जब अपने हों साथ तो त्योहार वाक़ई त्योहार बन जाता है।वरना जबसे बच्चे बाहर गए हर साल हम दोनों ही एक दूसरे से त्योहार साझा करते रहे है।इस दिवाली मेरे सुपुत्र अनुभव जी मुंबई से हमारे पास नोएडा आ गए और हमारी दिवाली पहले से ज़्यादा रोशन हो गई।हम तीनों ने जमकर दिवाली मनाई।शुभ दीपावली
UP TGT भर्ती में पीडीए समाज के साथ सरेआम नाइंसाफ़ी की जा रही है, जिसमें EWS की सीटें 10% आरक्षण की सीमा से डेढ़ गुनी से भी ज़्यादा हैं और बाक़ी OBC, SC, ST की संख्या निश्चित संख्या से बहुत कम है। इस Logical Discrepancy को पकड़ने के लिए किसी AI की नहीं सिर्फ़ ईमानदार नीयत की ज़रूरत है। युवाओं के धैर्य का बाँध जिस दिन टूट गया उस दिन भाजपाई सत्ता के भ्रष्ट क़िले ढह जाएंगे।
इतनी बेईमानी देखकर तो भाजपाइयों के सिर भी झुक गये हैं।
नेताजी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन!
समाजवादी सिद्धांतों के लिए समर्पित नेता जी का जीवन हम सबकी सबसे बहुमूल्य धरोहर है।
नेताजी का ये मानना हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है कि ‘मदद’ ही मानवता की पहली सीढ़ी है।
नेता जी ने सिखाया कि जो सबसे कमज़ोर हो उसकी ओर हाथ बढ़ाओ, उसे अपना हमक़दम बनाओ।
नेताजी ने समझाया केवल भेदभाव को ही नहीं मिटाना है, भेद के भाव को भी मिटाना है।
काग़ज़ पर लिखी समानता से कुछ नहीं होगा, जब तक मनमुटाव नहीं मिटेगा तब तक सच्चा बदलाव नहीं आएगा।
जब तक लोग ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ हैं तब तक हम सबको संघर्ष जारी रखना है।
आज हर पीड़ित को एकसूत्र करने के लिए हम ‘पीडीए’ के रूप में जिस ‘प्रेम, दया, अपनापन’ को बुनियाद मान रहे हैं, नेताजी सदैव उसके जीवंत उदाहरण रहे।
नेता जी ‘पीडीए के प्रकाशस्तंभ’ बनकर हमेशा राह दिखाते रहेंगे।
नेताजी की हर स्मृति एक प्रेरणा है।
पुन: कोटि-कोटि नमन!
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'धरतीपुत्र'
श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आज अयोध्या की पावन धरती पर कलियुग के ताप को हरकर इहलोक को संवारने वाली और परलोक को सुधारने वाली ‘भागवतकथा’ का अमृतपान करने के सौभाग्यशाली क्षण।
बचपन में किसी ने बताया था कि ‘जो भव के बंधन से मुक्त कराए वही भागवत।’ और ‘जो व्यथा हरे, वही कथा’। आज का समय क्योंकि बंधनों और व्यथाओं से भरा है - अहंकार के बंधन, सत्ता के बंधन, जाति के बंधन, भेदभाव के बंधन, वैमनस्य के बंधन, ऊँच-नीच के बंधन, छुआछूत के बंधन, शुद्धि-अशुद्धि के बंधन और भी अनेक प्रकार के सामाजिक और मानसिक बंधन, इसीलिए भागवतकथा का महत्व और प्रासंगिकता आज और भी बढ़ गई है।
कथा सिर्फ कहानी नहीं होती जो मनोरंजन करती है, कथा तो ‘मनोवर्द्धन’ करती है। कहानी मन को बहलाती है, कथा मन और मनोबल को बड़ा बनाती है। कहानी के अंत होने पर आनंद का क्षणिक अनुभव होता है, जबकि कथा खत्म होने पर उत्तरदायित्व की अमिट गहरी अनुभूति होती है। कथा के मूल संदेश को जीवन में उतारने से ही कथा सुनने का पुण्य प्राप्त होता है।
भागवतकथा इसीलिए कथा है, कहानी नहीं। वो सिर्फ कृष्ण जी के बारे में नहीं बताती, वो हमें कृष्ण जी जैसा बनने के लिए हमें प्रेरित करती है।
भागवतकथा वाचन-श्रवण से बढ़कर, व्यक्तिगत प्रेम और सामाजिक समानता का संविधान है।
भागवतकथा सिखाती है - प्रेम ही सबसे बड़ा परमार्थ है।
भागवतकथा दया और करुणा का पाठ पढ़ाती है।
भागवतकथा भेदभाव मिटाकर समानता सिखाती है।
भागवत कथा की अनंत सीखों में से एक विशेष सीख ये भी मिलती है कि ‘प्रेम, दया, अपनापन’ ही सबसे बड़ा मानव-धर्म है।
मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, भागवतकथा का सबसे बड़ा सबक यही है कि ‘भेदभाव मिटाओ, समानता लाओ’।
कृष्ण जी ने सिखाया कि सत्ता आती-जाती
आज के समय में, प्रेम और समानता के महाकाव्य को हम ‘संविधान’ कहते हैं। इसीलिए हमें संविधान की रक्षा करनी है।
मुझे लगता है भागवतकथा ‘शोषित, पीड़ित, वंचित के उद्धार’ का सबसे बड़ा स्रोत है। इसमें 'राज' का मतलब शासन नहीं, सबको साथ लेकर चलना है।
मेरे लिए भागवतकथा ‘सामाजिक न्याय के राज’ के उदाहरणों का एक संकलन है, जिसमें विदुर जी भी हैं, सुदामा जी भी हैं और कुब्जा भी। इन चरित्रों के माध्यम से मैंने तो यही सीखा कि किसी भी उपेक्षित, विपन्न व उपेक्षित को उसके तिरस्कृत होने या वंचित होने के भाव से मुक्त करना ही सामाजिक न्याय है।
साथ ही जिस ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाने का संकल्प हम लेकर चले हैं, भागवतकथा उसका प्रकाश स्तंभ बनकर हमें राह दिखाती है।
भागवत कथा सदियों से चलती चली आ रही है और सदियों तक चलेगी क्योंकि नफ़रत और भेदभाव हर युग में होंगे, तो कृष्ण जी की चेतना भी प्रेम, दया और अपनापन से उनका अंत करने के लिए विविध रूप में सक्रिय होती रहेगी व मानवता को चिरायु होने का वरदान देती रहेगी।
‘भागवतकथा’ का यही है सार
’प्रेम’ ही है सबसे बड़ा संस्कार
’दया’ से ही पूर्ण होता ये संसार
’अपनापन’ जीवन का आधार
‘भागवतकथा’ का यही है सार
’सामाजिक-न्याय’ हो आधार!
’मिटें भेद सब, हो सबका उद्धार
निर्मूल हो ‘पीड़ा, दुख, अपमान’
’शोषित-वंचितों’ का हो उत्थान
बनके ‘बंधु-राष्ट्र’ करें कल्याण
‘भागवतकथा’ का यही है सार
अमर नहीं होता किसी का राज
अंत में मारा ही जाता ‘अहंकार’
और होता है पापियों का संहार
‘भागवतकथा’ का यही है सार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि !