स्वदेश लौटेंगी भारत की अमूल्य धरोहर!
ऑस्ट्रेलिया से भारत की सभ्यतागत विरासत की प्रतीक देवी भद्रकाली, नंदी एवं कार्तिकेय से जुड़ी 3 मूर्तियों का वापस आना भारत की नई सांस्कृतिक कूटनीति का प्रमाण है।
विगत 12 वर्षों में दुनिया के कई देशों से भारत क�� 666 से अधिक मूर्तियों समेत भगवान बुद्ध से जुड़े पिपरहवा अवशेष वापस मिले हैं। यह सिर्फ मूर्तियों की वापसी नहीं, बल्कि देश के खोए हुए वैभव एवं गौरव को पुनर्स्थापित करने तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण-संवर्धन के संकल्प का सजीव प्रतीक है।