ज्ञापन, विरोध और गंभीर आरोप :19-20 नवंबर की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में AI से बने हल्के पेपर पर घिरा आयोग ।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ( UPESSC ) द्वारा 19 और 20 नवंबर को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा हुई थी ।
इसको लेकर छात्रों ने आयोग को ज्ञापन सौंप कर बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराया है । छात्रों का आरोप है कि प्रश्न पत्र का स्तर असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के अनुरूप नहीं है ।
इसे बिना पर्याप्त समीक्षा और मूल्यांकन के केवल एआई के सहारे तैयार किया गया है ।
छात्र एक्सपर्ट कमेटी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के स्तर का पेपर बनाये जाने की मांग कर रहे हैं ।
छात्र चाहते हैं कि प्रश्न पत्र विषय विशेषज्ञों की कमिटी ( एक्सपर्ट कमिटी) द्वारा तैयार हो । ताकि योग्य व्यक्ति ही नियुक्ति प्राप्त करे तथा चयन निष्पक्ष हो ।
कोई तुक्के से पद प्राप्त न कर सके ।
@TheNewspinch@Abhinavpinch@Saurabh_Pinch