✊ लाल सलाम!🚩🚩🚩
आज ट्रॉम्बे रेलवे कॉलोनी में NRMU के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद कॉलोनी, यार्ड, केबिन व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर रेल कर्मचारियों से संवाद किया और आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। 🚩
#NRMU #IndianRailways #TreePlantation #LalSalam #AIRF #HMS #ITF
Today’s few captured glimpses from the HQ PNM with the GM and all PHODs, held in the GM’s Meeting Room from 11:00 a.m. to 6:30 p.m.
A day of meaningful discussions, collaboration, and collective commitment towards organizational excellence and progress.🙏🏻🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#HQPNM #PNMMeeting #IndianRailways #RailwayFamily #Leadership #Teamwork #Collaboration #OrganizationalExcellence #PublicService #WorkInProgress #ProfessionalCommitment #TogetherWeAchieve
✊आज कर्मचारी हित, पारदर्शिता और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। स्वर्गीय श्रीमती हिरा वतीदेवी राजेंद्रप्रसाद यादव के परिवार को ECC सोसायटी में जमा ₹4,60,035/- की राशि माननीय महामंत्री कॉमरेड वेणू पी. नायर जी के करकमलों द्वारा उनके पुत्र को सम्मानपूर्वक प्रदान की गई।
✊यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कर्मचारी कल्याण, विश्वास और संगठन की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश है।
#NRMU #CentralRailway #ECCSociety #EmployeeWelfare #RailwayEmployees #WorkersUnity #Transparency #IndianRailways #कामगारएकता #लालसलाम
✊A few glimpses from Day 2 of the PNM (HQ).
The remaining agenda items, including all departments and personal matters, were discussed in detail with the PHODs/Officers.
🚩The two-day Headquarters PNM concluded successfully at 1400 hrs today, reaffirming our commitment to constructive dialogue, collaboration, and employee welfare.🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#CentralRailway #CR #PNM #Headquarters #IndianRailways #EmployeeWelfare #IndustrialRelations #Leadership #Teamwork #ServingTheNation #NRMU #AIRF #HMS #ITF
🚩 **आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी का खंडवा दौरा सफलतापूर्वक संपन्न** 🚩
🚩आज 18 जून 2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी का खंडवा दौरा अत्यंत उत्साह एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खंडवा आगमन पर शाखा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा स्टेशन परिसर में विशाल रैली निकाली गई।
🚩महामंत्री जी ने खंडवा रनिंग रूम का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सदस्यता अभियान को गति देने का मार्गदर्शन दिया।
🚩इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित विशाल कर्मचारी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने रेलवे में बढ़ते निजीकरण का विरोध करने, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
🚩इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहिम खान जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
🚩कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकता, शक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया।
🚩 नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन जिंदाबाद!🚩
🚩 मजदूर एकता जिंदाबाद!🚩
🚩 ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन जिंदाबाद!🚩
🚩 हिंद मजदूर सभा जिंदाबाद!🚩
#NRMU #NationalRailwayMazdoorUnion #VenuPNair #Khandwa #RailwayEmployees #RailwayUnion #MazdoorEkta #IndianRailways #WorkersUnity #AIRF #HMS #ITF #TradeUnion #RailwayWorkers #UnionStrong #KhandwaDivision
दिनांक 12/06/2026 को दोपहर 14:00 बजे इलेक्ट्रिक लोको शेड, कल्याण के मीटिंग हॉल में महामंत्री Com Venu P Nair जी का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महामंत्री जी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संगठन की नीतियों, कर्मचारियों के हितों एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों का उत्साह एवं सहभागिता सराहनीय रही।🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#ElectricLocoShedKalyan #Kalyan #RailwayEmployees #EmployeeWelfare #UnionMeeting #Leadership #Guidance #IndianRailways #RailwayFamily #NRMU #AIRF #HMS #ITF #EmployeeMotivation #Teamwork #WorkersUnity #RailwayUnion #RailwayNews #KalyanWorkshop
