विराटनगर के जयसिंहपुरा का लाल संदीप गुर्जर पंजाब भारतीय सेना में शहीद हो गया।उनकी शहादत को नमन।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।ओम् शांति।
भारत माता की जय, वंदे मातरम 🙏
सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। हादसे में शहीद हुए जवानों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। वंदे मातरम।भारत माता की जय
आप और आपके परिवार को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.... आप हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न रहें, दीर्घायु हो, प्रकाश , प्रसन्नता, उल्लास का यह दीपोत्सव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, यश, कीर्ति, हर खुशियां प्रदान करें
राजस्थान के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री खाटू मंदिर में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदयविदारक एवं दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस आघात को सहन करने का संबल प्रदान करें।
कांगो में UN शांति सेना में सेवा दे रहे बाड़मेर जिले के बांड गांव के BSF जवान सांवलाराम विश्नोई जी एवं जवान शिशुपाल सिंह जी उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को संबल दें।
आप सभी को गुरु पूर्णिमा के पुनीत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, जो मार्गदर्शक बनकर हमारे अज्ञानता के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश कर जीवन जीने के सही मूल्यों की सीख देते हैं। इस अवसर पर मैं समस्त गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
अजमेर जिले के टोकड़ा गांव के सपूत श्री भागचंद गुर्जर जी की अरुणाचल प्रदेश में देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहादत की खबर अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
झुंझुनूं जिले के कुम्हारों का बास गांव के वीर सपूत श्री रामसिंह जी की उत्तराखंड में देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहादत की खबर अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
बेहद दु:खद.
भगवान देवनारायण मंदिर गंगापुर सिटी निर्माणाधीन छत गिरने से 3 लोगों की मौत 5 घायल बहुत दुखद घटना में मेरी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना है
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं पीड़ितो को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
जम्मू-कश्मीर में राजस्थान के सपूत, अलवर जिले के राम अवतार जी व दौसा जिले के पवन सिंह गुर्जर जी सहित एक अन्य जवान की मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहादत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
आज बहुत ही सुंदर योग बना है- समाज को अहिंसा, क्षमा, वीरता , समानता आर भाईचारे का पाठ पढ़ाने वाले भगवान श्री महावीर स्वामी जी और उनकी सभी शिक्षा को कानून बनवाकर लागू करवाने वाले महावीर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव हैं। दोनों महात्माओं के पावन चरणों में नमन।
“एक तरफ़ “बन्दूकें” दन दन एक तरफ़ थीं टोलियाँ, मरने वाले बोल रहे थे “इंक़लाब” की बोलियाँ” । वंदे मातरम, भारत माता की जय। जलिया वाला बाग के,
अमर शहीदों को शत् शत् नमन.
मेवाड़ गौरव, अजेय योद्धा, राणा कुम्भा के पौत्र महाराणा सांगा जी की जयंती पर उन्हें सादर प्रणाम। राणा सांगा ने मुगल आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी अन्य राजाओं को एकजुट कर भारत के स्वाभिमान की रक्षा की थी।
सामाजिक आंदोलन के प्रखर नेतृत्वकर्ता परम् आदरणीय कर्नल श्री किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ।
समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे ।