युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर सूत्रो के हवाले से खबर
अगले माह मिल जाएगा युवा कांग्रेस को नया दूल्हा
अनिल और अभिषेक में से एक बनेगा दूल्हा
अब खरगोश और कच्छवाँ वाली कहानी नया इतिहास बना सकती है 🙏
आज जयपुर में जनप्रिय नेता AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी के साथ "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत आयोजित छात्र संविधान सभा में शामिल होकर युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया।
आज का युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के अनुरूप अवसर चाहता है, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों अभ्यर्थियों के विश्वास को कमजोर किया है। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार्य नहीं है। समय की मांग है कि भर्ती प्रक्रियाएँ पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह हों, ताकि हर युवा को उसकी मेहनत का उचित सम्मान मिल सके।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी, विधायक श्री सुरेश मोदी जी, श्री वीरेन्द्र चौधरी जी, श्री अमीन कागजी जी, श्री मनीष यादव जी, डॉ. शिखा मील बराला जी, श्री अभिमन्यु पूनिया जी, पूर्व विधायक श्री राकेश पारीक जी,जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री अनिल चौपड़ा जी, पीसीसी डिजिटल विभाग के चेयरमैन श्री सुमित भागासरा जी, IYC के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री राकेश मीणा जी, पीसीसी महासचिव श्री राहुल भाकर जी, श्री बालेन्दु सिंह शेखावत एवं कार्यक्रम संयोजक श्री महेश सामोता जी सहित अनेक वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
BJP देश के लोकतंत्र पर दमन की सफेद चादर डालने में जुटी है।”
20 दिन से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन उठाकर ले जाना लोकतांत्रिक अधिकारों और असहमति की आवाज़ पर सीधा प्रहार है।
@Wangchuk66#SonamWangchuck#sachinpilot@SachinPilot
नेता घणा होया दुनिया में पायलट छ न्यारो,,, म्हारो दिल ❤️ दिल राजी होग्यो पायलट आबा सू... 👌🏻🎶 🎵
📍टोंक, जिला आदिवासी कांग्रेस के दंगल कार्यक्रम में,
@SachinPilot#sachinpilot
सादगी, संस्कार और सहजता…न कोई दिखावा, न कोई दूरी
देर रात टोंक में पंगत में सबके साथ दाल-पूड़ी का स्वाद लेते सचिन पायलट जी
@SachinPilot#सचिन_पायटल#पायलट
पिछले 19-20 दिनों से सोनम वांगचुक जी लगातार अनशन पर हैं। वे देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
केंद्र सरकार को अब उनकी आवाज सुननी चाहिए।
– श्री सचिन पायलट
@SachinPilot
हर बालिका हो शिक्षित 📖
देश की प्रगति में हो उनका सार्थक योगदान ✍️
ग्राम पंचायत अलियारी के लक्ष्मीपुरा जाटान ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक मद की राशि से दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
@SachinPilot
नेतृत्व पदों से नहीं,
जनता के दिलों में बनी जगह से तय होता है।
सचिन पायलट के प्रति लोगों का विश्वास
आज भी मजबूत है और उनकी आवाज़ को
प्रदेश के कोने-कोने में सुनने वाले लाखों लोग मौजूद हैं!
@SachinPilot
विराटनगर को केवल आपसे ही उम्मीद है।
#जननायक द्वारा किये गये काम अविश्वनीय है।
जो विकास बड़े भाई श्री इंद्राज गुर्जर ने विराटनगर के लिए कराए वो काम बीजेपी 25 साल में भी नहीं करा सकती हैं।❤️✌️
@IndrajGurjarinc@SachinPilot
आदरणीय @Sukhjinder_INC रंधावा जी,
राजस्थान कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते आपसे अनुरोध करना चाहता हूँ। पिछले लगभग ढाई वर्षों से आप राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश का बड़ा कार्यकर्ता वर्ग आज भी आपके प्रत्यक्ष संवाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है। प्रभारी का दायित्व केवल बैठकों, नियुक्तियों और बयानबाज़ी तक सीमित नहीं होता, बल्कि संगठन की नब्ज़ पहचानना, कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचना और उनकी आवाज़ को नेतृत्व तक पहुँचाना भी होता है।
राजस्थान का कार्यकर्ता आज यह प्रश्न पूछने को मजबूर है कि क्या संगठन केवल नेताओं तक सीमित रह गया है? क्या वर्षों से कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस और ब्लॉक स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद करना अब प्राथमिकता नहीं रहा?
कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। वही कार्यकर्ता जिसने सत्ता में रहते हुए भी संगठन को मज़बूत किया और विपक्ष में रहते हुए भी झंडा नहीं छोड़ा। लेकिन जब वही कार्यकर्ता अपने प्रभारी से मिलने और अपनी बात कहने के अवसर से वंचित रह जाए, तो स्वाभाविक रूप से निराशा जन्म लेती है।
यदि प्रभारी कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुँचेगा, तो कार्यकर्ताओं का विश्वास कैसे मज़बूत होगा? यदि जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुने बिना संगठन चलेगा, तो संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कैसे होगा?
आपसे आग्रह नहीं, बल्कि संगठन के हित में अपेक्षा है कि अब औपचारिकताओं से आगे बढ़िए। राजस्थान के प्रत्येक जिले का दौरा कीजिए, बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से खुला संवाद कीजिए। कांग्रेस को मज़बूत करने का रास्ता बंद कमरों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच से होकर जाता है।
आज भी लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी पद, टिकट या व्यक्तिगत स्वार्थ के केवल राहुल गांधी जी की विचारधारा और कांग्रेस की सोच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें केवल भाषण नहीं, बल्कि नेतृत्व का साथ और विश्वास चाहिए।
समय अभी भी है। यदि कार्यकर्ता मज़बूत होगा तो संगठन मज़बूत होगा, और यदि संगठन मज़बूत होगा तो कांग्रेस का भविष्य भी मज़बूत होगा।
सादर, एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता
@nsui@IYC@CongressSevadal@MahilaCongress@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@INCRajasthan
उदयपुर में श्रमिकों के बीच पहुंचे श्री सचिन पायलट !
पूर्व डिप्टी CM ने कहा - "लड़ाई जारी रहेगी"
मजदूरों, किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस कभी पीछे नहीं हटेगी!
@SachinPilot
पत्रकारों को भी अब नए सवाल पूछने चाहिए 🙏
और ये बात तय है कि भाजपा सांसद विधायक इधर उधर कर ले मगर पब्लिक मैंडेट कब तक चोरी कर पाएगी।
बहुत जल्द हम आने वाले चुनावों में सरकार बनाएंगे 🙏
🤞❤️✈️
@SachinPilot#sachinpilot
श्री सचिन पायलट जी पहुंचे ग्राम पोटलिया (कुशलगढ़, बांसवाड़ा) पूर्व प्रधान स्व श्री हुरतिंग खडिया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
@SachinPilot