✊🌸 दादर शाखा द्वारा भव्य महिला दिवस समारोह संपन्न 🌸✊
आज दिनांक 13/03/2026 को दादर शाखा द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम दादर रेलवे इंस्टिट्यूट में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी तथा मुंबई मंडल अध्यक्षा कॉमरेड सीमा पिल्लई जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड प्रज्ञा पाटील जी ने की। इस अवसर पर एजीएस कॉमरेड हर्षा शेलके, दादर शाखा के सचिव व मंडल अध्यक्ष कॉमरेड पुष्कर पाटील, तथा दादर शाखा के पूर्व सचिव कॉमरेड एस. के. सिंह जी अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत लगभग 15:30 बजे महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों से हुई। इसके पश्चात लगभग 16:30 बजेमुख्य अतिथियों कॉमरेड वेणु पी नायर जी का दादर शाखा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कॉमरेड अर्चना शर्मा जी ने किया।
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। सभा को कॉमरेड सीमा पिल्लई, कॉमरेड हर्षा शेलके, कॉमरेड प्रतिज्ञा सावंत, कॉमरेड प्रज्ञा पाटील, कॉमरेड पुष्कर पाटील, श्री एस. के. सिंह सर, तथा महामंत्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी ने संबोधित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण व संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात महामंत्री द्वारा खेल प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। अंत में कॉमरेड खुशबू परमार (CHI, दादर) द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए खान-पान की व्यवस्था की गई तथा उपस्थित महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉमरेड प्रतिज्ञा सावंत और कॉमरेड चेतन सावल जी का विशेष योगदान रहा।
इसी उत्साह और एकता के साथ दादर शाखा का महिला दिवस समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
✊ नारी शक्ति – संगठन की शक्ति ✊
#MahilaDiwas #InternationalWomensDay #NariShakti #WomenEmpowerment #TradeUnion #UnityAndStrength #DadarBranch #MumbaiDivision #WomenInWorkforce #SangathanKiShakti
✨AIRF’s 101st Annual Convention in Lucknow ✨
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
From 22.12.2025 to 24.12.2025, thousands of delegates and leaders from all zones across India gathered at the Lucknow Stadium to participate in the 101st Annual Convention of AIRF and the AIRF Working Committee Meeting.
🚩Many comrades/staff from other zones were seen lining up to take selfies and photographs, creating a buzz across the entire convention.
✊When leadership is enthusiastic, energetic, and deeply committed to the people, employees begin to see their future in that leadership.
The struggle of the National Railway Mazdoor Union (NRMU) is a living example of this righteous path—where the organization connects with hearts and takes a firm resolve to secure human dignity and workers’ rights.
Because of this dedication, the youth today look at Comrade Venu P. Nair with hope and confidence.
🚩NRMU Zindabad!
✊🚩 Long Live Workers’ Unity!
🚩Red salute to Com Shivgopal Mishra ji.
🚩Red Salute to Comrade Venu P. Nair!
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
#AIRF101
#AIRFConvention
#Lucknow
#ComradeVenuPNair
#NRMU
#RailwayWorkers
#TradeUnion
#WorkersUnity
#Leadership
#RedSalute
#MazdoorEkta
#IndianRailways
भुसावल में दिनांक 28 नवंबर 2025 को भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन धूमधाम से संपन्न नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आज भुसावल में अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। सुबह 7:30 बजे महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी का महानगरी एक्सप्रेस से भुसावल आगमन हुआ। स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाल परिधान, लाल झंडों, ढोल-ताशों और नारों के साथ उपस्थित थे। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने महामंत्रीजी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। स्वागत रैली ढोल-ताशों के साथ स्टेशन से प्रारंभ होकर अत्यंत ऊर्जा से भरपूर रही।
