पावन-पुनीत सोमनाथ धाम की भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। यहां से निकलने वाली दिव्य ऊर्जा युग-युगांतर तक आस्था, साहस और स्वाभिमान का दीप प्रज्वलित करती रहेगी।
आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै।
आद्यतत्त्वान्यथानीयं क्षेत्रमेतन्महाप्रभम्।
प्रभासितं महादेवि यत्र सिद्ध्यन्ति मानवाः॥
आचार्य चाणक्य ने एक बात कही थी...
अराजक राष्ट्र बहुत शीघ्र समाप्त हो जाता है...
अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसे ही होती है, जैसे आज आप पाकिस्तान की स्थिति देखते हैं...
🚨 पाकिस्तान को लेकर बड़ी खबर
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया है
— वे भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे थे।
लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पारित, यह संशोधन तुष्टिकरण की राजनीति के प्रभाव को समाप्त कर, संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी को इस निर्णय के लिए बधाई!
@BJP4India
जो लोग महाकुंभ में आ रहे हैं वो तुरंत लौटना नहीं चाहते. लोग रहने की, खाने की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं, इसीलिए एक-दो दिन और रुकना चाहते हैं. अब जब लोगों से वापस लौटने की appeal की गई है, तो backlog की वजह से रेलवे स्टेशन पर, सड़कों पर भारी भीड़ है. Traffic का movement, slow हो गया है. कई ऐसे लोग हैं जिनकी train छूट गई है या जिन्हें transport नहीं मिल पा रहा. ऐसे लोगों से मेरा निवेदन है कि वो धैर्य रखें. थोड़ा इंतज़ार करें, क्योंकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
#MahaKumbh2025 #KumbhMela2025 #MyTake #AajKiBaat
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।
श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को आज अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ठीक एक वर्ष हो गया है,
अब भी इन दृश्यों को नही भुला हूँ , इतना अलौकिक दृश्य इस जीवन में देखना ,वाकई जीवन को सार्थक बना गया।
जय श्रीराम 🙏🚩
सियावर रामचंद्र की जय🚩
सदियों के संघर्ष, लाखों रामभक्तों के तप और बलिदान के बाद निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रतीक है भारत के गौरव का, जिसे भाजपा ने अपना संकल्प बनाया और सिद्धि तक पहुंचाया...
प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर एकता, समता और समरसता का अद्भुत संगम दिख रहा है। इसमें हमारी युवा पीढ़ी की बढ़-चढ़कर भागीदारी बताती है कि वो किस प्रकार अपनी परंपरा और विरासत के साथ आधुनिकता को अपनाकर देश की जड़ों से जुड़ रही है। #MannKiBaat
महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!
मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
महाकुंभ की कुछ तस्वीरें…