बोर्ड को त्वरित विज्ञापन जारी करना चाहिए
#UPSINEWVACANCY@upprpb@myogiadityanath@UPGovt@cmo@yadavakhilesh
प्रशासन से अपील #UPPSC RO/ARO पेपर लीक के अभ्यर्थियों को प्रदर्शन के अधिकार से वंचित न करे और कोई भी दमनीय कारवाई न करे
इन्हें अनाथ न समझा जाए,बेरोजगारी और सपनों के टूट जाने की पीड़ा को समझें
उन बड़े लोगों से कहूंगा इनसे पैसा खूब कमाया है कम से कम साथ दे देते
@myogiadityanath