कानपुर में UP सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से थोड़ा नाराज़ हो गए। बात अतीक अहमद से शुरू हुई, LPG तक आई। रिपोर्टर ने पूछा, पहले गैस का इंतजाम क्यों नहीं किया? मंत्री का जवाब देखिए। #Kanpur#BJP@NBTLucknow
कानपुर में BJP उत्तर जिलाध्यक्ष अकेले नहीं निकले, नवनियुक्त पूरी टीम साथ में बाहर निकली और प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रह गए।
पिछली बार मंत्री मेयर-पार्षद विवाद सुलझाने आए थे, लेकिन संगीनें अब तक तनी हैं। #Kanpur#BJP@NBTLucknow
आज सर्वोच्च न्यायालय में हमारी उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें हाल ही में लागू किए गए यूजीसी नियमों को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने यूजीसी नियमों पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
बहुत सारे लोग खामोशी से देश और समाज के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। #IITKanpur के कुछ हॉस्टलों के स्टूडेंट्स के मेस बिल में हर महीने सिर्फ ₹20 ज्यादा देने से वंचित बच्चों को भरपेट खाना मिलता है। ये बच्चे ऑपर्च्युनिटी स्कूल में पढ़ते हैं। #Kanpur@NBTLucknow
उत्तर प्रदेश की आलू बेल्ट के किसान शायद दशक के सबसे बड़े संकट से जूझ रहे हैं। कन्नौज, फर्रुखाबाद और हाथरस में कोई #आलू फ्री में लेने को तैयार नहीं है। हाथरस में 50 किलो पुराने आलू ₹50 के बिक रहे हैं। कहीं आलू सड़क किनारे फेंका जा रहा, तो कहीं खेतों में फसल जोती जा रही है। #Potato #Farmers @NBTLucknow
कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत उत्तर प्रदेश की आलू बेल्ट में किसानों और कोल्ड स्टोर मालिकों के हाल खराब हैं। पुराना आलू थोक में ₹200-300/क्विंटल बिक रहा है। नए आलू की फसल भी बंपर हुई है। पुराना हाइब्रिड आलू फेंका जाने लगा है। 1997 के बाद यह सबसे खराब स्थिति है। #Kannauj#Farrukhabad #Potato #Farmers @NBTLucknow
कानपुर में यमुना किनारे बसे गांवों के 600 किसान रेशम कीट पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। गुजरात, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के किसान इन गांवों में पहुंच रेशम खरीद रहे हैं। #Kanpur#Farmers@NBTLucknow
IITKanpur के एक प्रफेसर 2 साल पहले अपने स्टूडेंट्स के साथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग गए। वहां देखा कि केदारनाथ मंदिर में बिकने वाले लड्डू स्वयं सहायता समूह बनाते हैं। लड्डू बनाने की प्रक्रिया में महिलाओं के हाथों में दर्द होने लगता है। #Kedarnath#RudraPrayag#Uttarakhand@NBTLucknow
कन्नौज पुलिस का रोड पर ही थर्ड डिग्री अत्याचार!!! कन्नौज में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक रोकी। पूछने पर युवक ने नाम बताया, कैलाश राजपूत। बस क्या था, पुलिसवाले डंडे लेकर टूट पड़े। बेरहमी से युवक को सड़क पर पीटते रहे। कन्नौज में एक MLA का नाम भी कैलाश राजपूत है। #Kannauj #UPPolice @NBTLucknow
कानपुर-अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने लंबी चुप्पी तोड़ दी। भोले बोले, अनिल शुक्ला न भारत सरकार को मानते हैं, न प्रदेश सरकार को। मुझे सांसद नहीं मानते तो ये जनता का अपमान है। समिति की बैठक स्थगित हुई है। ये हर जगह धरने पर बैठ जाते हैं। #KanpurDehat#BJP@NBTLucknow
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला, 4-5 गुंडो को समिति का मेंबर बना दिया। मीटिंग में लोगों को टारगेट और बेइज्जती करते हैं। सभी को परेशान कर मुकदमे लिखवाते हैं और जबर्दस्ती फैक्ट्री वालों को टारगेट और वसूली करते हैं। #KanpurDehat#BJP@NBTLucknow
कानपुर देहात ज़िले में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में जमकर हंगामा। बीजेपी के दो गुट टकराए। मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और सांसद देवेंद्र सिंह भोले आए आमने-सामने। SP और ASP ने मोर्चा संभाला। #KanpurDehat#BJP@NBTLucknow
कानपुर के रावतपुर में जानलेवा हमले के केस में आरोपित प्रिंस राज श्रीवास्तव को बुधवार को पुलिस ने कचहरी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की वकीलों से धक्कामुक्की भी हुई थी। पुलिसवालों से मारपीट भी हुई थी। #Kanpur#UPPolice@NBTLucknow