माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं रक्षा मंत्रालय @DefenceMinIndia से विनम्र अपील 🙏
आपसे अनुरोध है कि अग्निवीर भर्ती 2027 में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 25 वर्ष करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
देश के अनेक युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन आयु सीमा के कारण कई युवाओं के लिए यह सपना अधूरा रह जाता है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि युवाओं के भविष्य और उनकी देशसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए अग्निवीर भर्ती 2027 में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष करने की माँग पर उचित निर्णय लिया जाए।
हमें उम्मीद है कि युवाओं की इस माँग पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। 🙏🇮🇳
#Agniveer_age_limit_25
#Agniveer2027 #IndianArmy
@PMOIndia@rajnathsingh@AmitShah@adgpi
अग्निवीर आर्मी भर्ती में उम्र सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष की जाए!
#agniveer_Age_limit_25#Agniveer_Age_Relexation@DefenceMinIndia@adgpi@rajnathsingh@PMOIndi@grok
कोरोना काल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं में आई रुकावटों और परीक्षाओं के स्थगित होने के कारण लाखों युवाओं का भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना अधूरा रह गया।
आज भी लाखों युवाओं के दिल में देश सेवा करने की उम्मीद जिंदा है। उन्हें विश्वास है कि सरकार उनकी समस्या को समझेगी और उम्र सीमा में उचित छूट देने पर विचार करेगी।
हमारी मांग है कि:
अग्निवीर आर्मी भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष की जाए।
कोरोना काल में भर्ती प्रक्रिया और परीक्षाओं के स्थगित होने से प्रभावित युवाओं को उचित आयु छूट दी जाए।
उन युवाओं की समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए, जिनकी परीक्षाएं स्थगित होने के कारण भर्ती का अवसर प्रभावित हुआ।
देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं को न्याय मिले। उनकी आवाज सुनी जाए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।