उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी का जो अभी यह वीडियो देख रहे हैं।
यह AI से बनाया गया है ऐसा कहना होगा उत्तर प्रदेश सरकार का क्योंकि अध्यक्ष जी तो प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहते हैं कि जिन्होंने श्रद्धा पूर्वक दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी हुआ जब अध्यक्ष जी करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था को झूठा साबित कर सकते हैं तो यह तो इनके लिए छोटी बात होगी ।
क्योंकि इन्होंने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है बस कहीं और जल्दी होगी जाकर किसी सच को झूठ साबित करने की...जिसमें इनकी सरकार बहुत माहिर है।
12 जुलाई 2026
आज सिकंदराबाद विधानसभा के गाँव सुनपेड़ा और बक्सुआ में समाजवादी पार्टी जनकर्तव्य जागरुकता अभियान(Public Duty Awareness) के तहत सफाई कार्यक्रम,वृक्षारोपण,और निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम को सभी ग्रामवासियों के साथ मिलकर पूर्ण किया और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से जनसंपर्क किया….
नवीन शर्मा मसौता(शिक्षक)
सिकंदराबाद विधानसभा के घर-घर की आवाज🚲
मिशन 2027🚲
सिकंदराबाद का बेटा….
याद रखना बाहरी व्यक्ति आपका इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए करेंगे और स्थानीय व्यक्ति विकास के लिए….🇮🇳
#samajwadiparty #pda #safaiabhiyan #sikandrabad #naveensharma
UPSSSC PET_2022 के माध्यम से वर्ष 2023 में निकाले गए जूनियर असिस्टेंट के 5512 पदों और ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर आयोग ने पहले डेढ़ से दो वर्षों की लंबी देरी के बाद परीक्षा आयोजित कराई।
अब स्थिति यह है कि इन भर्तियों का विज्ञापन जारी हुए लगभग 3 वर्ष होने वाले हैं, लेकिन आज तक आयोग ने किसी भी परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है।
युवा साथियों का कहना है कि पहले वैकेंसी के लिए प्रोटेस्ट, फिर एग्जाम डेट के लिए प्रोटेस्ट, एडमिट कार्ड के लिए प्रोटेस्ट, डीवी के लिए प्रोटेस्ट और अब रिजल्ट के लिए भी प्रोटेस्ट करना पड़ रहा है।
छात्रों का यह भी कहना है कि वे कई बार लखनऊ आकर UPSSSC आयोग के सचिव को रिजल्ट जारी करने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई नतीजा नहीं निकला है।
जब आयोग रिजल्ट जारी नहीं कर रहा, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहा, तो सवाल उठता है कि आखिर इस आयोग को किस लिए बनाया गया है?
क्या यह आयोग सिर्फ इसलिए बनाया गया है कि छात्र यहां आकर अपनी जायज़ मांगों के लिए बार-बार प्रोटेस्ट करते रहें।
आयोग को जल्द से जल्द अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी करना चाहिए।
इस तरह की लगातार लेटलतीफी लाखों युवाओं के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ है।
#UPSSSC #JuniorAssistant #GramPanchayatAdhikari #Result
महोदय, जो मार्केट में यह इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल (E22, E25, E27, E30 और E85) मौजूद हैं, इनको बंद करिए! क्योंकि जनता इनसे थोड़ा बहुत परेशान है।
अभी करोड़ों पुरानी मोटर साइकिल और गाड़ियों में इथेनॉल वाला पेट्रोल इस्तेमाल करने पर—जो गाड़ी पहले 20 किलोमीटर चलती थी, वह अब सिर्फ 6 से 8 किलोमीटर का माइलेज दे रही है। जिस गाड़ी का सर्विसिंग 3 या 6 महीने पर कराया जाता था, अब उसकी सर्विसिंग हर महीने कराना पड़ रहा है। उसके इंजन बस थोड़े बहुत खराब हो रहे हैं, ज्यादा थोड़ी खराब हो रहे हैं!
और हमारे देश में जिनके पास गाड़ियाँ हैं, और बहुत से ऐसे लोग जिनकी रोजी-रोटी इन्हीं गाड़ियों की वजह से चलती है, उनके पास तो बहुत पैसे हैं! उनको फर्क थोड़ी पड़ता है कि गाड़ी माइलेज कम दे रही है या हर महीने सर्विसिंग कराना पड़ रहा है।
क्योंकि देश की जनता सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर बोलती है। भले ही हजारों लीटर पानी सिर्फ 1 लीटर इथेनॉल को बनाने में बर्बाद कर दिया जाए, लोग प्यासे मर जाएं, पर जनता महोदय जी से या सरकार से सवाल थोड़ी पूछेगी!
