जब सरकार ने जनसेवा मित्रों को जोड़ा था, तब इसे रोजगार और सेवा का मॉडल बताया गया था। लेकिन आज वही मॉडल सवालों के घेरे में है।
युवा पूछ रहे हैं — क्या उनका इस्तेमाल सिर्फ काम निकलवाने के लिए किया गया❓ क्या उनके भविष्य की कोई योजना नहीं थी❓
सरकार की चुप्पी स्थिति को और गंभीर बना रही है। ऐसे में श्री जीतू पटवारी जी द्वारा उठाई गई मांग पूरी तरह उचित और जरूरी है।
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
मोहन सरकार अब पुराने जनसेवा मित्रों को हटाकर नए ‘CM यंग इंटर्न’ को नियुक्त करेगी।
मध्य प्रदेश में 9390 जनसेवा मित्रों को अचानक बाहर करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।
ये वही युवा हैं जो प्रशिक्षित हैं, ज़मीनी अनुभव रखते हैं और वर्षों से जनता की सेवा कर रहे थे। ऐसे में उन्हें हटाकर नई भर्ती की बात करना सरकार की नीयत और नीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
रोजगार के नाम पर ऐसे अस्थायी प्रयोग युवाओं के भरोसे को तोड़ते हैं। उन्हें स्थिरता, सम्मान और सुरक्षित भविष्य चाहिए, न कि बार-बार की अनिश्चितता।
मोहन सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार कर जनसेवा मित्रों को बहाल करना चाहिए।
@DrMohanYadav51
"हम 9300 जन सेवा मित्र वर्षों से सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का वादा था कि हमारा भविष्य सुरक्षित किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि सरकार तुरंत ठोस नीति बनाकर हमें स्थायी समाधान दे।
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
भाजपा सरकार का ‘सेवा’ का नारा झूठा साबित हुआ! जनसेवा मित्रों को पहले योजनाओं का चेहरा बनाया गया, फिर बेरोजगारी का शिकार।
सरकार की संवेदनहीनता ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। अब वक्त है — अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का!
#जनसेवा_मित्र_की_लड़ाई#युवाओं_का_अपमान
अवश्य देखें -: माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी का पॉडकास्ट...
https://t.co/rQ5xcRquuA
भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं की झूठी चमक दिखाने के लिए ऊर्जावान युवाओं को प्रचार का साधन बना दिया। काम पूरा होने के बाद इन जनसेवा मित्रों को बेरोजगारी के अंधेरे में धकेल दिया गया।
इनकी मेहनत, उम्मीदें और जीवन—सब कुछ कुचला गया। जनसेवा मित्रों की आवाज़ अब जनता की आवाज़ बननी चाहिए।
#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
#युवा_न्याय_की_मांगे
अवश्य देखें -: माननीय नेता प्रतिपक्ष @UmangSinghar जी का पॉडकास्ट... https://t.co/cemfSIRFOq