दिल्ली में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में, खरगोन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में NSUI एवं युवा कांग्रेस द्वारा सांसद कार्यालय का घेराव किया गया।
इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष निलेश सागौर एवं जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था में अब जान की कोई कीमत नहीं बची है!
⦿ एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से एक 21 साल का युवा अपने मां-बाप की गोद में दम तोड़ देता है!
⦿ यह भाजपा की सरकार केवल झूठ और हवाबाजी की सरकार है!
इसकी संवेदना और चिंता दोनों समाप्त हो चुकी है!
भाजपा पुलिस के बल पर जनता की आवाज कुचलना चाहती है!
इंदौर में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए विवाद के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे जी को लगातार नोटिस देकर थाने बुलाया गया। तीसरे नोटिस के बाद स्वयं थाने पहुंचने के बावजूद उन्हें घंटों बैठाकर पूछताछ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विवाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों के बीच हुआ था, तो जांच भी निष्पक्ष और समान रूप से होनी चाहिए। सिर्फ कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस कानून का सम्मान करती है, लेकिन राजनीतिक दबाव में पुलिस का इस्तेमाल कर डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी।
भाजपा जितना आवाज दबाएगी,
कांग्रेस उतनी ही मजबूती से जनता के लिए लड़ेगी!
मुख्यमंत्री जी के समक्ष आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ रखा।
विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने, आदिवासी छात्रावासों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने, जर्जर छात्रावासों की स्थिति में सुधार करने तथा रीवा में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की निर्मम हत्या के दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की माँग की। आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।
: नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin के क्षेत्र में उपचुनाव में महज 34% मतदान!
यह आंकड़ा लोकतंत्र के प्रति बढ़ती निराशा और अविश्वास का गंभीर संकेत है। लोकतंत्र के चोरों ने देश में ऐसा माहौल पैदा कर दिया है, जहाँ संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
चुनाव आयोग से लेकर ED और CBI तक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग ने लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया है।
देश के लिए यह गंभीर और विचारणीय विषय है।
लोकतंत्र बचेगा, तभी संविधान बचेगा।
: पूर्व मंत्री श्री @sajjanvermaINC जी.
सुसनेर विधायक श्री भैरोसिंह परिहार जी ‘बापू’ को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
• मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़'
राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।
आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
📍 दिल्ली
शहीद ऊधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर भारत की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा करने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।