बिहार : पटना में ज़ीरो माइल इलाके के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद हिंसा भड़क गई, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी
#sachbedhadakdaily#HindiNews#Bihar#Patna
पंजाब : लुधियाना के किचलू नगर में सड़क के बीच में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, 10 दिनों तक वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है
#sachbedhadakdaily#HindiNews#Punjab#Ludhiana
थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, शिक्षक और छात्र समेत 4 लोगों की मौत हुई, घटना में 15 लोग भी घायल हुए हैं, बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में यह घटना हुई, वहां 3 हजार छात्र पढ़ते हैं
#sachbedhadakdaily#HindiNews#Thailand
10 साल की सजा मिलने के बाद तरुण तेजपाल ने कहा "उमर खालिद और शरजील इमाम जेल में हैं, मैं भी उनमें से एक हूं" तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के बहुचर्चित रेप मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है
#TarunTejpal#UmarKhalid#SharjeelImam
बच्चियों से रेप के आरोपी रुखसार अहमद ने जीता POK में चुनाव, रुखसार अहमद के खिलाफ 1990 के दशक में मैनचेस्टर में नाबालिग बच्चियों के साथ कथित रेप, यौन शोषण और मानव तस्करी (ग्रूमिंग गैंग) की जांच चल रही है, वो फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं
#POK#RukhsarAhmed
AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दावों पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा "सरकार का हवाई जहाज के ईंधन में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं" इससे पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि केंद्र सरकार विमान के ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है
#RamMohanNaidu
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा "अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं होता"
#sachbedhadakdaily#HindiNews#SupremeCourt
पर्सनल, कार या होम लोन न चुकाने वाले ग्राहकों के मोबाइल और लैपटॉप बैंक बंद या डिसेबल नहीं कर सकते, बैंक सिर्फ उन्हीं मामलों में ऐसा कर सकते हैं, जहां वो डिवाइस खुद बैंक के लोन पर खरीदा गया हो, RBI ने रिकवरी के नियमों में बदलाव किया, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नियम
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को फोन मिलाकर की बात, PM मोदी ने बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया, हमने भारत-इजराइल 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' के पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की"
#IsraelandIndia#Israel
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल हुआ पास, हालांकि इस बिल में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि यूपीआई से जुड़े किस प्रकार के या कितनी रकम के बाद के ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाए जाएंगे,
UP : प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को मिली अनुमति, जन-संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के लिए वेन्यू की बुकिंग रद्द करने का फ़ैसला वापस ले लिया गया है, आठ अगस्त केपी ग्राउंड में होगा आयोजन, इससे पहले इसी आयोजन को केपी ट्रस्ट ने ही रद्द कर दिया था