कि महोदय, आप एक समय कहते थे कि अगर इथेनॉल वाला पेट्रोल आया तो हम ₹15 लीटर पेट्रोल देंगे। जितना एवरेज आपको ₹120 लीटर वाले पेट्रोल में मिल रहा है, उतना ही एवरेज हम आपको ₹15 रुपए लीटर वाले इथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल में देंगे।
लेकिन आपने ऐसा नहीं किया! आप इथेनॉल वाला पेट्रोल लाकर भी ₹100 लीटर ही दे रहे हैं और लाखों करोड़ों गाड़ियों का मेंटेनेंस खर्च बढ़ा रहे।
मैं तो कह रहा हूँ कि आप शत-प्रतिशत पेट्रोल के जगह इथेनॉल को ही लागू करिए, क्योंकि इससे इनडायरेक्टली आपको ही फायदा होगा। और फायदा कैसे होगा, यह हर कोई जानता है, बताने की जरूरत नहीं है... क्योंकि हमारे देश में समझदार लोग बहुत हैं! #Ethanol #E20% #EthnolPetrol
CISF Fireman 2024 भर्ती में अभ्यर्थियों ने Physical पास कर लिया, लेकिन लिखित परीक्षा की तारीख 2 साल से लंबित है। यह देरी क्यों? हजारों युवाओं का भविष्य अधर में है और बच्चों का मनोबल टूट रहा है। इस विषय पर तुरंत संज्ञान ले, पारदर्शिता बनाए और जल्द परीक्षा तिथि घोषित करे। युवाओं के साथ यह अन्याय अब स्वीकार्य नहीं है।
#DECLARE_CISFFIREMAN_EXAMDATE
@PMOIndia@HMOIndia@CISFHQrs@rajnathsingh@DefenceMinIndia
सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमारे जीवन में शक्ति, साहस और अटूट विश्वास का संचार करे।
भगवान हनुमान जी की कृपा से हर हृदय में सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था और भी प्रबल हो। वे हमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
मेरी कामना है कि पवनपुत्र का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, जिससे हर घर में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
जय बजरंगबली! 🚩
#HanumanJanmotsav #जय_बजरंगबली #Bharat #Faith #Shakti
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन शर्मा कार्यालय (सिकंदराबाद) में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर हमें सहयोग और समर्थन देने वाले सभी सम्मानित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जय हिंद
#republicday#ConstitutionOfIndia#sikandrabad #naveensharmasikandrabad
PDA(जन कर्त्तव्य जागरुकता) कार्यक्रम के तहत सिकंदराबाद विधानसभा के गाँव फरीदपुर में सफ़ाई,वृक्षारोपण और आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा अभियान को अपनी टीम और ग्रामवासियों के साथ मिलकर पूरा किया…हम सबका अपने परिवेश और समाज के प्रति ये कर्त्तव्य बनता भी हैं
सिकंदराबाद विधानसभा में #PDA(जन कर्त्तव्य जागरूकता)अभियान के तहत खैरपुर तिल गांव में साथियों व ग्रामवासियों के साथ सफ़ाई, वृक्षारोपण और आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षाअभियान पूर्ण किया आपका सहयोग मेरी ताक़त है
मैं समाज के लिए पूर्णत समर्पित हूं
महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का माध्यम और युवाओं को परिवर्तन का आधार बनाया।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय उनके अदम्य स्वप्न और राष्ट्रभावना का जीवंत प्रतीक है।
#MadanMohanMalaviya
सिकंदराबाद विधानसभा में #PDA(जन कर्त्तव्य जागरूकता)अभियान के तहत गाँव बबैया व बिस्वाना में साथियों व ग्रामवासियों के साथ सफ़ाई, वृक्षारोपण और आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षाअभियान पूर्ण किया आपका सहयोग मेरी ताक़त है
मैं समाज के लिए पूर्णत समर्पित हूं
आस्था, अनुशासन और कृतज्ञता के पावन पर्व छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌞🙏
यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन का सबसे बड़ा प्रकाश कृतज्ञता और समर्पण का होता है।
सूर्य को अर्घ्य देने की यह परंपरा केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि प्रकृति और एकता के उत्सव का प्रतीक भी है।
#ChhathPuja
आप सबके प्यार और सहयोग से सिकंदराबाद विधानसभा के अंतर्गत आज दो गाँव मलपुर और भोंखेड़ा में सफ़ाई कार्यक्रम,वृक्षारोपण,Carrer Guidance और आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य PDA(Public Duty Awareness) कार्यक्रम के तहत किया गया
@yadavakhilesh@samajwadiparty