1857 के स्वतंत्रता संग्राम में माँ भारती की वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका संघर्ष देशवासियों के लिए प्रेरणास्पद रहेगा।
भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारत रत्न, पद्म विभूषण, पूर्व प्रधानमंत्री, कवि हृदय, महान विचारक, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के राजनेता, सर्वमान्य परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
#AtalBihariVajpayee#AtalBihariVajpayeeJi
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश जूडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी यामिनी मौर्य ने भारत और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
आपकी यह शानदार उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
#Cheer4Bharat#CWG2026#Judo
मध्य प्रदेश की बेटी ने लहराया सफलता का परचम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश जूडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी यामिनी मौर्य ने भारत और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
आपकी यह शानदार उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आप आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे का मान और ऊंचा करेंगी।
#Cheer4Bharat #CWG2026 #Judo
कॉमनवेल्थ खेल ग्लासगो 2026 में महिला 48 किलोग्राम जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए जूडो का पहला स्वर्णिम इतिहास रचने वाली अस्मिता डे जी तथा पुरुष 60 किलोग्राम जूडो वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले हर्ष सिंह जी को हार्दिक बधाई।
#CWG2026#Cheer4Bharat
भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए #CWG2026 में ऐतिहासिक क्षण...
पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में दिलीप गावित जी को स्वर्ण तथा मोहम्मद बासिल जी को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं करता हूँ।
#Cheer4Bharat#ParaAthletics
जीतू पटवारी जी, किसानों की चिंता झूठ और भ्रम फैलाने से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों और ईमानदार नीयत से साबित होती है।
कांग्रेस को किसानों की याद केवल राजनीति करने और भ्रम फैलाने के समय आती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी एवं मुख्यमंत्री माननीय @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि, रिकॉर्ड सरकारी खरीदी, रिकॉर्ड एमएसपी वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बीज से बाज़ार तक की योजनाओं और कृषि निवेश के माध्यम से किसानों को लगातार सशक्त किया गया है।
भाजपा सरकार मानती है कि किसान हित का रास्ता संवाद और समाधान से निकलता है, इसलिए हमारी सरकार हमेशा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध रही है।
कांग्रेस ने किसानों को केवल वादे और वादाखिलाफी दी, जबकि भाजपा ने विश्वास, विकास और सम्मान दिया है।
किसान हित सर्वोपरि है और रहेगा।
सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।
मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥
भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।
आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।
स्मृति विशेष!!
दुश्मन की गोली का सामना हम करेंगे हम आजाद है और आजाद ही रहेंगे
-चंद्रशेखर आज़ाद
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी आपका बलिदान कभी भी भुलाया नही जा सकता, इस जयंती अवसर पर कोटिश: नमन।
#चंद्रशेखर
भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में आपने अपने सहज, सरल एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली और कार्यकर्ता आधारित नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा, नई गति और नई दिशा प्रदान की है। कार्यकर्ताओं के विश्वास, समर्पण और अथक परिश्रम को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया है।
आपके नेतृत्व में संगठन निरंतर नई सफलताओं के शिखर को प्राप्त करता रहे, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।
#हमारे_हेमंत_जी
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी ऊर्जा और तन्मयता के साथ सनातन धर्म का गौरव बढ़ाते हुए जनकल्याण के कार्य करते रहें, श्री बालाजी महाराज से यही प्रार्थना है।
@bageshwardham
आज मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में जनकल्याण एवं राज्य के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
#CabinetMP
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश प्रभारी @bjpdrmahendra जी (वर्चुअल माध्यम से) के साथ संभाग प्रभारियों व प्रदेश प्रशिक्षण टोली की बैठक संपन्न हुई।