@iChiragPaswan आपके या बीजेपी के कहने से कुछ होगा! जब तक नीतीश चाचा कुछ नहीं बोलेंगे शिक्षकों को कुछ नहीं मिलने वाला है। और... चाचा तो शिक्षकों का नाम भी सुनना पसंद नहीं करते हैं। तभी तो सब को कुछ न कुछ दिये, शिक्षकों को छोड़कर।
बिहार के शिक्षकों के जायज मांगो को कब तक अनसुना करेगी सरकार ?
जहाँ एक ओर सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है लेकिन बिहार के शिक्षकों को इससे वंचित रखना ये कैसा न्याय है ? जबाब दे बिहार सरकार ....
#BiharTeachersMatter@NitishKumar@BiharEducation_
बिहार शिक्षा विभाग पिछले डेढ़ साल से विशिष्ट शिक्षकों की समस्या को उलझाये हुए है ।
1. वैसे नियोजित शिक्षक जो सिर्फ ट्रांसफर के लिए विशिष्ट शिक्षक बने थे उनमे से कइयों का ट्रांसफर आज तक नहीं हुआ है जबकि उनको जहाँ वो जाना चाहते है वहाँ का नियुक्ति पत्र तक मिल गया था फिर अंत समय में नियम बदल कर सबको वहीं छोड़ दिया गया ।
2. विशिष्ट बने नियोजित शिक्षकों का वेतन 10 से 15 हजार तक कम मिल रहा है क्योंकि उनका वेतन फिक्सेशन आज तक नहीं हो सका है ।
3. विशिष्ट शिक्षकों का सेवा निरंतरता देना
उक्त बातों पर शिक्षा विभाग संज्ञान ले की आखिर विशिष्ट शिक्षकों की समस्या क्यों आज तक उलझा कर रखा गया है । ये दशकों से ट्रांसफर की बाट जोह रहे थे और ट्रांसफर तो अटका ही हुआ है बहुतो का उपर से हर महीने पहले के वेतन से दस से पंद्रह हजार वेतन भी कम मिल रहा । बिहार शिक्षा विभाग के मुखिया एस सिद्धार्थ सर इस मामले पर शीघ्र संज्ञान लेकर मामला को सुलझाये । शिक्षक परेशान है ना फिक्सेशन ना ट्रांसफर ना सेवा निरंतरता......
@BiharEducation_@sidarths@sunilkbv@NitishKumar
पिछले छः महीने से ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जो कुछ भी हुआ है वह शिक्षकों को मानसिक तौर पर यातना देने और उन्हें तनाव में डालने के अलावे कुछ नहीं है। कितनी तारीखें दी गईं और वो फेल हो गईं। उसके साथ शिक्षकों की आस व उम्मीद भी चूरमार होती रही।
#JusticeForTeacherTransfer
हम ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया को इतना मुश्किल और जटिल कर देंगे कि तुम ट्रांसफर अपडेट से ही खुश जाओगे और इसे अपनी जीत मानोगे: शिक्षा विभाग
@sunilkbv@sidarths@BiharEducation_#ट्रांसफर
शिक्षकों की समस्याओं से मत खेलिए। हमारी भावनाएं अमूल्य हैं क्योंकि हम उन्हीं भावनाओं के वशीभूत होकर गांवों में स्थापित संसाधन विहीन विद्यालयों में बैठकर भारत के भावी कर्णधारों को तराशते हैं। स्थानांतरण से हमें अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करने में मदद मिलेगी।
#JusticeForTeacherTransfer
शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया 6 महीने पहले शुरू हुई, अभी तक एक भी शिक्षक अपने नए विद्यालय में नही पहुँच पाए हैं, शिक्षा विभाग के लेट लतीफी से शिक्षक मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। अब और अधिक देर न कर शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए।
#BiharTeacherWaitingForTransfer
बिहार का मीडिया मर चुका है। शिक्षकों के ट्रांसफर के मुद्दे कों सिर्फ मसाला लगाकर छाप रहा हैं।लेकिन विभाग और सरकार पर जोरदार प्रश चिन्ह नहीं लगाता कि आखिर क्यों प्रक्रिया में विलम्ब हों रही हैं और शिक्षकों की समस्या कों जल्द से जल्द दूर क्यों नहीं किया जा रहा हैं।
@RajnishJhakumar
माननीय शिक्षा मंत्री @sunilkbv और ACS @sidarths शिक्षा विभाग @BiharEducation_ से यह पूछना है कि आपके द्वारा दी गयी दिनांक फेल क्यों हो जाती है ? समयपाबंद होने की उम्मीद सिर्फ शिक्षकों से ही की जाएगी या फिर आप भी समय पाबंद होकर आदर्श प्रस्तुत करेंगे ?
नीचे दी गई ट्रांसफर शेड्यूल में दिनांक 10 से 20 अप्रैल तक विद्यालय आवंटन पूर्ण करने की बात कही गई थी, तो फिर यह अटक क्यों गई ?
महात्मा गाँधी का एक कथन है - जो बदलाव आप दूसरों में देखना चाहते हैं वो पहले खुद में लाइए।