अगर आप किसी से दूसरों की बुराई किए बिना बात नहीं कर सकते, तो आपका और उस व्यक्ति का संबंध वास्तविक नहीं है। क्योंकि वास्तविक सम्बन्धों में स्वयं के विकास, स्वस्थ, खुशी और पारिवारिक उन्नति के बारे में बातें होती है न कि प्रपंचायती..✍️
कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे दुनिया में हम बिल्कुल अकेले हैं। लेकिन यकीन माने, आपके पास अभी भी बहुत कुछ है - आपका अनुभव, आपके विचार, आपकी भावनाएं। और सबसे महत्वपूर्ण, आपके पास अभी भी समय है अपने लिए कुछ नया करने का, कुछ ऐसा जो आपको खुशी दे..✍️🔥
वास्तव में हम सत्य नहीं ढूंढते और ना ही जानना चाहते हैं,
हम सिर्फ अपने सुविधा अनुसार उन बातों को सत्य घोषित करते हैं जो हमारे विचारों और फायदों से मेल खाता हो।✍️🔥
Life becomes beautiful when you know people and position them where they truly belong. You're sad when you place certain people on your head and you mean nothing to them...✍️🔥
लोग उनको खुश करने में लगे हैं जो उनको गिनते भी नहीं, और उनका दिल दु:खाते हैं जो उनको सर आंखों में बिठाते हैं। फिर ईश्वर से शिकायत करते हैं कि मेरे जीवन में इतना धोखा क्यों?✍️
जब इंसान को हद से ज्यादा तकलीफ और धोखा मिल जाए,तो उसके अंदर का मोह धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।मोह खत्म होते ही खोने का डर भी गायब हो जाता है, चाहे वह दौलत हो, रिश्ता हो या फिर कोई और चीज।
इस स्थिति में पहुंचकर इंसान को एक अजीब सी आजादी और शांति महसूस होती है✍️