मध्य प्रदेश के सागर जिले में ज़हरील शराब पीने से कहीं लोगों की मृत्यु और बहुत से लोगों के अस्वस्थ होने की घटना अत्यंत गंभीर है।
ऐसी घटनाओं को सिर्फ़ कुछ अफ़सरों को निलंबित करके नहीं रोका जा सकता। चिंता का विषय यह है कि मध्य प्रदेश अवैध नशे की गिरफ़्त में फँसता जा रहा है।
अवैध शराब और नशीले पदार्थों से मध्य प्रदेश को बचाने के लिए दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता है।
सोनकच्छ के ग्राम डेहरिया में श्री चंदरसिंह के भाई स्व श्री फूलसिंह सेंधव जी के देहान्त पर उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की।
"India’s political battle today is between an order imposed from above and the freedom of every Indian to think, speak and create."
Listen to LoP Shri @RahulGandhi's podcast 'The Two Forces Shaping India Today '
YT:
https://t.co/49yxr5Udpg
Spotify:
https://t.co/8E6sajOOca
आज भोपाल में मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उपवास में शामिल हुआ।
महिला सुरक्षा कांग्रेस पार्टी की शीर्ष प्राथमिकता है। हम हर स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु श्री मुकेश मल्होत्रा जी एवं बुधनी विधानसभा उपचुनाव हेतु श्री राजकुमार पटेल जी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क करें और जीत सुनिश्चित करें।
#संकल्प_विजयपुर_बुधनी_विजय
आज CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi दिल्ली के नव श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए।
दशहरा महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
यह पर्व संदेश देता है कि विजय हमेशा सत्य की होती है और अधर्म सदैव पराजित होता है।
अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा करता हूं कि यह त्यौहार आपके जीवन को हर्षोल्लास से भर दे।
मन्दिर, मस्जिद, मटन, मछली, मंगलसूत्र
के बाद अब बात 'मुजरा' पर आ चुकी है,
लगता है साहेब-ए-आलम ने ये वाला भाषण संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' देख कर दिया है।
एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए:
- कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी
- कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी
- कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी
नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है।
इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं।
INDIA की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी - उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है।
हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान प्रतिशत जारी करने में चुनाव आयोग को 11 दिन का समय लगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत भी 4 दिन की देरी के बाद जारी किया गया है।
मैंने अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा है जब चुनाव होने के 11 दिन के बाद अचानक से मतदान प्रतिशत का नया आँकड़ा जनता के बीच आया हो, हैरानी की बात यह भी है मतदान के दूसरे दिन अख़बारों के माध्यम से जो मत प्रतिशत सामने आया था अब उसमें 11 दिन बाद 3% तक की बढ़ोतरी के साथ आँकड़े जारी किये गये है।
हमारा देश मज़बूत लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन इस तरह की अवांछित घटनाओं से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े होते हैं।
उम्मीद करता हूँ कि यह केवल तकनीक त्रुटि हो, कोई राजनीतिक खेल नहीं।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज़ाक़िर हुसैन जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी के रूप में भारतीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ।