इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा देने वाले शहीद भगत सिंह कहते थे कि मैं एक क्रांतिकारी हूं, मैं बेड़ियों में जकड़कर नहीं मरूंगा. क्रांति की ज्वाला बनकर मरूंगा. साथ ही कहते थे कि वो मुझे मार सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं.
#शहीदी_दिवस
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा.
"जगदंबा प्रसाद मिश्र"
भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु ने आज ही के दिन देश के लिए हंसते हंसते जान क़ुर्बान कर दी थी.ये दिन याद दिलाता है कि ब्रिटिश हुकूमत ने हम पर कितने अत्याचार किए थे.
#BhagatSingh
हिमाचल से जाने वाली बसों को पंजाब में लगातार निशाना बनाया जा रहा है.अब बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और देहरा की बसों पर अमृतसर डिपो में हमला किया गया है.शीशे तोड़े गए हैं.बस पर पंजाबी ज़बान में खालिस्तान लिखा हुआ है.
#BusAttack
ख़ुशहाल देशों की लिस्ट में भारत 118वें मक़ाम पर है.हम नेपाल और पाकिस्तान से भी पीछे हैं,जबकि सबसे ख़ुशहाल देश फिनलैंड है वहीं सबसे दुखी देश है अफ़ग़ानिस्तान.
#happiestcountries
जम्मू कश्मीर के अलग अलग विभाग में काम करने वाले ये डेली Wagers, महंगाई के इस दौर में 9313 रु प्रति माह पर काम कर रहे हैं,इनका आरोप है कि इन्हें कभी कभी 3-4 हज़ार रु ही दिए जाते हैं.दो दशक से ज़्यादा वक्त से ये इन्हें पर्मानेंट करने की मांग कर रहे हैं.
#Dailywagers
जम्मू कश्मीर में काम कर रहे डेली Wagers और कैजुअल लेबर्स के लिए खुशखबरी. पर्मानेंट करने को लेकर कमेटी गठित.6महीनों में कमेटी को जमा करनी है रिपोर्ट.पिछले दो दशकों से ये मज़दूर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.सख़्त मौसमी हालात में इन्होंने अर्धनग्न होकर भी आवाज़ उठाई
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बुल्डोजर से किसानों के टेंट तोड़ दिए गए हैं.सरवन सिंह पंढेर और डल्लेवाल समेत कई किसान नेता हिरासत में लिए गए हैं.एक साल से ज़्यादा अर्से से किसान इन बॉर्डर्स पर कई मांगो को लेकर धरना दे रहे थे.अब क्या होगी किसानों की रणनीति?
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बुल्डोजर से किसानों के टेंट तोड़ दिए गए हैं.सरवन सिंह पंढेर और डल्लेवाल समेत कई किसान नेता हिरासत में लिए गए हैं.एक साल से ज़्यादा अर्से से किसान इन बॉर्डर्स पर कई मांगो को लेकर धरना दे रहे थे.अब क्या होगी किसानों की रणनीति?
धरती पर वापसी की पहली तस्वीर, इस पूरे वीडियो में देखिए, कि कैसे कैप्सूल को समंदर से स्पेशल शिप पर लाया जाता है फिर एस्ट्रोनॉट्स को कैप्सूल से बाहर निकाला जाता है. और इस खूबसूरत सफ़र की गवाह बनती हैं खूबसूरत डॉल्फिन्स 😊🐬🐬
#sunitawilliamsreturn
बचपन में अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में ख़ूब सोचते थे ,कि अगर वो वहां फंस गए तो कैसे वापस आएंगे. बड़े होकर देख रहे हैं कि अब कोई भी चीज़ इंपॉसिबल नहीं 😊 #SunitaWilliams की धरती पर क़दम रखते ही पहली तस्वीर ❤️
#sunitawilliamsreturn