उत्तर प्रदेश में यह दृश्य युवाओं का नसीब बन गया है। आज लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस उठा ले गई।
इस भर्ती में भाजपा सरकार ने घोटाला किया और हजारों पिछड़े युवाओं का हक मार लिया। युवाओं ने प्रदर्शन किए, लाठियां खाईं और अंत में कोर्ट में भी साबित हुआ कि युवाओं के साथ अन्याय हुआ है।
अब कोर्ट के आदेश के बाद भी नई संशोधित सूची जारी नहीं की जा रही है और प्रदेश के हजारों युवा अब भी प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
अपने आपको पिछड़े दलितों का मसीहा बताने वाले उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आवास पर जब 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षक अभ्यर्थी जब अपनी नियुक्ति के लिए न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो उनका स्वागत लाठी के साथ किया।
इन शिक्षकों के साथ ये कृत्य बेहद शर्मनाक है!
#69000_आरक्षण_पीड़ितों_की_नियुक्ति_कब
69000शिक्षकभर्ती में आरक्षण पीड़ितों को आखिर न्याय कब मिलेगा, 5वर्षों के भीषण संघर्ष के बाद न्यायालय ने भी बोल दिया, अब किस बात की देरी की जा रही है! पीड़ितों को और ज्यादा न प्रताड़ित किया जाए! उनकी नियुक्ति तत्काल दीजिए!
@myogiadityanath
और पूरी 69000 की चयन सूची को निरस्त कर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए नई चयन सूची बनाने को न्यायालय ने कहा है! अब किस बात की देर की जा रही है क्यों उनके 6 वर्षों के जख्मों को कुरेदा जा रहा है, इन्हें तत्काल न्याय देते हुए नियुक्ति कीजिए!
#69000_आरक्षण_पीड़ितों_की_नियुक्ति_कब
#69000_आरक्षण_पीड़ितों_की_नियुक्ति_कब@myogiadityanath 69000 शिक्षकभर्ती में जब आरक्षण पीड़ितों के पक्ष में माननीय राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने अपनी रिपोर्ट दे दी, हाई कोर्ट सिंगल बेंच ने भी पक्ष में फैसला दे दिया, हाई कोर्ट डबल बेंच ने भी अपने आदेश में आरक्षण गड़बड़ी की बात कहीं
69000 शिक्षक भर्ती में ईमानदारी से नियुक्ति के लिए 3 घंटे में कम्प्यूटर पूरी सूची तैयार कर सकता है, उप्र की भाजपा सरकार इसके लिए 3 महीने का जो समय माँग रही है, वो संदिग्ध है। इससे अभ्यर्थियों में घपले-घोटालेवाली भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ ये संदेह पैदा हो रहा है कि किसी के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले को ले जाकर, कहीं आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार इसे अपने बचे हुए कार्यकाल के लिए टालना तो नहीं चाहती है।
भाजपा का सबसे बड़ा संकट ही यही है कि उसका असली चेहरा जनता ने देख लिया है और अब जनता भाजपा की सूरत और सीरत पहचान गयी है।
#69000
#शिक्षक_भर्ती
#नहीं_चाहिए_भाजपा
'69000 शिक्षक भर्ती' के @6800 पिछड़े, दलित प्यारे साथियों, आपको शासन/प्रशासन द्वारा 'यादव और गैर यादव OBC' में बांटने की भरपूर कोशिश की जा रही है।
लेकिन हमें एकजुट रहकर, इस 'फुट डालो और राज करो' वाली सरकार से अपनी नियुक्ति जरूर लेनी है।
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
बेहद दुखद समाचार-
योगी सरकार की बेरहमी का शिकार हुआ एक युवा..
अलीगढ़ का दीपक चौधरी जो 69000 शिक्षक भर्ती की 6800_लिस्ट में चयनित था, बेरोजगारी व आर्थिक तंगी के कारण लगातार मानसिक तनाव में चल रहा था. जब तनाव बर्दाश्त नही हुआ तो आज आत्महत्या कर ली...
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण से जुड़े अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि ये कोई साधारण मौत नही है बल्कि एक हत्या है जिसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी हैं....
#69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला
@BhimArmyChief@yadavakhilesh