भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। यह पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर है।
देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो।
हर हर महादेव🙏🚩🙏
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुलाम अहमद मीर जी को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का प्रभारी महासचिव और प्रकाश जोशी जी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
राम मंदिर में हुई डकैती के बीच चंपत राय ने तो बचने के लिए ट्रस्ट से इस्तीफ़ा दे दिया
लेकिन ट्रस्ट में लाया किसे गया? बजरंग लाल बागरा को
इनको CVC ने दो घोटालों में क्लियरेंस नहीं दी थी जिसके चलते इन्हें NALCO के CMD पद से हटा दिया गया था
प्रभु राम के ट्रस्ट के लिए घोटालेबाज़ों, जालसाज़ों और दाग़दार लोगों को छोड़ कर एक बेदाग़ आदमी नहीं मिल सकता है क्या?
पाप है यह
Salute to the brave heroes of the Kargil War whose supreme sacrifice safeguarded our nation's sovereignty and honour. Their unmatched courage, patriotism and selfless service will forever inspire generations of Indians.
Jai Hind 🇮🇳
भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी रोकने की बजाय इन्हें छिपाने का मॉडल अपनाया है।
पहले नवलगढ़ में RAS भर्ती में पेपर का लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे छिपा गई।
फिर, अजमेर में डिप्टी जेलर भर्ती में लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
फिर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में भाजपा सरकार के दौरान चल रहा OMR शीट का घपला सामने आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
फिर, नॉर्मलाइजेशन के नाम पर प्राप्तांकों में हेर-फेर का मामला आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
अब LDC भर्ती परीक्षा में जैसलमेर में गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं पर यह तय है कि अपनी इमेज बनाने में लगी भाजपा सरकार इसे भी छिपा जाएगी और सच कभी युवाओं के सामने नहीं आएगा।
युवाओं का हित इन गड़बड़ियों को छिपाकर अपना दामन साफ रखने की कोशिशों में नहीं बल्कि कहीं गड़बड़ी सामने आने पर उसे ठीक करने में है।
राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी का मुद्दा देश के गांव-गांव तक पहुंच गया है, सभी लोगों में इसे लेकर आक्रोश है।
प्रभु श्री राम के अयोध्या स्थित मंदिर से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, जिसे BJP-RSS ने भयंकर ठेस पहुंचाई है।
BJP-RSS और VHP के लोगों ने मिलकर एकतरफा तरीके से मंदिर ट्रस्ट बनाया, लेकिन किसी की कोई जवाबदेही तय नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि इन्हें चढ़ावा चोरी होने की जानकारी बहुत पहले से थी, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और बातों को दबा दिया गया।
: पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी
📍 दिल्ली
अस्पताल, स्कूल भवन, सड़क … सब जर्जर!
प्रदेश में आधारभूत ढांचे की स्थिति बहुत खराब और बदहाल है। हर दिन एक नया हादसा सामने आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क — ये सभी ही विकास में पीछे छूट रहे हैं।
थोड़ी ही बारिश में ही शहर की सड़कों पर इतने बड़े गढ्ढे बन जाएं कि उनमें वाहन ही समा जाए तो समझ लेना चाहिए कि समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
आखिर भाजपा के विकास का मॉडल क्या है?
सरकारी अस्पताल हो या विद्यालय — अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में हैं। आए दिन हादसे होने के बावजूद भी ना तो सरकार चेत रही है और ना ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। हाल ही में — काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल, अलवर में छत का प्लास्टर एवं पंखा गिरने से एक चिकित्सक और मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Pbmla126
जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को गुमराह किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लोकसभा में 1 अगस्त 2024 को केन्द्र सरकार ने लिखित में माना कि 15 जुलाई 2024 तक बाड़मेर रिफाइनरी का 80.8% काम पूरा हो चुका था। दिसंबर 2023 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार थी जिसके दौरान इतना काम हुआ था।
ढाई साल में बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कर पाने वाली राजस्थान की भाजपा सरकार ने क्या जादू करके 6 महीने में 80% रिफाइनरी बना दी?
केन्द्र सरकार ने तो मार्च 2025 में काम पूरा करने का संसद में वादा किया पर आज इसके सवा साल बाद काम पूरा हुआ यानी डबल इंजन में भी रफ्तार धीमी रही।
सच्चाई यह है कि कोविड जैसी भीषण महामारी, लॉकडाउन और लेबर की भारी किल्लत के बावजूद हमारी सरकार ने एक दिन भी काम रुकने नहीं दिया।
प्रधानमंत्री ने काम ठप का रहने का बयान देकर रात-दिन पसीना बहाने वाले हजारों श्रमिकों, इंजीनियरों और अधिकारियों की मेहनत का घोर अपमान किया है।
राजनीतिक श्रेय लेने की भूख में सरकारी मंचों को झूठ का अड्डा बनाना और देश के प्रधानमंत्री का इस तरह गुमराह कर उनसे गलत बयान दिलवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है।
जनता सब देख रही है। @PMOIndia