आपके पीठ में घाव हो जाए,भले ही आपकी नजर ना पड़े।इससे दर्द कम नहीं होगा। मणिपुर के घाव की अनदेखी उसे नासूर बना देगी। महिलाओं के साथ हुई बर्बरता ने की राज्य की BJP सरकार की प्रासंगिकता पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
राष्ट्रपति शासन ऐसी परिस्थितियों के लिए है।PM मोदी चुप क्यों हैं?
प्रिय @ChouhanShivraj जी
सीधी पेशाब कांड में 4 कार्रवाई ज़रूरी है।
1. पीड़ित को सरकारी सुरक्षा और शहर में उसके लिए एक सरकारी आवास। उसका मनोवैज्ञानिक उपचार क्योंकि सदमा गहरा है।
2. पीड़ित को सरकारी नौकरी और ₹50 लाख मुआवज़ा
3. अपराधी को लंबे समय तक जेल में रखने का बंदोबस्त। प्रशासनिक लापरवाही हुई है तो अधिकारी की बर्ख़ास्तगी।
4 आपको चाहिए कि आप जाकर पीड़ित को गले लगाएँ। आश्वस्त करें कि शासन उसके साथ हैं।
भरतपुर के नासिर और जुनैद की जलाकर हत्या हुई।
जुनैद के घर स्थिति देखिए,घर में मातम मनाने तक की जगह नहीं है।एक कमरे में ज़िंदगी थी, जिसे नफ़रत की आग ने खाक कर दिया।