शकुनि बहुत बड़ा मोटिवेटर था ! आजकल के ज्यादातर मोटिवेशनल स्पीकर शकुनि जैसे ही हैं !
शकुनि ने क्या दुर्योधन से पूछा था कि जो तू पाना चाहता है वो क्यों पाना चाहता है ? शकुनि यही कहता होगा कि " लगे रहो भांजे " .. ' डर के आगे जीत है ' !
' श्रीमद्भगवद्गीता ' मोटिवेशन का ऊँचे से ऊंचा ग्रंथ है ? ये असली मोटिवेशन है ! श्रीकृष्ण अर्जुन को ये थोड़ी बोलते हैं कि जल्दी लड़ , जब तक की तू जीत ना जाये !
- आचार्य प्रशांत
हमारा समाज स्त्री को समझना कब सीखेगा?
@Prashant_Advait@Advait_Prashant
एक स्त्री कैसी दिखती है, उसका चेहरा कैसा है, उसका शरीर कैसा है आख़िर इन बातों से तय क्या होता है? उसकी योग्यता, उसकी प्रतिभा या उसका मूल्य?
दीप्ति जीवनजी को भी उनकी शारीरिक बनावट के कारण ट्रोल किया गया। लोगों ने उनकी शक्ल-सूरत पर टिप्पणियाँ कीं। लेकिन आज वही दीप्ति 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
दिक्कत दीप्ति के चेहरे में नहीं थी, दिक्कत देखने वाली नज़र में थी।
हम स्त्री को मनुष्य की तरह देखना ही कहाँ सीख पाए हैं? कभी उसे सुंदरता के पैमानों पर तौलते हैं, कभी उसके शरीर पर टिप्पणी करते हैं और कभी उसकी उपलब्धियों को भी इन्हीं धारणाओं के चश्मे से देखते हैं।
स्त्री कोई सजावट की वस्तु नहीं है कि वह कैसी दिखती है, इसी से उसका मूल्य तय कर दिया जाए। वह एक स्वतंत्र चेतना है। उसकी पहचान उसके रूप-रंग से नहीं, बल्कि उसकी समझ, कर्म और जीवन के प्रति उसके दृष्टिकोण से होनी चाहिए।
जिस समाज में स्त्री को उसके चेहरे के लिए अपमानित किया जाता है, उस समाज को अपनी मानसिकता का चेहरा देखना चाहिए।
दीप्ति का स्वर्ण पदक उनकी मेहनत का परिणाम है। लेकिन उनके साथ हुई ट्रोलिंग हमें यह भी दिखाती है कि खेल के मैदान में आगे बढ़ने के बावजूद स्त्रियों को समाज की संकीर्ण सोच से लड़ना पड़ता है।
स्त्री का सम्मान करना है, तो पहले उसे अपनी धारणाओं, अपनी पसंद-नापसंद और अपने सौंदर्य के पैमानों से आज़ाद करके एक मनुष्य की तरह देखना सीखिए।
स्त्री कोई वस्तु नहीं है, जिस पर आपकी पसंद की मुहर लगनी चाहिए। वह मनुष्य है और मनुष्य होने के नाते सम्मान की अधिकारी है।
#AcharyaPrashant #WomenEmpowerment
Posted by Harkesh on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/JnovaLGFLx
वो अकेला काफी है इन सौ को
झूठा साबित कर देने के लिए,
यह सौ कह रहे हैं प्रेम असंभव है;
अगर प्रेम असंभव होता तो सबके लिए होता,
इस एक में भी कहाँ से हो गया?
सौ के झूठ को एक का सच काट सकता है,
उस एक की तलाश करनी चाहिए,
उसी की संगति करनी चाहिए,
और यह एक से बहुत घबरायेंगे;
क्योंकि एक करोड़ लोगों के झूठ को
एक आदमी का सच कट सकता है।
~ आचार्य जी 🙏
@Prashant_Advait@Advait_Prashant
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Rahul on Acharya Prashant App.
Download Now -
https://t.co/MMoILYeiIQ
रावण को राम को पाना था।
क्या पूरी रामकथा राम-रावण की प्रेम कहानी है? इस वीडियो में रामकथा को एक अलग नज़रिए से देखा गया है:
रावण का राम को पाने का तरीका, उसकी ठसक, उसका ज्ञान और पांडित्य, और नाभि में बाण लगने का सांकेतिक अर्थ।
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़।
भारत में इंसान की जान की कीमत सचमुच नहीं है।
हमें भीतर कुछ बहुत ज़बरदस्त बदलावों की ज़रूरत है
और वो बदलाव आते दिख नहीं रहे हैं।
जो हमारा cultural DNA ही है न,
उसको बदलने की बड़ी सख्त ज़रूरत है और वो नहीं बदल रहा है।
बलि के नाम पर स्वाद का बहाना।
कहते हैं कि बलि देवी को दी गई, या अल्लाह को दी गई।
लेकिन असल में बकरा किसके पेट में जाता है?
बलि के पीछे छिपा असली कारण यही है कि ज़ुबान को स्वाद चाहिए,
और जब कोई और बहाना नहीं मिलता, तो धर्म को बहाना बना लिया जाता है।
सच ये है कि किसी भी धर्म में पशु-बलि का धर्म से कोई रिश्ता नहीं है,
बल्कि वो धर्म के विपरीत है।
अगर जीवन में आगे बढ़ना हो, तो घर में सहज, शांत रिश्ते रखो।
घर में अपनी ऊर्जा और समय खराब मत करो। घर में सहज, शांत रिश्ते रखो।अगर घर में कलह-क्लेश है, तो आप ज़िंदगी में बाहर कुछ भी नहीं कर सकते।
जिनसे आपके पुराने रिश्ते होते हैं, वे आपको इतनी गहराई से चोट दे सकते हैं कि उस चोट से उबरने में ही आपकी सारी ऊर्जा बह जाएगी।
लड़ने के लिए हमारे पास हज़ारों अन्य ज़्यादा महत्त्वपूर्ण मोर्चे हैं।
जो मूल समस्या है, उससे संघर्ष करने में साथ दो।
अगर घरवालों के विरुद्ध संघर्ष करने लग गए,
तो अपनी सारी ऊर्जा घर में ही खराब कर दोगे।
📢 आचार्य प्रशांत ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में - पूरा संबोधन अब YouTube पर लाइव! 🇮🇳🇬🇧✨
ब्रिटिश संसद में आचार्य प्रशांत का अद्वितीय संबोधन -
🎥 पूरा वीडियो देखें: https://t.co/H1hrh7cWj9
आचार्य प्रशांत को 12 जून को हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
लॉर्ड्स, सांसदों, नीति-निर्माताओं और शिक्षाविदों के समक्ष उन्होंने उपनिषद के मंत्र "असतो मा सद्गमय" की वैश्विक प्रासंगिकता को उजागर किया।
संबोधन के अलावा, कई सांसदों और नीति-निर्माताओं से उनके गहन संवाद भी हुए।
संबोधन के साथ हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड उदय नागराजू आचार्य प्रशांत का स्वागत करने आए और उन्हें संसद के 700 साल पुराने गलियारों से परिचित कराया।
सत्र के पश्चात मीडिया ने आचार्य प्रशांत से पूछा: "भारत के लिए आपका संदेश क्या है?" उनका जवाब एक प्रश्न के रूप में था:
"पश्चिम अब सुन रहा है - उसके श्रेष्ठतम संस्थान, शीर्ष विचारक, यहाँ तक कि यह संसद भी। भारत कब सुनेगा?"