राजस्थान से राज्यसभा हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ; पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी हार्दिक साधुवाद करता हूँ, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग ने मुझे इस जिम्मेदारी के योग्य बनाया; आप सभी का यह विश्वास मुझे राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin
परिचय
श्री अजेय जी
प्रदेश महामंत्री संगठन
भाजपा (राजस्थान)
आप सन 1997 में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकले। श्रीनगर, हरिद्वार एवं हल्द्वानी में नगर प्रचारक, ऊधमसिंह नगर में जिला प्रचारक रहने के उपरांत आप अल्मोड़ा विभाग के विभाग प्रचारक रहे। उसके बाद वर्ष 2009 से आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद एवं बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक रहे।
फिर मेरठ प्रांत के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख के नाते भी आपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सन 2018 में आपके पास भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व आया।
वर्ष 2019 से वर्तमान तक आप भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आपके संगठनात्मक कौशल और कार्यकुशलता को देखते हुए आपको राजस्थान प्रदेश के संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। राजस्थान जैसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेश में भी आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व का लाभ संगठन को प्राप्त होगा।
श्री अजेय कुमार जी को भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी; सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।
अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। उसे पानी, ORS या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके। बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
केंद्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
26 मई 2014 – माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को नई दिशा दी।
यह केवल एक सरकार का सफर नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, संकल्प और विकसित भारत के सपने को साकार करने का अभियान है।
धावक गुरिंदरवीर सिंह को एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! इस शानदार प्रदर्शन के साथ वे 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के साथ यह संदेश भी देती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
#IndianAthletics #FederationCup
PM मोदी ने जो बोला वो करो,
दुनिया का बैंड बजा हुआ है, लेकिन भारत में सबको गैस, पेट्रोल, डीजल, राशन सब मिल रहा है।
इसलिए PM ने जो बोला वो करिए, कम ईंधन का इस्तेमाल करिए।
: जैकी श्रॉफ, बॉलीवुड अभिनेता
चौथे स्थान पर पहुँची TMC को बंगाल की जनता ने साफ़ संदेश दिया है कि डर, हिंसा और सिंडिकेट की राजनीति का अब बंगाल में कोई स्थान नहीं है; फाल्टा विधानसभा का जनादेश कह रहा है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में तथा मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी के नेतृत्व में बंगाल अब सुशासन और विकास का नया मॉडल बनेगा।
Warm birthday wishes to BJP National President Shri Nitin Nabin Ji. A youthful and dynamic leader, he has devoted himself wholeheartedly to strengthening the organisation and empowering our Karyakartas. His innovative approach, energetic leadership and deep understanding of both organisational work and administration have earned him immense respect all across. His work reflects an unwavering commitment to the ideals of service and nation-building. Praying for his long and healthy life in continued service of the nation.
@NitinNabin
कुशल संगठनकर्ता, ऊर्जावान एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नितिन नवीन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं।
प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।
@NitinNabin
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका सरल व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी को ऐसे ही मजबूती देता रहे; ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूँ।