श्रीमती अल्का गुर्जर जी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष एवं जनसेवा का अनुभव निश्चित रूप से संसद के उच्च सदन में राजस्थान की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएगा।
उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।
#RajyaSabha#BJP
श्री सतीश जी पुनिया
आदरणीय भाईसाहब को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए जाने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाए
सहदेव रोज
भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया नागौर
@DrSatishPoonia@OfficeOfDrSP
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के कुचामन एवं नागौर प्रवास के दौरान हनुमान बेनीवाल के समर्थकों द्वारा किया गया कृत्य घोर निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में इस प्रकार का आचरण राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। राजस्थान की जनता ऐसे व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
-श्री पंकज गुप्ता
प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore पर गत दिवस RLP कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भ्रामक एवं निंदनीय हमले के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जोधपुर शहर द्वारा आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में भाजपा राजस्थान के प्रदेश मंत्री श्री @AidanSinghBJP, भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव जैन सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
हनुमान बेनीवाल के बयानों को राजस्थान की जनता गंभीरता से नहीं लेती है, क्योंकि सुर्खियों में बने रहने के लिए उन्हें अनर्गल बयानबाजी करने की आदत हो चुकी है।
-श्री @AshokParnamiBJP
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के लिए जिन हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वो उनके बौद्धिक स्तर और राजनीतिक संस्कारों को दर्शाता है।
राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है।
मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग केवल व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं का भी अपमान है।
हनुमान बेनीवाल को तत्काल माफ़ी माँगनी चाहिए ।
@RailwaySeva@NWRailways@DRMJodhpurNWR प्लेट फॉर्म नम्बर 1 पर लगा वाटर एटीएम बंद पड़ा है गर्मी में साइड में लगा वाटर कूलर में पानी गर्म जैसा आ रहा है समाधान करवाए
डिजिटल माध्यम से, चूरू जिले के बीदासर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में, नालियों की सफाई एवं गंदगी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर, नाले की साफ-सफाई कराई गई तथा क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्रवाई के बाद, क्षेत्र में जमा गंदगी हटाई गई और आमजन को राहत मिली।
#JanSamadhaan @rajcmo #Churu
डिजिटल माध्यम से, धौलपुर जिला अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर प्रसारित की गई, जिसमें सफाई प्रक्रिया के दौरान एकत्रित कचरे को अस्पताल की स्थायी गंदगी के रूप में प्रस्तुत किया गया।
जाँच में स्पष्ट हुआ कि, बायोमेडिकल वेस्ट नियमों के तहत कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया जारी थी तथा अस्पताल परिसर में, कर्मचारी नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। टॉयलेट एवं वार्डों में भी सफाई कार्य कराया जा रहा था।
अस्पताल प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#JanSamadhaan #Dholpur
@1K_Nazar@GajendraKhimsar
डिजिटल माध्यम से, बीकानेर शहर के गंगानगर चौराहे पर, जलभराव के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर, सक्शन मशीन के माध्यम से जल निकासी कराई गई तथा मार्ग को साफ कर, यातायात सुचारू कराया गया। कार्रवाई के बाद, जलभराव की स्थिति दूर हुई और आमजन को राहत मिली।
#JanSamadhaan @BikanerDm@LalchandSaharN
मुझे गर्व है मेरे संवेदनशील और सरल अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी पर ।
कल जयपुर में बहनों द्वारा कांग्रेस के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस केवल एक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि महिलाओं के आक्रोश का सशक्त संदेश था। बड़ी संख्या में बहनें कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ सड़कों पर उतरीं।
ऐसे समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी अपनी अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद वहाँ पहुँचे। उनका उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज कराना नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह हर बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
जब उन्होंने देखा कि जोश और उत्साह में महिलाएं जलती मशालों के साथ एकत्रित होकर आगे बढ़ रही हैं, तो उन्होंने बार-बार आग्रह किया कि सभी उचित दूरी बनाए रखें, ताकि कोई दुर्घटना न हो। अनुशासन बनाये रखना कोई दिखावा नहीं था, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नेतृत्व का स्पष्ट परिचय था।
बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना गलत नहीं हो सकता। गलत वह सोच है जो हर जिम्मेदार व्यवहार में भी राजनीति खोजती है।
इस अनुशासन को बनाए रखते हुए अध्यक्ष जी को अपने आगामी कार्यक्रम में जाने में देरी हो रही थी। एक अभिभावक और पिता समान भाव रखते हुए, बहनों को संभावित दुर्घटना से सुरक्षित करने के बाद ही वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
पिछले कुछ दिनों में राज्यसभा सत्र, पचपदरा की तैयारियां और टोंक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास जैसी लगातार जिम्मेदारियों के बीच भी कार्यकर्ताओं और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना, यही भाजपा की कार्यसंस्कृति है।
भाजपा में नेतृत्व केवल पद नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही का नाम होता है। कांग्रेस और उसका ट्रोल तंत्र इस अंतर को कभी समझ नहीं पाएंगे।