प्रेस विज्ञप्ति
आधुनिक तक्नीक से सुसज्जित हुई सक्ती पुलिस टीम
छ.ग. शासन एवं पुलिस मुख्यालय लगातार इस ओर प्रयत्नशील है कि छ.ग.पुलिस को पूर्णतः आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाये जिससे विभिन्न घटना की विवेचना में तकनीक का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जा सके ताकि प्रकरण के आरोपियो को शत् प्रतिशत सजा सुनिशिवत कराई जा सकें। कुछ समय पूर्व प्रदेश के सभी जिलो को 65 लाख कीमत की एफएसएल मोबाईल यूनिट वैन प्रदाय की गई थी ताकि घटना स्थल से सभी प्रकार के साक्ष्य सुरक्षित रूप से संकलित किया जा सके। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय द्वारा सक्ति जिले के थाना/चौकी प्रभारी तथा विवेचको के लिए सैमसंग का आधुनिक मोबाईल आवंटित किया गया है। जिसे आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल् कुमार ठाकुर द्वारा थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचको को वितरीत किये तथा विवेचना में मोबाईल के उपयोग एवं उसकी महत्ता को समझाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अक्षीक्षक श्री पंकज पटेल, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय के अतिरिक्त थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 305/2026
धारा- 137(2), 103(1), 238 बीएनएस
ऽबालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवट
साकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार ।
ऽ40 घण्टे के भीतर गंभीर प्रकरण का खुलासा।
ऽपुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम ।
ऽमृतक कपिल कुमार केवट का शव बरामद एवं घटना में प्रयुक्त रापा जप्त।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सौखी कुुमार केंवट साकिन परसदा खुर्द का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 02 पुत्र है। बड़ा लडका कपिल कुमार कंेवट है जिसका उम्र 13 साल 09 माह है। दिनांक 08.07.2026 में गांव का हेमंत कुमार केंवट आया और कपिल कुमार कंेवट को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया जो वापस घर नहीं आया है। अपने पुत्र कपिल कुमार केंवट का गांव तथा अपने रिस्तेदारो के पता किया किंतु कोई पता नहीं चला। हेमंत कुमार केंवट से पूछताछ तो कपिल कुमार केंवट कहां गया इस बात की जानकारी नहीं बता रहा है। कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में संदेही हेमंत कुमार केंवट की पतासाजी कर दबिस देकर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने बार-बार अपना कथन बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था और सही जानकारी नही दे रहा। जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से कई घण्टो तक पूछताछ करने पर बताया कि यह अक्सर शराब का सेवन करता है, 06-07 माह पूर्व ग्राम हरदा के लड़को से इसका विवाद हो गया था जिसे कपिल कुमार केंवट ने बता दिया कि इसे हरदा वाले इसे मारपीट किये थे, इसी बात को लेकर यह कपिल कुमार केंवट से नाराज रहता था और बदला लेने का सोच रहा था। दिनांक 08.07.2026 को रात करीबन 08.30 बजे यह कपिल कुमार केंवट को उसके घर जाकर चोरी के लोहा को बेचेंगे कहकर पैसो की लालच देकर बुलाया और उसे अपने साथ बोर घर ले गया और जान से मारने की नियत से कपिल कुमार केंवट के गला को हाथ से दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को छिपाने के लिये बोर घर के पास खेत में रापा से गड्डा खोदकर जमीन में गाड देना एवं मृतक कपिल कुमार केंवट पहचान में न आये इसलिए पहने कपड़े को 04 खेत छोड़कर छिपाना स्वीकार किया।
प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार केंवट मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फारेंसिक टीम की उपस्थिति में विधिवत् मृतक कपिल कुमार केंवट के शव को उत्खनन कर बरामद किया गया। उत्खनन पर बरामद शव की पहचान बालक कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार केंवट के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रापा, घटना के वक्त पहने कपड़ा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।
प्रकरण में विवेचना दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हेमंत कुमार केंवट पिता राजू कुमार केंवट उम्र 22 वर्ष साकिन परसदा खुर्द थाना व जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिर0 किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
प्रेस नोट
