“जीवन के क्रम में जो खोया है, पाना है पतझर का मतलब है फिर बसंत आना है“
हिंदी कविता के बसंत जिन्होंने अपनी बासंतिक कौशल की महक से आम जन चेतना को आच्छादित किया है ऐसे @DrKumarVishwas को जन्मदिन की बधाई और आज अपने जन्मदिन पर आशीष की आकाँक्षा 🙏
#samebirthday
परखना मत, परखने में कोई अपना नहीं रहता किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता
बडे लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखना जहां दरिया समन्दर में मिले,दरिया नहीं रहता
मोहब्बत एक खुशबू है, हमेशा साथ रहती है कोई इन्सान तन्हाई में भी कभी तन्हा नहीं रहता
~बशीर बद्र
#poetrycommunity
जब राष्ट्रवाद सत्ता पाने का उन्मादी माध्यम बना दिया जाये तो लगता है मेरे नायक तुम्हारी क़ुर्बानी बेकार चली गयी लेकिन फिर कुछ मुट्ठी भर ही सही नौजवान रगों में जब तुम दौड़ते हो तो यह यक़ीन बना रहता है कि मेरा हीरो चिर निरंतर और सर्वकालिक है....!!
💐💐नमन आपको.. 💐💐
गीत नया गाता हूं
टूटे हुए तारों से फूटे बासंती स्वर
पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर
झरे सब पीले पात कोयल की कुहुक रात
प्राची मे अरुणिम की रेख देख पता हूं
गीत नया गाता हूं
#AtalJiAmarRahen#अटल_बिहारी_वाजपेयी#AtalBihariVajpayee
@AalokTweet सच में मीडिया वालों, तुम्हे शर्म तो आनी नहीं है exit poll दिखाते हुए कम से कम अपने उन सह कर्मियों के बारे में सोच लो जो इस कठिन वक्त में जान हथेली रख के घूम रहे हैं corona की अपडेट दे रहे हैं
@DrKumarVishwas@MlaGorakhnath कल ऐसा न हो सामान्य हालात होने पर आपको अयोध्या में mla साहब फ्री में शो करने के लिए बुलवा लें....
पर जो भी हो अभी तो आप स्वयं बजरंग बली की भूमिका में हैं
दुनिया में मनुष्य -जन्म एक ही बार होता है और जवानी भी केवल एक ही बार आती है। साहसी और मनस्वी तरुण-तरुणियों को इस अवसर से हाथ नहीं धोना चाहिए। कमर बाँध लो भावी घुमक्कड़ो! संसार तुम्हारे स्वागत के लिए बेकरार है!
#BirthAnniversary
सफ़र के काफिलों में मैं, सफ़र की मुश्किलो में मैं
कभी दिखता हूं राहों सा, कभी उन मंजिलो में मैं
मैं बस जीता हूं लोगों की महज़ मुस्कान की खातिर
है बस पहचान इतनी सी के रहता हूं दिलो में मैं
~आशीष प्रकाश
@Sahityam7@DrKumarVishwas@UjjwalMishraBJP@kavishala@neerajpofficial