आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज कांग्रेस कार्यालय, 24 अकबर रोड में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के साथ होली के रंगों और खुशियों को साझा करने का अवसर मिला।
रंगों के इस पावन पर्व ने खुशियों, सौहार्द और एकता के संदेश को और भी प्रगाढ़ किया।
📍 नई दिल्ली
लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी और कांग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दी जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर सीधी चोट है।
राहुल गांधी जी एक संवैधानिक पद पर बैठे नेता हैं और करोड़ों लोगों की आवाज़ उठाते हैं। ऐसे में खुलेआम हत्या की धमकियाँ मिलना और दोषियों का बेखौफ घूमना बेहद खतरनाक संकेत है। जब सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” जैसे शब्दों से निशाना बनाते हैं, तो यह माहौल तैयार होता है जिसमें पहले बदनाम करो, फिर घेरो, और अंत में हिंसा को हवा दो।
सरकार तुरंत बताए कि धमकी देने वाले पर क्या कार्रवाई हुई है और उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
वीरता, स्वाभिमान और भारतीय शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन।
उनका अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व आज भी हम सबको प्रेरित करता है।
आजीवन किसानों के हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वर्गीय श्री परसराम जी मदेरणा की पुण्यतिथि पर सादर नमन
@DivyaMaderna
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर दुःखद
भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों तथा उन सभी श्रद्धालुओं को, जो उनसे गहरी आस्था रखते थे, इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हेमाराम चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@Hemaram_INC
आज मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय श्री महिपाल मदेरणा जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
पिताजी का निधन मेरे जीवन का सबसे बड़ा शून्य लेकर आया था। एक ऐसा क्षण, जब सब कुछ ठहर-सा गया हो लेकिन उनका व्यक्तित्व, उनकी सीख और उनका संघर्ष आज भी मेरे हर निर्णय, हर कदम और हर विचार में जीवित है। उन्होंने सिखाया कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी दृढ़ रहकर जनता की सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है।
उनका पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और लोकहित के प्रति समर्पण आज भी मेरे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।
आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, पिताजी। आपकी प्रेरणा ही हमारी ताक़त है, और आपका आदर्श ही हमारी दिशा।
शत् शत् नमन 🙏
#MahipalMaderna #RajasthanCongress