दिनांक 10.07.2026 को जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनु.अधि. (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता एवं जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी उपस्थित रहें। जिले के विभिन्न थानों में एक वर्ष से अधिक के लंबित अपराध/चालान की विस्तृत समीक्षा कर थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों को निराकृत करने का निर्देश दिया गया। जिले के थाना क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में विशेष पेट्रोलिंग. कर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने की हिदायत दी गई आगामी विधानसभा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुये सर्तकता से काम करने हेतु निर्देशित किया गया है। किसी भी प्रकार की घटना होने पर संवेदनशीलता के साथ थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष को त्वरित न्यायिक सहायता उपलब्ध कराते हुये वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहें। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में यदि वाहन दुर्घटना की घटना घटित होती हैं, तो थाना प्रभारी/विवेचक जो भी घटना स्थल पर जाते हैं घटना का पूर्ण विवरण E-DAR में अनिवार्य रूप से अपलोड करेगं ताकि घायल व्यक्ति को पी.एम. राहत के अंर्तगत निशुल्क चिकित्सा सुविधा अस्तपाल में मिल सके पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने हेतु थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया, विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी समंस/वारंटों की तामिली/अदम तामिली की जानकारी समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आदतन अपराधी, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गुण्डा/निगरानी लिस्ट में लाने बाबत् आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 10.07.2026
थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)
अपराध क्रमांक 304/2026 धारा 109(1) बी एन एस
ऽथर्माकोल पेपर कटर से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
ऽआरोपी ने जान से मारने की नीयत से धारदार थर्माकोल पेपर कटर द्वारा आहत के गले एवं सीने जैसे शरीर के अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अंगों पर लगातार प्राणघातक वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई।
ऽघटना में प्रयुक्त एक नग थर्माकोल पेपर कटर को जप्त किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक को प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पति अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा को वार्ड नं. 01 निवासी कृष्णा सारथी के द्वारा हत्या करने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला करके गंभीर चोट पहॅूचाया है जिसके कारण उसके के पति को गंभीर चोट आई है जिसे ईलाज हेतु सीएचसी सक्ती में भर्ती करने पर सीएचसी सक्ती से जांजगीर एवं जांजगीर से बिलासपुर ईलाज के लिये हेतु रिफर किया गया है जिसका बिलासपुर में ईलाज चल रहा है कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना के स्वतंत्र गवाह को धारा 179 बी एन एस एस का नोटिस देकर तामिल कर प्रार्थिया के समक्ष गवाहों का कथन लिया गया। गवाह द्वारा अपने कथन में घटना के समय आरोपी कृष्णा सारथी के द्वारा अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा को जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर चोट पहॅूचाना बताया तथा आहत अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा का कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर, से पत्राचार कर आहत का संचालक स्वास्तिक हास्पिटल बिलासपुर में मरणासन्न कथन दर्ज किया गया। मरणासन्न कथन में आरोपी कृष्णा सारथी के द्वारा थर्माकोल पेपर कटर से मारकर चोट पहुंचाना बताया है। प्रकरण के आरोपी कृष्णा सारर्थी पिता दयाशंकर सारथी को उसके सकुनत से तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 09.07.2026 को अभय चैहान उर्फ बोंगा उर्फ साहिल चैहान के द्वारा इससे बार बार पैसा मांगना नही देने पर मारपीट करने से गुस्सा में आकर जान सहित मारने की नियत से थर्माकोल कटर से गला सीना में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचना स्वीकार करते एक थर्माकोल कटर जिसमें खुन लगा हुआ है को अपने पेंट के पाकिट से निकालकर पेश करने पर गवाहों के समक्ष में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाया गया है। आरोपी को दिनांक 09.07.2026 के 21ः10 बजे विधिवत गिरफतार किया गया। गिरफतारी की सूचना उसके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
SAKTI
जिले के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम के द्वारा अन सुलझे मामले को सुलझाने एवं 205 किलो गांजा बरामद दो दोहरे हत्याकांड का खुलासा गोली मारकर युवती की हत्या महज पांच दिनों में सुलझाने के कार्य करने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जिलेवासीयों की ओर से पुलिस टीम को किया सम्मानित
प्रेस विज्ञप्ति
सक्ति पुलिस
आई जी बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा सक्ती पुलिस के 48 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
