तुम बंजर हो जाओगे
यदि इतने व्यवस्थित ढंग से रहोगे
यदि इतने सोच समझकर
बोलोगे चलोगे
कभी मन की नहीं कहोगे
सच को दबाकर झूठे प्रेम के गाने गाओगे
तो मैं तुमसे कहता हूँ
तुम बंजर हो जाओगे।
भवानी प्रसाद मिश्र
मंदिर का मतलब होता है मानसिक ग़ुलामी का रास्ता। स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का रास्ता। मंदिर की घंटी का मतलब है धर्म, अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर बढ़ना और स्कूल की घंटी का मतलब तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता की ओर बढ़ना। आप तय करें,आप किधर जाएँगे!
~ज्योतिबा फुले