विकास भवन के सभागार में मतगणना कर्मियो को पोस्टल बैलट एवं ETPBS की गणना की तकनीकी पहलुओं सहित विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सहरसा, श्री कौशल कुमार..
SVEEP कार्यक्रम के तहत आज सहरसा हवाई अड्डा पर मास्क पहनकर बूथ चलेंगे, 7 नवंबर को वोट करेंगे, सहरसा है तैयार स्लोगन के साथ Human Chain बनाया गया | इस अवसर पर सैकड़ो गुब्बारे ज़िलाधिकारी के नेतृत्व में आकाश में छोड़े गए।
सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कोशी दियारा क्षेत्र में मध्य विद्यालय, चिड़ैया,पंचायत-अलानी के प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कोषांग, सहरसा के तत्वाधान में प्रखंड स्वीप कोषांग,सलखुआ द्वारा किया गया।
SVEEP के अंतर्गत ज़िला निर्वाचन आइकॉन लोकप्रिय लोक गायिका डॉ रंजना झा की सहभागिता से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री कौशल कुमार,पुलिस अधीक्षक, श्री राकेश कुमार एवं व्यय प्रेक्षक, श्री हेमंत कुमार मीणा उपस्थित थे।