आज प्रयागराज के होटल रेडिसन में Times Now के मीडिया कॉन्क्लेव में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी और मीडिया के सभी सवालों का स्पष्ट एवं तथ्यपूर्ण जवाब दिया।
जनहित, सामाजिक न्याय और मछुआरा समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#TimesNow #MediaConclave #Prayagraj #DrSanjayKumarNishad #NishadParty #मीडिया_संवाद #जनहित #सामाजिक_न्याय #जय_निषादराज
आज विक्रमादित्य मार्ग-1 पर जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से आत्मीय संवाद किया। लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा की।
जनता से सीधा संवाद जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम है।
#जनसुनवाई #विक्रमादित्य_मार्ग #लखनऊ #जनसंवाद #जनसेवा #NishadParty #DrSanjayKumarNishad
2016 से 2026 — एक दशक, एक संकल्प, अनवरत संघर्ष!
एक समय था जब पूर्ववर्ती सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में मछुआ समाज के संवैधानिक आरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें सरकारी दफ्तरों के अंधेरे कोनों में जानबूझकर दबा दी गई थीं।
इन दलों ने दशकों तक हमारे समाज का वोट तो लिया, लेकिन जब अधिकार देने की बारी आई तो फाइलों को गायब करवाकर और ठंडे बस्ते में डालकर समाज की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया।
लेकिन 2016 में निषाद पार्टी के गठन के साथ ही इस ऐतिहासिक अन्याय के खिलाफ हमने निर्णायक बिगुल फूंका।
दशकों से धूल खा रही फाइलों को मेज पर लाने से लेकर, सड़क पर लाठी खाने और सदन में पूरी ताकत से गरजने तक—यह 10 साल का सफर हमारे समाज के आत्मसम्मान और हक की लड़ाई का गवाह रहा है। हमने आरक्षण की मांग को केवल कागजों में नहीं रहने दिया, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा और अनिवार्य मुद्दा बना दिया।
कश्यप, लोधी, मझवार और निषाद का 'K, L, M, N' सामाजिक समीकरण आज प्रदेश में एक नई राजनीतिक चेतना और ताकत बनकर उभरा है। जो लोग हमें राजनीति का ककहरा सिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वे समझ लें कि इस संगठित शक्ति की उपेक्षा करके कोई आगे नहीं बढ़ सकता।
हमारा संदेश हर राजनीतिक दल के लिए बिल्कुल साफ है—चाहे कोई भी पार्टी हो, अब मछुआ समाज केवल उसी का साथ देगा जो समाज को उसका संवैधानिक आरक्षण और पूरा हक देगा। जो दल निषाद समाज के मान-सम्मान और अधिकार की गारंटी तय करेगा, 2027 में उसी की सरकार बनेगी। बिना मछुआ समाज के समर्थन के सत्ता का रास्ता तय होना नामुमकिन है।
आरक्षण कोई खैरात नहीं, हमारा संविधान सम्मत अधिकार है। यह हमारे बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के स्वाभिमान से जुड़ा विषय है।
जब तक मझवार की सभी उपजातियों (केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार, माझी) को उनका पूरा संवैधानिक अधिकार और आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक सड़क से सदन तक यह संघर्ष न थमेगा, न झुकेगा।
एक दशक • एक लक्ष्य • अंतिम सांस तक संघर्ष!
#NishadParty #DrSanjayNishad #SanjayNishad #मछुआ_आरक्षण #संवैधानिक_अधिकार #मझवार_आरक्षण #सड़क_से_सदन_तक #निषाद_पार्टी #सामाजिक_न्याय #KLMN #एक_दशक_संघर्ष_का #Mission2027
आज लखनऊ में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों की बैठक में प्रतिभा किया जहां पर मा अध्यक्ष जी, मा उपाध्यक्षगण और मा सदस्यगणों की उपस्थिति में बड़े ही अच्छे माहौल में बैठक संपन्न हुई।
आप सभी का आभार 🙏
जय निषाद राज...
जिस दिन ससुराल में आयी उसी दिन मेरा रसोइयां हो गया क्योंकि दिन बहुत अच्छा था सोमवार 🙏❣️ @highlight
रसोइयां का ये मेरा अपना तरीका है कोई भी हंसेगा नहीं 😊
सबसे पहले हमने हलवा बनाया था और बहुत सारे आशीर्वाद के साथ-साथ काफी अच्छा नेग लिया ❣️🙏
Karishma Kashyap #जिलापंचायत
आज आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री मा. श्री @AmitShah जी से X MP श्री @ErPraveenNishad जी के साथ भेंट कर उन्हें मोदी सरकार 3.0 में पुनः गृह मंत्री का पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान कार्यकर्ताओं के सन्देश वर्तमान राजनैतिक स्थिति परिस्थितियों पर चर्चा और सहयोगी दल निषाद पार्टी क्षमतानुसार योगदान तथा निषाद पार्टी की आगामी सभी उपचुनावों में निषाद पार्टी की सहभागिता, आरक्षण एवं निषाद समाज की एकजुटता एवं विपक्ष के मंसूबों को परास्त करने की रणनीति समेत विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका आभार आदरणीय गृहमंत्री जी।
@BJP4India@nishadparty4u