श्री श्याम बालाजी व्यापर मंडल द्वारा खजान बस्ती, मायापुरी में आयोजित भव्य श्री श्याम बाबा के कीर्तन में ससम्मान उपस्थित होकर बाबा श्याम के पावन चरणों में नतमस्तक हुआ एवं उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
धन धन बाबा बुड्ढा साहिब जी के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी, एक ब्लॉक सुभाष नगर में आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर गुरुवाणी का अमृत श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏
#सेवा_में_लाडी
हरि नगर वार्ड 99 के हरिकुंज में पावन ओणम पर्व पर सभी भाइयों के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। 🌸
सच्चे भाईचारे और एकता का प्रतीक यह पर्व हम सभी को मिल-जुलकर रहने और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
कल निगम पार्षद भाई @LadiAuluck जी के साथ हरी नगर (वार्ड-99) में रामलीला भूमि पूजन में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. प्रभु श्री राम आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
#जयश्रीराम
श्री भीम सिंह जी, जो कि MCD के अधिकारी रहे हैं, के सेवानिवृत्ति समारोह में द्वारका स्थित MCD कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 23 में सम्मिलित हुआ। इस विशेष अवसर पर उन्हें उनके सेवाकाल के लिए धन्यवाद देते हुए, सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
हरिनगर वार्ड 99 के दिल्ली नगर निगम प्राइमरी स्कूल, हरी नगर घंटाघर में पहुँचकर शिक्षकों और बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही। 🌱🌿
#सेवा_में_लाडी