सभी समाजवादी साथियों से अनुरोध है कि समाजवादी पार्टी ललितपुर के सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक समाजवादी साथियों को जोड़ने का कार्य करें।
धन्यवाद।।
आपका
नेपाल सिंह
जिलाध्यक्ष-समाजवादी पार्टी ललितपुर
भाजपा जितनी नाइंसाफ़ी करना चाहे कर ले लेकिन अब वो ख़ुद ख़ौफ़ में है और वो भी लोगों की आवाज़ से नहीं बल्कि उनकी ख़ामोशियों से डरकर। क़ानून का सहारा लेकर ग़ैर क़ानूनी काम करने का दौर कुछ समय के लिए हावी हो सकता है पर हमेशा नहीं चलता।
जिस भाजपा ने मंदिर के दान-मान को लूट लिया वो किसी की आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने। सारा मुस्लिम, बौद्ध, सिख, जैन अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित समाज देख रहा है कि किस तरह उनपर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।
पीड़ित जब चुप हो जाता है तो उसका विरोध मौन होकर भी मुखर होने लगता है।
अब ‘पीडीए’ अपनी एकजुटता दिखाएगा, ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर एक सौहार्दपूर्ण ‘बंधुराष्ट्र’ बनाएगा!
उप्र में जो 26 हज़ार प्राथमिक विद्यालय भाजपा सरकार ने बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’।
इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, ग़रीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को ख़त्म करेगी, बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी, हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ के संकल्प को साकार कर दिखाएगी।
#PDA
#पीडीए_पाठशाला_पुकारे
"जब शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर देना चाहिए तब हम देखते हैं देश में लाखों और उत्तर प्रदेश में 26 हज़ार प्राइमरी स्कूल बंद हुए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"नेताजी, इस पार्टी के संस्थापक, भी एक शिक्षक थे। पूरा जीवन वो एक शिक्षक की तरह समझाते रहें और रास्ता दिखाते रहें।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"नदियों की सफाई नहीं बजट की सफाई हुई है, मैं तो भाजपाइयों से कहूंगा अगर मां गंगा पुकारे तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद लोग हैं, सौहार्द सरकार की ज़िम्मेदारी है और प्राथमिकता भी सौहार्द होना चाहिए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक तरफ कच्चा तेल सस्ता हो रहा है और दूसरी तरफ भारत की भाजपा सरकार तेल के दामों में बढ़ोतरी करके जनता की जेब काट रही है।
जनता को भाजपा की सरकार जमकर लूट रही है, बर्बाद कर रही है, महंगाई के कारण आम जनता का जीना दुश्वार कर रही है।
कन्नौज में विद्युत संविदा कर्मी की विभागीय लापरवाही के कारण मौत की सूचना है, परिजनों ने मौके पर प्रदर्शन किया और मुआवजे तथा दोषियों को सजा की मांग की।
लसमाजवादी पार्टी की शोक संवेदनाएं मृतक परिजनों के साथ हैं और मृतक परिजनों की समस्त मांगों को मानने की सरकार से अपील है।