यह वो पत्र हैं जो DM गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा लिखे गए थे। 13 मार्च 2026 को उनके साथ हुए दुर्व्यवहार, धमकियों और डराने-धमकाने की पूरी घटना इन पत्रों में विस्तार से दर्ज है। 👇
👉 पहला पत्र 14 मार्च 2026 को MD वेयरहाउस श्री गौतम जैन को लिखा गया
नतीजा: कोई कार्रवाई नहीं ❗️
👉 दूसरा पत्र भी 14 मार्च 2026 को MD गौतम जैन को भेजा गया
👉 तीसरा पत्र 14 मार्च 2026 को फूड ग्रेन एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष श्री विनय शर्मा को जानकारी के लिए भेजा गया ❗️
👉 चौथा पत्र 16 मार्च 2026 को DC तरनतारन को लिखा गया, जिसमें अपनी और अपने परिवार की जान को खतरे की बात कही गई ❗️
नतीजा: फिर भी कोई कार्रवाई नहीं ❗️
❗️ आरोप यह है कि अगर समय रहते इन पत्रों पर कार्रवाई होती और मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ कदम उठाया जाता, तो शायद डॉ. रंधावा को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
👉 यह मामला @CMOPbIndia पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है, जहां दबाव में आकर कार्रवाई न करने की बात सामने आ रही है।
*लुधियाना पश्चिम #Byelection में ‘राशन कांड’ का विस्फोट!*
*सत्ता के दम पर चुनाव जिताया -संदीप पाठक*
*सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप — मार्कफेड से राशन, पुलिस की भूमिका और ट्रक बना सबूत!*
*चुनाव निरस्त करने की मांग*
*मुकदमा संख्या 188/25 में दोषी अधिकारियों को नामजद कर कड़ी कार्रवाई की उठी आवाज*
पंजाब की राजनीति में एक बड़ा विस्फोटक मामला सामने आया है। लुधियाना पश्चिम में जून 2025 में हुए उपचुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि सत्ता में बैठी सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपने राज्यसभा सदस्य @SanjeevArora_PB को अनुचित तरीके से चुनाव जितवाया।
बठिंडा निवासी समाजसेवी एवं हिंदू महागठबंधन के अध्यक्ष संदीप पाठक ने देश के माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजकर चुनाव को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष मतदान करवाने की मांग की है। शिकायत में सीधे तौर पर @ECISVEEP से हस्तक्षेप करने की अपील की गई है।
*120 बोरी राशन का मामला — आधा माल उतरा, आधा पकड़ा गया*
18 जून 2025 को एक ट्रक (पंजीकरण संख्या PB 10 HT 6152) में कथित रूप से मार्कफेड खन्ना से 120 बोरी राशन भरकर लुधियाना भेजा गया। आरोप है कि खन्ना के यातायात प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने ट्रक मालिक के पिता से संपर्क कर “पुलिस कार्य” के नाम पर वाहन मंगवाया। चालक अमरीक सिंह ने मार्कफेड से राशन भरकर लुधियाना पहुंचाया।
लुधियाना के सीता नगर क्षेत्र में 60 बोरी राशन एक महिला आशु शर्मा के घर उतारी गईं। शेष 60 बोरी उतारने से पहले स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 में मुकदमा संख्या 188/25 धारा 173 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज किया गया। किंतु आरोप है कि —
चालक को दो दिन तक थाने में रखा गया
ट्रक एक महीने बाद जमानत पर छोड़ा गया
अब तक न तो न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया
न ही राशन वितरण की निष्पक्ष जांच की गई
*अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप*
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि:
मार्कफेड खन्ना के अधिकारियों ने राशन उपलब्ध करवाया
राशन की बोरियों पर “रामा फूड प्रोडक्ट्स” का चिन्ह अंकित था
खन्ना पुलिस एवं लुधियाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया
चुनाव आचार संहिता की अवहेलना की गई
शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास अधिकारियों की कथित मिलीभगत से संबंधित पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं और वे जांच में पूर्ण सहयोग देने को तैयार हैं।
*प्रमुख मांगें*
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
पुनः निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाया जाए।
मुकदमा संख्या 188/25 की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
संबंधित पुलिस अधिकारियों, मार्कफेड अधिकारियों तथा “रामा फूड प्रोडक्ट्स” के स्वामी को नामजद कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
यह मामला अब केवल “राशन प्रकरण” तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह पंजाब की राजनीति में व्यापक प्रभाव डाल सकता है।
अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
संदीप पाठक 9569700007
@PMOIndia@PMOIndia_RC@RahulGandhi@ArvindKejriwal@CMOPbIndia@DGPPunjabPolice@CsPunjab@BhagwantMann@GauravYadavIPS@AmitShah@nitin_gadkari@NitinNabin@kharge
@ECISVEEP लुधियाना #Byelection में एक #FIR 188/25 दर्ज की गई । जिसमें @CMOPbIndia की शह पर @KhannaPolice मुखी ज्योति यादव के दिशा निर्देशों पर खन्ना के ट्रैफिक इंचार्ज रजिंदरपालसिंह द्वारा मार्केड खन्ना से राशन लेजाकर लुधियाना में बांटा गया । इलेक्शन कमीशन कब जागेगा ?