दिनांक 02.07.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सक्ती में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिला सक्ती पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इन महत्वपूर्ण प्रकरणों के सफल निराकरण के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) के नगद पुरस्कार की घोषणा कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मान समारोह में जिला सक्ती पुलिस द्वारा विभिन्न गंभीर एवं चर्चित प्रकरणों का त्वरित एवं सफल निराकरण किए जाने की सराहना की गई। इनमें प्रमुख रूप से थाना मालखरौदा क्षेत्र में लगभग दो वर्ष पूर्व हुए अंधे हत्या प्रकरण का खुलासा, सेंदुरस डबल मर्डर केस का सफल निराकरण लगभग ₹1 करोड़ 85 लाख मूल्य के गांजा की बड़ी कार्रवाई, मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के मध्य लगभग 27 चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश*छपोरा फर्जी बैंक प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा हाल ही में ग्राम जोंगरा में महिला की घर में घुसकर गोली मारकर की गई हत्या के मामले का मात्र चार दिनों में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण मामलों का उल्लेख किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने सक्ती पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता, टीम भावना एवं पेशेवर कार्यशैली से गंभीर अपराधों का शीघ्र खुलासा संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-:प्रेस विज्ञप्ति :-
थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)
अपराध क्र. 290/2026
धारा 103(1), 61(2), 3(5), बी एन एस, 25, 27 आर्म्स एक्ट
🔵 अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या
🔵 प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश।
🔵 04 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या।
🔵 झारखंड, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से हत्या में संलिप्त सभी 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
🔵 हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं नगदी राशि बरामद।
⚫ जप्त समाग्री का विवरण:-
▪️आरोपी राजेन्द्र महंत से पिस्तौल एवं 04 नग जिंदा राउण्ड, नगदी 52000रूपये जप्त।
▪️आरोपी गौरीशंकर से मोबाईल व नगदी 6000 रूपये जप्त।
▪️आरोपिया चम्पा चैहान से बैंक पासबुक एवं 01 नग मोबाईल जप्त।
▪️आरोपी मुरलीशंकर चैहान से मोबाईल जप्त।
▪️आरोपी सुमित गबेल से टीव्हीएस मोटरसायकल, मोबाईल व नगदी 2000 रू. नगदी।
▪️आरोपी वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू से मो0सा0, मोबाईल व नगदी 4000 रूपये।
▪️आरोपी सुनील महंत से 4000 रूपये नगदी जप्त।
▪️आरोपी चंद्रशेखर दास महंत से मोबाईल एवं 3500 रूपये नगदी जप्त।
▪️आरोपी राकेश महंत से मोबाईल जप्त।
▪️घटनास्थल से पिस्तौल का 03 नग खाली खोखा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.06.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम को 02 अज्ञात नकाबापोश व्यक्तियों द्वारा पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर मोटरसायकल से फरार हो गये है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के लगातार दिशा निर्देश, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस टीम गठित किया गया टीम लगातार 04 दिनों तक अज्ञात आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान मृतिका के परिजनों एवं अनेक संदेहियों से पूछताछ किया गया, साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिटेल का बारिकी से विश्लेषण किया गया तथा सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले गये।
प्रकरण में विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम का मुरलीशंकर चैहान निवासी देल्लारी जिला रायगढ़ के साथ प्रेम संबंध थे और इस बात से गौरीशंकर एवं पत्नी चम्पा चैहान के बीच लगातार अनबन एवं लड़ाई झगड़ा होता था। संदेह के आधार पर चम्पा चैहान से पूछताछ किया गया जो शुरूवात में बार-बार अपना ब्यान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी, जिसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर बताई पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम और उसके पति मुरलीशंकर चैहान एक साथ आयुर्वेदिक दवाई प्रचार व बिक्री का काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था। चम्पा चैहान को उसके पति और पूर्णिम चैहान के प्रेम संबंध होने की जानकारी होने पर अपने पति मुरलीशंकर चैहान और पूर्णिमा चैहान को बार-बार समझाईश दी थी। चम्पा चैहान समझाईश पर उसका पति मुरलीशंकर चैहान मान गया और पूर्णिमा चैहान से दूरी बना लिया था किंतु पूर्णिमा चैहान नही मान रही थी और मुरलीशंकर चैहान को लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर मुरलीशंकर चैहान और चम्पा चैहान ने पूर्णिमा चैहान को जान से मारकर रास्ते से हटाने का योजना बनाये। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों झारखंड में गोली कांड कर वापस आये राजेन्द्र महंत को संपर्क किया तथा पूर्णिमा को जान से मारने का 04 लाख रूपये में सुपारी दिये और सुनील महंत एवं गौरीशंकर सिदार द्वारा घटना कारित करने केे बाद पैसा देने का सौदा तय हुआ था। सौदे के तय रकम में से चम्पा चैहान द्वारा घटना के पश्चात् 02 लाख रूपये को राजेंद्र महंत व उसके साथ आये 02 अन्य साथी को दिया गया है।
