आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पद्मभूषण से सम्मानित स्मृति-शेष दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़) पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूजनीय माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की श्रद्धांजलि सभा सह संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय रूपी सोरेन जी का निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका स्नेह, वात्सल्य, त्याग और संस्कार सदैव लोगों के हृदय में जीवंत रहेंगे। उनके स्नेहिल व्यक्तित्व की स्मृतियाँ हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
कोटिश: नमन। 🙏💐
नेमरा पहुँचकर माता समान स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दुःखद घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
कुछ व्यक्तित्व केवल पारिवारिक रिश्तों से नहीं, बल्कि अपने असीम स्नेह, संस्कार और आत्मीयता से जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। स्वर्गीय रूपी सोरेन जी का वात्सल्य और आशीर्वाद सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनका निधन केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है जिन्हें उनका स्नेह और आशीर्वाद मिला।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
कोटि-कोटि नमन। 💐🙏🏻
@JmmJharkhand
काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ हुई अमानवीय घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। ऐसी घटनाएँ सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं और मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जरूरत हैं।
इस मामले में आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी के लिए दुमका पुलिस को बधाई देता हूँ। साथ ही, मैं माँग करता हूँ कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करते हुए आरोपी को दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
न्याय में देरी नहीं, दोष सिद्ध होने पर कठोर दंड और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।
बेटियों का सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
न्याय मिले, अपराध पर अंकुश लगे और हर बेटी सुरक्षित महसूस करे।
जोहार! 🙏🏻
पोटका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक बड़े भाई श्री @SanjibSardar46 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के मार्ग में निरंतर सफलता प्रदान करें।
आपका स्नेह, मार्गदर्शन और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदरणीय श्री @NalinSoren_jmm जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।
#HappyBirthdayUncle🎂🌹🥳💐🙏
@JmmJharkhand
दुमका के अंबेडकर चौक(डीसी चौक) स्थित दुमका क्लब में झामुमो जिला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुआ।
इस शुभ अवसर पर माननीय विधायकों, जिला के वरीय पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक होली की खुशियाँ साझा कीं। यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने का प्रतीक है।
आप सभी को होली एवं प्रकृति पर्व बाहा पोरोब की हार्दिक बधाई, ढेर सारी शुभकामनाएँ और जोहार। यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति व खुशहाली लाए, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।
@JmmJharkhand@HemantSorenJMM@NalinSoren_jmm@BasantSorenMLA@loismarandi
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया योद्धा व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता छोटे भाई @MehboobSarkarMS को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।।🎂🍫🌹🥳💐
देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
आप सभी किसान भाइयों और बहनों को 'राष्ट्रीय किसान दिवस' की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।
@JmmJharkhand
महान आंदोलनकारी और झारखण्ड की माटी के वीर पुत्र स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
आपके संघर्ष और बलिदान से हमें न्याय, अधिकार और स्वाभिमान की प्रेरणा मिलती है। झारखण्ड की पहचान और अस्मिता के लिए आपका योगदान सदैव अमर रहेगा।
#BinodBihariMahto #Jharkhand
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
रानेश्वर के मयूराक्षी ग्रामीण इंटर कॉलेज और सिद्धो-कान्हू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित स्वागत सह अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। आप सभी का आभार व जोहार।
@HemantSorenJMM@NalinSoren_jmm@JmmJharkhand
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता और मेरे अभिभावक आदरणीय श्री विजय कुमार सिंह जी के निधन की दुःखद खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। एक अभिभावक के तौर पर उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।
@JmmJharkhand
विश्वविख्यात तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ।
उस्ताद जाकिर हुसैन जी का निधन देश की कला, संगीत एवं संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।
@JmmJharkhand
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक कृष्णानंद झा जी के निधन का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।
@JmmJharkhand
मेरे जन्मदिन पर आपके स्नेह और आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाओं के लिए हृदयतल की गहराइयों से आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार व जोहार।
आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रेरणा एवं ऊर्जा देती है और मुझे जन सेवा करने हेतु प्रेरित करती है। पुन: आप सभी का बहुत-बहुत आभार।
@JmmJharkhand
मेरे जन्मदिन पर आपके स्नेह और आशीर्वाद स्वरूप शुभकामना के लिए हृदयतल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार व जोहार।
माननीय सांसद श्रीमती @mahuamajilive जी आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रेरणा एवं ऊर्जा देती है और मुझे जन सेवा करने हेतु प्रेरित करती है। पुन: आपका बहुत-बहुत आभार।