दुनिया चले ना श्रीराम के बिना,
रामजी चले ना हनुमान के बिना!
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है!
लंका जले ना हनुमान के बिना,
रावन मरे ना श्रीराम के बिना!
सीता हरण की कहानी सुनो
बनवारी मेरी जुबानी सुनो!
पता चले ना ��नुमान के बिना,
सीता मिले ना श्रीराम के बिना!🎵
🚩