सारे दोस्त
प्रेमी बन गये।
लेकिन
सारे प्रेमी
नहीं बन सके दोस्त।
किसी से
प्रेमी की तरह प्रेम करना
आसान है।
लेकिन
दोस्त की तरह
साथ निभाना बहुत मुश्किल।
- समीर
और कत्ल करो,
एक को सौ को हजार को
तुम तभी तक जिन्दा हो
जब तक हममें मौत का डर है
जैसे-जैसे तुम्हारे गले में खोपड़ियों की गिनती बढ़ती जायेगी
वैसे-वैसे हममें मौत का डर कमतर होता जायेगा
और जिस दिन ये डर ख़त्म हो गया
उस दिन तुम मर चुके होओगे ।
#beingkilled
पत्रकार ने किसान से पूछा―
"आपके भाई फंदा लगाकर मर गए। उन्हें फंदा लगाने के वक्त डर नहीं लगा होगा ?"
किसान―"नहीं साहब, तिल-तिलकर मरते हुए जिंदा रहने से डर लगता है।"
#beingkilled