संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर श्री राहुल गांधी जी के साथ धरने पर..
छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर चलाई गई पेलेट गन से युवा घायल हुए जिसमें साहिल की आँख की रौशनी जाने का खतरा है उसके बावजूद दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की जा रही
अमित शाह को इस तानाशाही का जवाब देना होगा
@RahulGandhi
दाई के घर में 27 हजार का बिजली बिल आया है!
विष्णुभोग के लिए घर घर डाका डाला जा रहा है
आज तखतपुर शहर में स्मार्ट मीटर के वसूली के खिलाफ डोर टू डोर शिकायत फार्म भराए गए..
लोकतंत्र में सत्ता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। छात्रों पर गोली, पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज हुआ है, तो इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
यही इस देश की लोकतांत्रिक परंपरा है।
: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
बच्चों पर पैलेट गन चलवाने का आदेश क्यों दिया?
• बच्चों पर AK-47 से गोलियां क्यों चलवाई गई?
अमित शाह को इसका जवाब देना ही होगा.
मानसून सत्र को 13 दिन हो गए, आखिर अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं?
इतना डर क्यों?
बचपन में एक कहानी सबने पढ़ी है शिकारी आता है दाना डालता है, जाल फैलाता है, जाल में नहीं फंसना चाहिए..🐦
संसद में Taxation and other Laws Amendment का जाल फेंक दिया गया है, अब ₹2000 से ऊपर के हर UPI पेमेंट पर सरकार आपसे 0.25% से 0.40% तक चार्ज वसूल करने की तैयारी कर रही है।
अबकी बार वसूलीबाज सरकार
मैंने प्रोटेस्ट करने वाले युवाओं से मुलाकात की, जो अलग-अलग राज्यों से हैं।
मैं इन युवाओं का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने एजुकेशन सिस्टम और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी।
इन्होंने किसी के साथ हिंसा नहीं की, लेकिन फिर भी इन्हें धमकाया जा रहा है, इनका Harassment हो रहा है।
युवाओं का कहना है कि अन्याय चाहे किसी पर भी हो, हमें एक नागरिक के तौर पर उस व्यक्ति की रक्षा करनी चाहिए।
मुझे उन सभी युवाओं पर गर्व है, जो अन्याय के खिलाफ खड़े हुए। युवाओं ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें किसी से माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी, AICC गुजरात प्रभारी श्री @MukulWasnik जी, गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @AmitChavdaINC जी, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री @TusharAmarsinh1 जी एवं AICC सचिवगण के साथ संगठनात्मक बैठक में सहभागी हुआ।
बैठक में गुजरात की वर्तमान संगठनात्मक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी महीनों में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, जनता तक पार्टी की पहुंच को व्यापक बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।
@INCIndia@INCSandesh@SubhashiniSY@Ramkishano@VamsiChandReddy@dnetta
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री ताम्रध्वज साहू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ ।।
@tamradhwajsahu0
राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आप संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सशक्त आवाज़ बने रहें।
@ShayarImran@INCMinority
बीजापुर जिला के गांव संगमपल्ली के ग्रामीण आदिवासी.. स्कूल अस्पताल रोजगार मांग रहे थे डबल इंजन सरकार ने शराब दुकान को प्राथमिकता दी है।
यह विष्णुदेव सरकार के खिलाफ उठता जनआंदोलन है और आक्रोश अब सड़कों पर हैं क्योंकि इस सरकार की प्राथमिकता में शराब दुकान ही विकास का पैमाना है।
छत्तीसगढ़ सरकार क्या अडानी के PRO की भांति काम कर रही है?
ये कैसा मजाक है! रायपुर जिला प्रशासन यूनिट टेस्ट के लिए स्कूलों में प्रश्न पत्र जारी करता है जिसमें एक तरफ छत्तीसगढ़ शासन का लोगो और दूसरी तरफ अडानी का लोगो..
अब वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ अब अडानीगढ़ कहलायेगा
@ChhattisgarhCMO@RaipurDistrict
जनता पहले से ही E20 पेट्रोल से त्रस्त थी, लेकिन सरकार E0 का विकल्प देने के बजाय E 85 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह जानकारी मोदी सरकार ने खुद लोकसभा सत्र के दौरान दी।
भिलाई सत्याग्रह ✊
भिलाई हमारी पहचान है, इसे उजड़ने नहीं देंगे।
कल सेक्टर-1 मुर्गा चौक, शाम 4:00 बजे आयोजित भिलाई बचाओ – भिलाई सत्याग्रह में मैं भी शामिल रहूँगा।
आइए, अपने आशियाने, अपने अधिकार और अपने भिलाई की रक्षा के लिए एकजुट हों।
हजारों कदम एक साथ बढ़ेंगे, भिलाई बचाने का संकल्प और मजबूत होगा। आप सभी की उपस्थिति ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
#ChhatronKiGoonj के तहत कल देश के 250+ शहरों में ‘Students Goonj Parks’ सजेंगे।
जब नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी प्रयागराज में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे, उसी वक्त 250+ शहरों में हजारों छात्र LED Screens पर राहुल गांधी जी से LIVE जुड़ेंगे और उन्हें सुनेंगे।
एक शाम, छात्रों के नाम ✨
8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी के आह्वान पर शुरू हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन', भारत की आज़ादी की लड़ाई का निर्णायक अध्याय बना।
अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ़ उठी इस जनक्रांति के सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि🙏🏼