आईआईटी (आईएसएम) झारखंड के धनबाद में UK–India Critical Minerals Supply Chain Observatory के सैटेलाइट कैंपस की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह कदम भारत को खनिज, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करेगा।
इस दूरदर्शी पहल के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से आभार। यह निर्णय न केवल धनबाद की वैज्ञानिक और औद्योगिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि हमारे युवाओं को शोध, नवाचार और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
यह वास्तव में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
धनबाद लोकसभा क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित संसदीय कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आज जनसमस्याओं को लेकर अपार जनसैलाब उमड़ा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों का तत्काल समाधान करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट निर्देश दिया।
जनता की नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि विवाद, रोजगार तथा प्रशासनिक शिकायतों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से पहल किया।'
#JanataDarbar
ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता और देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना को कोटि-कोटि वंदन। आज धनबाद में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। उपस्थित विधायकगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ वीर जवानों के प्रति आभार प्रकट किया।
जय हिन्द, भारत माता की जय।
धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री @dhullu_mahto जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा हम सबके लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको दीर्घायु करें और आपका नेतृत्व क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।
हरिणा बस्ती में आयोजित रूद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्णाहुति एवं महाभंडारे में शामिल होकर आत्मिक शांति और सामाजिक ऊर्जा का अनुभव किया।
श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण कर मैंने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई दी।ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को भी नई दिशा देते हैं।
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चंदनकियारी बाजार में लखी पूजा में शामिल होने के बाद, ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
श्री @NayabSainiBJP जी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आप सभी 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के विकास एवं समृद्धि को नई दिशा देगी।
#BJP4Haryana
भारतीय जनता पार्टी ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। मैं सभी प्रत्याशियों को शानदार जीत के लिए अग्रिम बधाई देता हूं। साथ ही केंद्रीय और प्रदेश संगठन नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
@BJP4India@BJP4Jharkhand
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषित सभी उम्मीदवारों को ढेर सारी बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।
@BJP4Jharkhand
निरसा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायिका अपर्णा सेन गुप्ता जी को आज आवास में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी बनायें जाने पर बधाई शुभकामनायें दियें।
आपने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए अथक प्रयास किया है।आपके नेतृत्व में निरसा विधानसभा क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छुए, यही कामना है।आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
@AparnaSeng89472
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को मेरा नमन।
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
जय हिंद की सेना! 🇮🇳
कुशल संगठनकर्ता एवं रणनीतिकार तथा दृढ़ संकल्प शक्ति के धनी, देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सहकारिता क्षेत्र को समृद्ध बनाने में सतत रत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
#HBDayAmitShah
धनबाद के लोकप्रिय विधायक भाई राज सिन्हा जी, झरिया के लोकप्रिय नेत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह जी और सिंदरी के लोकप्रिय नेत्री तारा देवी जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई।
आप सभी को अपने-अपने क्षेत्रों की जनता की सेवा करने का यह अवसर मिला है, इसके लिए शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में विकास की नई राहें खुलेंगी और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको इस महत्त्वपूर्ण दायित्व में सफलता प्राप्त हो।
@rajsinhabjp@RaginiSingh7007
धनबाद जिला के सारे सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के साथ-साथ मजबूती दिखाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के हर एक समर्पित कार्यकर्ता का चुनाव है। सभी समर्पित बढ़-चढ़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
आज बेरमो भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय जी को प्रत्याशी बनायें जाने पर बधाई शुभकामना संदेश दिया।