5,500 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, 18,000+ रोजगार के अवसर और टेलीकॉम क्षेत्र की 24 कंपनियों का औद्योगिक इकोसिस्टम।
ग्वालियर में प्रस्तावित एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन शहर के औद्योगिक विकास को नई गति देने जा रहा है।
#जनसेवक_सिंधिया
आज असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर विकास, विश्वास और जनसेवा के एक नए स्वर्णिम अध्याय का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार का गठन जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की ऐतिहासिक विजय है।
ब्रह्मपुत्र की विराट धारा, बराक घाटी की संभावनाएं, चाय बागानों की मेहनत और काज़ीरंगा की गौरवशाली धरोहर, असम की अद्भुत सामर्थ्य के प्रतीक हैं जो डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ‘विकसित असम’ के साथ समूचे North East के विकास को नई गति देगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंता जी को लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई। सुभेक्षा है कि आपके नेतृत्व में असम ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को और सशक्त करते हुए प्रगति, निवेश, कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
सपा अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी के अनुज एवं श्रीमति @aparnabisht7 जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ।
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री @drnarottammisra जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ पीतांबरा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और आपका जीवन यशस्वी एवं मंगलमय हो।
आरी ग्राम, उमरी में ‘समृद्ध ग्राम’ योजना का शुभारंभ एवं अन्य कार्यक्रमों के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी का संबोधन https://t.co/zIW6nZ6ZUn
केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी ने म्याना में श्री केके भार्गव जी के पूज्य पिताजी जी स्वर्गीय डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर जी के निधन उपरांत आज उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विरासत के सुर और विकास की धुन…
चंदेरी की ऐतिहासिक धरती पर आज महान संगीत साधक बैजू बावरा जी की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री श्री @DharmendrLodhii जी भी साथ उपस्थित रहे।
यह आयोजन हमारी समृद्ध संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नमन करने का अवसर है। चंदेरी सदियों से कला, संस्कृति और अद्भुत कारीगरी की पहचान रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र के साथ यह ऐतिहासिक शहर संस्कृति और पर्यटन की नई पहचान गढ़ रहा है।
With innovative ideas, energy and purpose, Yuva Shakti is at the forefront of nation-building. Addressing the concluding session of Viksit Bharat Young Leaders Dialogue.
#YoungLeadersDialogue2026
https://t.co/EqpOuO20Fu
माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा विश्व-प्रसिद्ध ग्वालियर व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल पर रोड टैक्स छूट का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इस दूरदर्शी फैसले के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार। इससे ग्वालियर–चंबल क्षेत्र के व्यापार को नई गति मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ होगा।
1905 में महाराजा माधवराव सिंधिया द्वारा प्रारंभ किया गया यह मेला स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुआ था। आज यह एशिया के सबसे बड़े और विश्व-प्रसिद्ध व्यापार मेलों में शामिल होकर ग्वालियर–चंबल अंचल की आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर चुका है।
Participated in a meeting chaired by the Governor of Manipur Sh. Ajay Kumar Bhalla ji to discuss our shared vision of positioning Polo as Manipur’s unique global identity.
To establish Manipur as a global reference centre for Polo, our discussions focused on key areas such as youth engagement, high-performance development, strengthening polo clubs through equipment and institutional support and collaboration with the Indian Polo Association.
@LokBhavManipur
आज, ‘पानीपत शौर्य दिवस’ के अवसर पर ग्वालियर के अचलेश्वर चौराहा स्थित मेरे पूज्य पूर्वज और पानीपत युद्ध के वीर योद्धा महाराज महादजी सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पानीपत का वह युद्ध हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी पराजित नहीं होता, वह कालजयी प्रेरणा बन जाता है।वीर मराठा शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान को कोटि-कोटि नमन।
भारतीय सेना के वीर जवानों को 'भारतीय थल सेना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके अदम्य साहस, शौर्य, समर्पण और पराक्रम को सादर नमन।
आप हैं तो हम हैं। जय हिन्द 🇮🇳
केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी ने आज ग्वालियर में एनडीटीवी न्यूज के ब्यूरो चीफ श्री @DevShrimali8 जी के छोटे भाई स्व. श्री नागेश श्रीमाली के निधन पर शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।