प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र महंत, गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत का मोबाईल लोकेशन लेने पर राजेन्द्र महंत जमशेदपुर (झारखण्ड) होना तथा गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत का लोकेशन पूणे (महाराष्ट्र) होना पाया गया। जिस पर तत्काल गठित टीम को झारखण्ड एवं महाराष्ट्र रवाना किया और राजेन्द्र महंत जमशेदरपुर (झारखण्ड) से तथा गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत को पूणे (महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हे हिरासत में लेकर जिला सक्ती आये जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि चम्पा चैहान एवं उसके पति मुरलीशंकर चैहान से पूर्णिमा महंत की हत्या करने का 04 लाख रूपये में सुपारी लिये थे।
इसके बाद राजेन्द्र महंत अपने अन्य साथी गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल, चंद्रशेखर महंत एवं सुनिल महंत एक दुसरे के सहयोग कर पूर्णिमा चैहान की हत्या करने का योजना बनाये तथा घटना को अंजाम देने का दिन 26.06.2026 तय किये और सौदे के रकम को एक-दुसरे में बटवारा करने की बात किये।
योजनानुसार दिनांक 26.06.2026 को पूर्णिमा चैहान को गोली मारने के लिए ग्राम जांेगरा सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार दोनों मो0सा0 से गये, गौरीशंकर सिदार ने पिस्तौल से पूर्णिमा चैहान को गोली मारा इसकेे बाद सुमित गबेल द्वारा घटना को अंजाम देने और वहां से भागनेे के लिए दिये गये मो0सा0 से फरार हो गयेे। घटना कारित करने के बाद राकेश महंत ने गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत को दिगर राज्य फरार होने में सहयोग किया तथा चम्पा चैहान से सौदे के तय रकम में से 02 लाख रूपये को राजेंद्र महंत अपने साथी वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू तथा चंद्रशेखर महंत के साथ ग्राम देल्लारी जाकर लिये।
प्रकरण में आरोपी सुमित गबेल, राकेश महंत, चंद्रचंद्रशेखर महंत एवं वेदप्रकाश उर्फ सोनू को दबिस देकर उनके सकुनत से पकड़ा गया जिनके द्वारा भी पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। घटना में प्रयुक्त पिस्तौल को आरोपी राजेंद्र महंत के कब्जे से, सुमित गबेल के कब्जे से मो0सा0, आरोपिया चम्पा चैहान के कब्जे से मोबाईल व सौदे का रकम निकलने में प्रयुक्त बैंकपास बुक, मुरलीशंकर चैहान के कब्जे से मोबाईल जप्त किया गया है। इसी प्रकार सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, चंद्रशेखर महंत एवं वेदप्रकाश महंत के कब्जे से मोबाईल एवं बटवारे में हिस्से में आये रकम में से बचा हुआ नगदी रकम को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, कमल किशोर महतो, अमित सिंह, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली, जी.एस राजपूत, स.उ.नि. जे.के. वर्मा, नीलमणी कुसुम, चित्रांगद चंद्रा, सुरेश पाठक प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, प्रेेम सिदार, तेज कुमार गबेल, आरक्षक फारूख खान, गोपाल साहू, एलेक्सियूस मिंज कमलेश लहरे, पवन साण्डे, कमलकिशोर सिदार, दीपक साहू, जितेन्द्र कंवर, भागवत श्रीवास, यादराम चंद्रा, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम, दीपक बंजारे श्याम गबेल, महासिंह सिदार महिला आरक्षक अनिता कंवर, सुलेखा कश्यप, सुमित्रा बंजारे, धरमिन सिदार एवं समस्त थाना स्टाप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नाम आरोपियान:-
01.श्रीमती चम्पा चैहान पति मुरलीशंकर चैहान उम्र 40 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छ0ग0)
02.मुरलीशंकर चैहान पिता भाकूलाल चैहान उम्र 43 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ (छ0ग0)
03.सुनील महंत पिता मदन महंत उम्र 19 वर्ष साकिन मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0।
04.गौरीशंकर सिदार पिता नंद सिदार उम्र 21 वर्ष साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छ0ग0)
05.राकेश महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 22 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)
06.वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू पिता कन्हैया दास उम्र 23 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती।
07.राजेन्द्र महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 25 साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)
08.सुमित गबेल पिता मनोहर लाल गबेल उम्र 26 साल साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ (छ0ग0)
09.चंद्रशेखर महंत पिता परदेशी दास महंत उम्र 19 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ0ग0)
प्रेस विज्ञप्ति
* थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)*
दिनांक: 28.06.2026
पॉकेट मार गिरोह 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया 5000 रु बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल जप्त
प्रेस विज्ञप्ति
जिला सक्ती (छ.ग.)
दिनॉक 23.06.2026
मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के गांवों में कारो का शीषा तोड़फोड़ कर चोरी कर दहशत फैलाने के मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार
✦ प्रेस विज्ञप्ति ✦
दिनांक : 20 जून 2026
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 19.06.2026 को जिला पुलिस सक्ती में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।