महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।
पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय जगन्नाथ।
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,कुशल संगठनकर्ता,हम लोगोंके मार्गदर्शक,देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीयश्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं परमपिता परमेश्वर से आपकेउत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई।
बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय बाबा अमरनाथ।
भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपका आत्मीय सान्निध्य एवं यशस्वी मार्गदर्शन 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु नई ऊर्जा का संचार करता है।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश, भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बना रहा है...
इसके लिए भी मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत ही बधाई देता हूं: माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी
देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन।
प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
हर हर महादेव !
काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।
माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !
काशी की जनता को पुनः नमन 🙏
ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है।
ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है।
ॐ ही साधना में साध्य है।
ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है।
ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं।
आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला। उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है।
ॐ तत् सत्!!
जय सोमनाथ!
वर्ष 2026 में आस्था की हमारी तीर्थस्थली सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बार-बार हुए हमलों के बावजूद हमारा सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है! सोमनाथ दरअसल भारत माता की उन करोड़ों वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा है, जिनके लिए अपनी संस्कृति और सभ्यता सदैव सर्वोपरि रही है।
पढ़िए, इसी विषय से जुड़ा मेरा यह आलेख...
#SomnathSwabhimanParv
https://t.co/lAiH7CVrC0
वन्देमातरम् के सामूहिक गान के हर स्वर में राष्ट्रभक्ति, एकता और समर्पण की अद्भुत गूंज सुनाई दे रही थी। इस प्रस्तुति ने हर किसी को एक बार फिर यह अनुभव कराया कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है।
भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व 'छठ' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है।
जय छठी मइया। 🙏
#ChhathPuja2025
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार मा. राष्ट्रपति जी!
@rashtrapatibhvn