🚩इसके पश्चात सुबह 11 बजे कामगार भवन, भुसावल से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। आतिशबाजी से महामंत्री जी का पुनः स्वागत किया गया। ओपन जीप में महामंत्री जी के साथ मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता लाल झंडों और ढोल-ताशों के साथ रैली करते हुए कृष्णचंद्र सभागृह पहुँचे। सभागृह के बाहर भी आतिशबाजी एवं नारों के साथ महामंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कृष्णचंद्र सभागृह में मंडल समिति की ओर से कॉमरेड बापू पाटिल (मंडल सचिव), कॉमरेड इब्राहिम खान (मंडल अध्यक्ष) तथा कॉमरेड पुष्पा किंडो (महिला मंडल उपाध्यक्ष) ने शॉल एवं बुके भेंटकर महामंत्री जी का सम्मान किया। इसके बाद महामंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
✊अपने संबोधन में महामंत्री जी ने कहा कि आज यूनियन की मजबूती की आवश्यकता क्यों है इस पर विस्तार रूप से समझाया। उन्होंने कर्मचारी विरोधी 4 लेबर कोड, यूनियन की पेंशन स्कीम पर विचार एवं रणनीति पर प्रकाश डाला, और भारतीय रेल में लगभग ढाई लाख रिक्त पदों की गंभीर स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की भरती के लिए मजबूत आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने भुसावल मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एकजुटता और इस सफल आयोजन के लिए सराहना की। सभा में कामरेड दीपक पगारे ने ‘ध्यान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अन्त में कॉमरेड बापू पाटिल ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भुसावल मंडल की सभी शाखाओं ने साल, शॉल, बुके एवं पुष्पगुच्छ देकर महामंत्री जी का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
✊इस प्रकार भुसावल का यह भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह, जोश और संगठन की एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🙏🏻🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
🎉 भुसावल मंडल का खेल महोत्सव 2025 (26–28 Nov) ज़बरदस्त उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न! रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में तीन दिनों तक खेल भावना, एकता और टीमवर्क का शानदार संगम देखने को मिला। #NRMU#SportsFestival2025 समारोप समारोह में महामंत्री कॉमरेड वेणु P. नायर जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज और रस्साकशी फाइनल का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 🙌🔥 #RailwayWorkers अपने संबोधन में महामंत्री जी ने कहा: “यूनियन कर्मचारी हितों के साथ-साथ स्वास्थ्य और खेल को बढ़ावा देने के लिए भी वचनबद्ध है। 2014 से लगातार खेल महोत्सव कर्मचारियों में एकता और खेल भावना को मजबूत कर रहा है।” 🚩✊ #Unity #WorkerPower
खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं का जोश पूरे मैदान में अलग चमक बिखेर रहा था। कार्यक्रम का संचालन: कॉमरेड मोहम्मद आसिफ आभार प्रदर्शन: कॉमरेड इब्राहिम खान 🙏 ✊ NRMU ज़िंदाबाद ✊ कामगार एकता ज़िंदाबाद 🚩 लाल झंडा ज़िंदाबाद ✊ AIRF ज़िंदाबाद | HMS ज़िंदाबाद #WorkersUnity #NRMU #Bhuskaval
#VenuPNair, General Secretary, NRMU (CR & KR), On behalf of entire membership of #NRMU & the whole workforce of @Central_Railway, expresses his heartfelt condolences to the bereaved family of Shri Vijay Kumar & to all his colleagues in the Railway administration.
@venupnair_nrmu
🙏🏻 गहरा दुःख और गर्व — दोनों एक साथ व्यक्त करते हुए कहना पड़ रहा है कि हमारे साथी श्री अतुल चंद्रकांत महाजन (SSE / OPTG, CSMT), जिनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2032 में होने वाली थी, उनका लिव्हर फेल्युअर होने के कारण दिनांक 14.06.2025 को आकस्मिक निधन हो गया। 🙏🏻
ECC सोसायटी में उनकी ₹1,06,780/- (एक लाख छह हजार सात सौ अस्सी रुपये) की राशि सुरक्षित थी,
जो उनकी पत्नी श्रीमती कांचन अतुल महाजन को प्रदान की गई।
🙏🏻 हमारे नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन (NRMU) के माननीय महामंत्री कॉमरेड वेणू पी. नायर साहब के अथक प्रयासों और सोसायटी संचालक मंडल के पारदर्शी कार्य के चलते यह संपूर्ण राशि
दिनांक 10.11.2025 को कॉमरेड वेणू पी. नायर साहब के हस्ते
श्रीमती कांचन अतुल महाजन को सम्मानपूर्वक चेक द्वारा प्रदान की गई। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि कॉमरेड वेणू पी. नायर साहब केवल एक नेता नहीं, बल्कि रेल कामगारों के विश्वास, सुरक्षा और अधिकारों के सच्चे रक्षक हैं।
✊इसी ईमानदारी और पारदर्शिता ने ECC सोसायटी को
एशिया खंड की एक नंबर की सोसायटी बनाया है।
🚩और यही कारण है कि कामगारों का विश्वास आज भी NRMU और कॉमरेड वेणू पी. नायर साहब के नेतृत्व में अडिग और अटल है। 🙏🏻
🚩 कॉमरेड वेणू नायर साहब जिंदाबाद!
🚩 नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन जिंदाबाद!
🚩 लाल सलाम! 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