सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन ए�� अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
पीएम मनमोहन सिंह का इस दुनिया से जाना इस देश के लिए एक बड़ी क्षति है
जब ये देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था तब प्रधानमंत्री रहते हुए इस स���कट से निकाला था
आज एक युग समाप्त हो गया💔💔
डॉ साहब की बॉडी लैंग्वेज बता रही है ��ेश ने बहुमूल्य हीरा खोया है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एक युग थे, हमारे देश को विश्व की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले शख्स ने आज अंतिम सांस ली।
#ManmohanSingh
जमाना कर ना सका उसकें कद का अंदाजा
वो आसमान था मगर सर झुका के चलता था।
~ मनमोहन सिंह RIP Sir 💐🙏
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने एक विद्वान, अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया।
उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि।
Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.
My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.
I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the utmost pride.
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। #ManMohanSinghJi
मैं 2004 से लगभग तीन साल उनका बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है - क्लोज़ ��्रोटेक्शन टीम जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था। एआईजी सीपीटी वो व्यक्ति है जो पीएम से कभी भी दूर नहीं रह सकता। यदि एक ही बॉडी गार्ड रह सकता है तो साथ यह बंदा होगा। ऐसे में उनके साथ उनकी परछाई की तरह साथ रहने की जिम्मेदारी थी मेरी।
डॉ साहब की अपनी एक ही कार थी - मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते- असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)। मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है। लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते। जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है। करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है।
#ManmohanSingh
महान अर्थशास्त्री शालीन और दूरदर्शी नेता आर्थिक उदारवाद के जनक पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमनोहन सिंह जी का देहावसान दुःखद है !
कृतज्ञ राष्ट्र आपको सदैव अपने स्मृतियों में जीवंत रखेगा ! सत् कोटि नमन !
विनम्र श्रद्धांजली 🙏 !
सार्वजनिक जीवन में असहमति को सम्मान और स्थान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मेरी श्रद्धांजलि। आपकी शालीनता भारत की राजनीति में मील का पत्थर है। बिना किसी भ�� के आपकी सरकार की खूब आलोचना का अवसर मिला। बिना कटुत�� और कपट के किसी पर हमला किए राजनीति के शिखर पर रहने वाले और खुली प्रेस कांफ्रेंस करने वाले भारत के आख़िरी प्रधानमंत्री को प्रणाम।
जब पूरे विश्व में आर्थिक मंदी थी तो भारत में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई जा रही थी तो उसे समय प्रधानमंत्री और कोई नहीं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी थे।
आज डॉक्टर मनमोह�� सिंह जी हम लोगों के बीच नहीं रहे । ऐसे महान शख्सियत को भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
महान अर्थशास्त्री व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार बहुत हीं दुखद है।
ईश्वर से दुआ है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।
#ManmohanSingh
‘नदियों को जोड़ना, देश को जोड़ने का काम होता है’ इसी बड़ी सोच क��� साथ अपने नेताजी ने ‘देश में सबसे पहले दो राज्यों की नदियों को जोड़ने की परियोजना’ की संकल्पना की थी और मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री जी के साथ केन-बेतवा लिंकिंग प्राजेक्ट के एमओयू को हस्ताक्षरित कर के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को प्रस्तुत किया था।
इस परियोजना के पीछे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, पेय जल और विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सूखाग्रस्त बुंदेलखंड के जल स्तर मे सुधार और इस क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए निवेश व पर्यटन के नये दरवाज़े खोलकर आत्मनिर्भरता बढ़ाने और पलायन को रोकने का बड़ा नज़रिया काम कर रहा था।
अगर वर्तमान केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सही प्राथमिकता दी होती तो नेताजी का ये महान कार्य और पहले ही शुरू होकर अब तक पूर्ण हो जाता।
#सपा_का_काम_जनता_के_नाम
10 सालों तक प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश में उदारीकरण से आर्थिक तरक़्क़ी और राजनीतिक में शालीनता से अपनी छाप छोड़ने वाले
पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का अन्त हो गया ।
भावभीनी श्रद्धांजलि महान अर्थशास्त्री को 🙏
#ManmohanSingh
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
#Manmohan
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। #ManmohanSingh
देश के प��र्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ओम शांति!