सांसद बढ़ाने हैं – बजट तैयार ✅
विधायकों की संख्या 90 से 135 करनी है – रास्ता तैयार ✅
युवाओं को नौकरी देनी है – सरकारी खजाने पर बोझ पड़ेगा ❌
वाह रे व्यवस्था!
@NayabSainiBJP
6 दिसंबर की ऐतिहासिक मेगा रैली के बाद बहन जी को हर हाल में उत्तर प्रदेश में गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी में बैठे पदाधिकारी चाहे कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें कर लें, लेकिन सच्चाई यही है कि यह गठबंधन का दौर है।
BJP जैसी पार्टी भी गठबंधन के सहारे सत्ता में टिकी हुई है।
हर साल 50,000 भर्तियां करने का वादा किया गया, लेकिन अक्टूबर 2024 में नई सरकार के गठन के बाद से HSSC के माध्यम से एक भी नए पद की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। चुनाव से पहले विज्ञापित पदों को भी चुनाव के बाद वापस ले लिया गया। आखिर हरियाणा के युवाओं के साथ यह कैसा छलावा है?
हरियाणा का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। प्रदेश में किसी भी युवा से बात कर लीजिए, वह दो साल से अटकी भर्तियों की कहानी सुनाएगा। लेकिन सरकार कुछ और ही कहती हैं।मुख्यमंत्री और आयोग के चेयरमैन अपनी वाहवाही में लगे हैं, युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं।
@NayabSainiBJP
हरियाणा का युवा अपनी मांगों को लेकर जागरूकता अभियान में जुट चुका है। लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थानों से लेकर सड़कों तक मांगों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। युवाओं की सरकार से मांग है कि भर्ती व्यवस्था में जल्द जरूरी सुधार किए जाएँ।
@NayabSainiBJP@cmohry@mlkhattar@BhupinderShooda
हरियाणा में भर्ती व्यवस्था का हाल देखिए! परीक्षा से 10 दिन पहले तक युवाओं को पता नहीं होता कि मेंस में कौन बैठेगा।फॉर्म भरे एक-एक साल हो जाता है, लेकिन 10 गुना लिस्ट जारी नहीं होती।भर्ती कैलेंडर बनाने में भी महीनों लग रहे हैं।आखिर युवाओं का भविष्य कब सुधरेगा?
@NayabSainiBJP
हरियाणा में शायद ही कोई भर्ती हो जो गलत पॉलिसियों के कारण कोर्ट में न उलझी हो।आखिर ऐसी पॉलिसियाँ बनाकर फायदा किसका हो रहा है? युवाओं का समय और पैसा बर्बाद करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
गलती अधिकारियों की और सजा युवाओं को क्यों?
@NayabSainiBJP@cmohry
1. जैसाकि यह सर्वविदित है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, कल्याणकारी व समतामूलक संविधान की पवित्र मंशाओं/उद्देश्यों आदि के प्रति सदा ही निष्ठावान एवं ईमानदार रहने के नाते बी.एस.पी. शुरू से ही देश में सर्वसमाज की महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा सहित उन्हें राजनीति में भी उचित आदर/अवसर दिये जाने की ज़बरदस्त पक्षधर रही है और इसीलिये देश की लोकसभा व राज्यों की विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने की माँग लगातार करती रही है तथा इस बारे में केन्द्र सरकार के ताज़ा फैसले का स्वागत भी करती है।
2. किन्तु अच्छा बल्कि ऐतिहासिक होता अगर सदियों से शोषित-पीड़ित व उपेक्षित रहीं ख़ासकर एससी व एसटी समाज की महिलाओं को इसी में ही अलग से आरक्षण देने की व्यवस्था कर दी जाती, ताकि संकीर्ण, जातिवादी, धन व बाहुबल आदि से ग्रसित यहाँ की चुनावी राजनीति में उन्हें भी सही से भाग लेकर थोड़ा आगे बढ़ने का मौक़ा मिल जाता तो यह निश्चय ही देश व जनहित की बेहतर बात होती। इस पर केन्द्र सरकार अभी भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ले तो यह ज़रूर ही उचित व न्यायपूर्ण भी होगा।
3. वैसे देश की लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा में मौजूदा सीट संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि आदि से सम्बंधित तीन विधेयकों तथा तत्सम्बंधी परिसीमन निर्धारण करने के दौरान में सीटों की सीमा तय करने में गड़बड़ी करके राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ की पूर्ति करने का आरोप कोई नई बात नहीं है।
4. वास्तव में जो भी पार्टी केन्द्र की सत्ता में रहती है वह ऐसे अधिकतर मामलों में देश व जनहित की परवाह कम तथा पार्टी हित/स्वार्थ को अधिक महत्व देती है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।
5. ऐसे में देश में सर्वसमाज के लोग अच्छी सरकार के लिये, बिना किसी धर्म, जाति व क्षेत्रीयता आदि की भावना में बहे हुये तथा बिना किसी लुभावने वादे, दावे व घोषणाओं आदि के छलावा में आये हुये, अच्छे लोगों को ही चुनने का संकल्प लें तो यह यहाँ देश के लोकतंत्र एवं संविधान की सुरक्षा और सम्मान में असली गारण्टी होगी, जिसके लिये बी.एस.पी. तत्पर है।
IAS सुधीर राजपाल जी ने स्वास्थ्य, गृह, न्याय, पर्यावरण और वित्त सहित कई विभागों में सराहनीय सेवाएँ दी हैं।हरियाणा के युवाओं व जनता की समस्याओं को समझने वाले ऐसे अधिकारी विरले हैं। सरकार से आग्रह है कि 30 नवंबर को उनकी सेवानिवृत्ति के बजाय कार्यकाल बढ़ाया जाए।
@narendramodi
अब सरकार सब बच्चों को सरकार के किए गए कामों का प्रचार करना ही होगा
शुरुआत लाइब्रेरी से हो चुकी है ओर पहला आयोग चुना गया है प्रचार के लिए @HSSCorg_in को
लाइब्रेरी से शुरू होकर पंजाब ओर यूपी की तरफ रथ को मोड़ा जाएगा @advhimmatsingh@NayabSainiBJP@mlkhattar जी आप कांग्रेस से जीत सकते हो लेकिन 20 से 30 साल के युवाओं से नहीं जीत पाओगे
इनके पास बहुत सारे तरीके है आपको फेमस करने के चाहे आपके सपोर्ट में हो या फिर विरोध में
इससे ज्यादा लोग 9 अक्टूबर को रास्ते में रह गए थे और मैदान नहीं पहुंच पाए थे
ऐसा लोगों का आज की रैली के बारे में कहना है
@asadowaisi के लोग ज्यादा वफादार निकले प्रदेश के हर कोने से आए हैं कम ज्यादा पर बहस हो सकती है मगर आए हर जगह से हैं।
दो CET क्वालीफाई, ग्रुप-D भी पास, फिर भी नौकरी का इंतजार। @NayabSainiBJP सरकार में CET के आधार पर एक भी भर्ती नहीं हुई, वेटिंग का भी कोई अता-पता नहीं। नवंबर से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी सिर्फ जुमला निकला।
एक युवा की जुबानी सुनिए, बेरोजगार युवा किन हालात से गुजर रहे हैं। सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में कितना फर्क है, ये युवाओं से पूछिए क्योंकि हरियाणा प्रदेश के आज 90 परसेंट युवा बेरोजगार है।
@DeependerSHooda