समाज सेवक
सोशल मीडिया , आईटी संयोजक, मंत्री भाजपा
नगर संयोजिका,नगर युवा प्रमुख आर एस एस , पूर्व बस्ती अभियान प्रमुख आर एस एस
पूर्वी विधानसभा लखनऊ
उत्तर प्रदेश
आज हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत भाजपा #झांसी महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में सहभागिता कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यह अभियान केवल तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है। आइए, 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर एवं तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रगौरव के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर झाँसी महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी, महापौर श्री बिहारी लाल आर्या जी, महामंत्री श्री विनोद नायक जी, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित साहू जी, श्री शुभम बनर्जी जी, श्री राहुल कुशवाहा जी, श्री प्रणय अग्रवाल जी एवं श्री विकास कुशवाहा जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#HarGharTiranga #TirangaYatra #HarGharTiranga2026 #AzadiKaAmritMahotsav #BJP #Jhansi #Dharmpalsingh #MYogiAdityanath #KeshavPrasadMaurya #BJP4UP #BJP4IND #PankajChaudhary #AmitShah #NarendraModi #sunilbansal
आज "हर घर तिरंगा, 2026" अभियान के संबंध में आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में सहभागिता की।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री अरुण सिंह जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आगामी अभियान को अधिक प्रभावी, जनभागीदारीपूर्ण एवं सफल बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
आइए, राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर भारत की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #BJP #ViksitBharat #तिरंगा
#Dharampalsingh #ArunSinghbjp
#MYogiAdityanath #KeshavPrasadMaurya
#BJP4UP #BJP4IND
#PankajChaudhary #AmitShah #NarendraModi #sunilbansal
There are only three shortcomings in life: Daaridrya (poverty), Dukha (sorrow), and Bhaya (fear). If Maa Baglamukhi is pleased, all these things will be fixed.
आज लखनऊ में भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के शुभावसर पर माननीय सदस्य, विधान परिषद श्री रामचंद्र प्रधान जी के आवास पर आयोजित "सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण" कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीहनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
प्रभु श्रीहनुमान जी से प्रार्थना है कि आदरणीय राजनाथ सिंह जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके कुशल नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी जी व वरिष्ठ नेता मनीष शुक्ला जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लखनऊ पूर्वी विधानसभा के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड अंतर्गत सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर में दत्त भवन के निकट प्रख्यात स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. सुरेश तलवार के आवास के सामने स्थित पार्क में बाउंड्री वॉल की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं ओपन जिम स्थापना कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्कों का विकास केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा संकल्प है कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा का प्रत्येक पार्क आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो तथा प्रत्येक नागरिक को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध हों।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता जी, पार्षद श्री अशोक उपाध्याय जी, मंडल महामंत्री श्री संदीप पाठक जी, मंडल मंत्री श्री अनुराग मिश्र जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को 10 जुलाई को देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर इंदिरा नगर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 4:00 बजे सुंदरकांड पाठ, सायं 6:00 बजे विधायक निधि से स्वीकृत 75 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा कार्यक्रम उपरांत सहभोज का आयोजन किया जाएगा। सभी सम्मानित नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया।
@bjp4india@bjp4up@narendramodi@myogiadityanath@rajnathsinghbjp@sunilbansalbjp@nitinnabinbjp@idharampalsingh@mppchaudhary #OPSrivastava #लखनऊ #LucknowPurvi #मेरी_पूर्वी_विधानसभा_मेरा_परिवार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी तथा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं जिलाध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
#NitinNabinInUP #BJP #BJPUP
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी के लखनऊ आगमन के स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियों के क्रम में लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में घोषित नई प्रदेश टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत गौरव, जिम्मेदारी एवं संगठन के प्रति अपने समर्पण को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है।
मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी,माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी,आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी,माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी,माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया।
साथ ही प्रदेश टीम में नियुक्त सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के संकल्प को लेकर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करेंगे।
संगठन सर्वोपरि के भाव के साथ मैं अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेता हूँ।
वंदे मातरम्।
भारत माता की जय।