कंगना दीदी को आखिर उनकी मेहनत का ईनाम मिल ही गया। कंगना रनौत जी को सांसदी का चुनाव लड़ने का अवसर मिल ही गया अब वो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
BJP ने वरुण गांधी जी का टिकट काट दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या जी की बेटी संघमित्रा मौर्या जी की भी बदायूं से टिकट कट गई है, स्वामी प्रसाद मौर्या जी अब उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देकर संसद में पहुंचा सकते हैं।
UP Election 2012 में विभिन्न पार्टियों का वोट शेयर
भाजपा 15%
सपा 29.15%
बसपा 25.91%
कांग्रेस 11.63%
UP Election 2022 में विभिन्न पार्टियों का वोट शेयर
भाजपा 43.8%
सपा 36.6%
बसपा 12.8%
कांग्रेस 2.3%
2012 में सपा को 29% वोट मिला फिर भी यूपी में सपा सरकार बनी जबकि 2022 में 36% वोट मिलने पर सपा सरकार नहीं बनी।
इसलिए ये गलतफहमी गलत है कि सपा का जनाधा�� कम हो गया
सच्चाई ये है कि भाजपा ने कट्टर हिंदुत्व और मंदिर का मुद्दा उठाकर अपना वोट 15% से 43% पहुंचा लिया है
सपा को 43% तक पहुंचना है तो उसे ओबीसी और एससी समाज की विभिन्न जातियों का विश्वास जीतना होगा और शायद उसी लिए अखिलेश यादव PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण लेकर आएं हैं।
पोस्ट क्रेडिट: @YouthAgnstHate
मेरठ लोकसभा की जनता ने संघर्ष करने के लिये दुआएँ की, मौका ना मिलने पर आप सभी से माफ़ी चाहता हूँ ! सरधना की जनता ने जनसेवक के रूप में चुनकर संघर्ष करने का जो मौका दिया है, उनका आभार ! ग़रीब-मज़दूर किसान के हक़ एव न्याय के लिये संघर्ष जारी रहेगा !
#इंक़लाब_ज़िंदाबाद
समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी सहित राष्ट्रीय लोक दल के कई प्रमुख नेताओं और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
श्री यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में आज रक्षामंत्रालय से सेवानिवृत्त निदेशक श्री आदर्श कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। मेरठ के हंसापुर गांव निवासी श्री आदर्श कुमार केन्द्र सरकार में वाणिज्य मंत्रालय में भी रह चुके हैं।
राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर समाजवादी पार्टी में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक श्री अकीलुर्रहमान खां सम्भल बहजोई असमौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है। बसपा के हाजी रिज़वान 4 बार के पूर्व विधायक है। वे दो बार कुंदरकी से और 2 बार सम्भल के बिलारी क्षेत्र से विधायक रहे है। बागपत जनपद के रालोद की महिला सभा की जिलाध्यक्ष तथा बड़ौत के तीन बार पार्षद रही श्रीमती रेनू तोमर पत्नी श्री आशुतोश तोमर शामिल हुई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
यह सचिन चौधरी हैं, ये अमरोहा लोकसभा सी�� के कांग्रेस से दावेदार हैं। आज इन्होंने एक बहुत ही ऐतिहासिक काम किया है।
सचिन चौधरी ने 11 शहीदों के परिवारों को हाईवे के पास फ्री में 1-1 प्लॉट दिया है और यहां तक कि इन प्लॉट्स की रजिस्ट्री के पैसे भी अपनी ही जेब से दिए हैं।
जहां एक ओर देश के वीर शहीदों के परिवार को सरकारें तक भुला देती हैं वहीं सचिन चौधरी जी ने करोड़ों के प्लॉट्स मुफ़्त में दे दिए हैं।
सचिन चौधरी जी जैसे नेता आज के दौर में ढूंढने से भी नहीं मिलते हैं। कांग्रेस को ऐसे नेताओं को पुरस्कृत करना चाहिए और उन्हें लोकसभा तक पहुंचाना चाहिए जिससे कि वह और भी बड़े स्तर पर लोगों की मदद कर सकें।
सचिन चौधरी जी की दरियादिली को देश याद रखेगा।
माँ की ममता, पिता की क्षमता, पत्नी की उत्तमत��� और लोक धर्म की प्रधानता के साथ जनविश्वास यात्रा के माध्यम से जनता मालिकों के बीच हूँ।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के पास अब कोई Vision नहीं और हर बार गठबंधन बदलने का कोई Reason भी नहीं। #TejashwiYadav #Bihar #जन_विश्वास_यात्रा #RJD #बिहार
पूर्णिया को प्रणाम!
देरी के लिए माफ़ी। इतनी रात तक आपने इंतज़ार किया। आपके स्नेह, समर्थन, सहयोग का आभारी हूँ।
#जन_विश्वास_यात्रा एक नए बिहार की नींव रखेगी।
परिवर्तन के इस महाप्रण में हर घर, हर जन सम्मिलित है। #TejashwiYadav#बिहार@purnea_rjd
जड़ो से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है।जड़ों से जुड़े ���हना बंधन नहीं असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है।
जड़ से जुड़े पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है।
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कि राहुल कसवां का BJP ने ��िकट काट दिया था जिसके चलते उनकी BJP से नाराज़गी चल रही थी।